Showing posts with label UN Champions of the Earth Award in the Policy Leadership category. Show all posts
Showing posts with label UN Champions of the Earth Award in the Policy Leadership category. Show all posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड, UN महासचिव ने किया सम्‍मानित

LIVE : पीएम मोदी को मिला चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार, कहा- 'करोड़ों लोगोंं को समर्पित'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (3 अक्टूबर) को चैंपियंस ऑफ द अर्थ के पुरस्कार से नवाजा गया है. राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री मोदी को इस पुरस्कार से नवाजा. यह अवॉर्ड देने की घोषणा 26 सितंबर को गई थी। उन्‍हें फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ संयुक्‍त रूप से यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी। 
पीएम मोदी को यह अवॉर्ड पर्यावरण के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। उन्‍हें सतत विकास, जलवायु परिवर्तन पर अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। उन्‍हें यूएन का यह सर्वोच्‍च पर्यावरण पुरस्‍कार भारत को 2022 तक एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के कुशल नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।
चैंपियंस ऑफ द अर्थ के पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चैंपियंस ऑफ द अर्थ का सम्मान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की जनता की प्रतिबद्धता का परिणाम है.
अवलोकन करें:--
भारत में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की चाहे इनके विरोधी अपनी वोटों के चक्कर में लाख विरोध करते हों, लेकिन दिल से इस बात को भी स्वीकारते हैं, कि विश्व में भारत को जो सम्मान मोदी ने दिलवाया है, वह कोई नहीं दिलवा पाया। पूर्व में जितने भी प्रधानमन्त्री आए, उन सभी के सीमित ही दायरे रहे, लेकिन मोदी ने विश्व के हर देश में भारत का सम्मान बढ़ाया है। हर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समस्या पर विश्व का ध्यान आकृषित किया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है।
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
संयुक्त राष्ट्र को सम्बोधित करते प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारत में प्रधानमन्त्...

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें
ये भारत की उस महान नारी का सम्मान है, जिसके लिए सदियों से रेस्क्यू और रिसाइकल रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है. 
जो पौधे में भी परमात्मा का रूप देखती है.जो तुलसी की पत्तियां भी तोड़ती है, तो गिनकर. जो चींटी को भी अन्न देना पुण्य मानती है.
ये भारत के आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है, जो अपने जीवन से ज्यादा जंगलों से प्यार करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ये सम्मान देश के हर उस मछुआरे को समर्पित है, जो समंदर से सिर्फ उतना ही लेते हैं जितना अर्थ उपार्जन के लिए आवश्यक होता है.
पर्यावरण क्षेत्र में दिए जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण क्षेत्र में दिये जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और पर्यावरणीय कार्रवाई की दिशा में नए क्षेत्रों को प्रोत्साहन की दोनों नेताओं की पहल पर यह सम्मान देने की घोषणा की गई थी.

पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित
पीएम मोदी और मैक्रां दुनिया के उन छह प्रबुद्ध लोगों में हैं जिन्हें पर्यावरण में बदलाव लाने के लिए ‘चैंपियंस आफ द अर्थ अवॉर्ड’ देने की घोषणा की गई थी. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने कहा, ‘‘इस साल सम्मान पाने वालों ने साहसी, नवोन्मेषी तथा जमकर हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए काम किया.’’ 

नरेंद्र मोदी को मिला संयुक्त राष्ट्र का 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' सर्वोच्च सम्मान

Narendra Modi
संयुक्त राष्ट्र को सम्बोधित करते प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी 
आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
भारत में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की चाहे इनके विरोधी अपनी वोटों के चक्कर में लाख विरोध करते हों, लेकिन दिल से इस बात को भी स्वीकारते हैं, कि विश्व में भारत को जो सम्मान मोदी ने दिलवाया है, वह कोई नहीं दिलवा पाया। पूर्व में जितने भी प्रधानमन्त्री आए, उन सभी के सीमित ही दायरे रहे, लेकिन मोदी ने विश्व के हर देश में भारत का सम्मान बढ़ाया है। हर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समस्या पर विश्व का ध्यान आकृषित किया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी के अलावा यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक,‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और पर्यावरण के कई मोर्चों पर शानदार कार्य करने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और अथक प्रयासों के लिए इस साल के विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है।’
It is a matter of great pride for every Indian that PM @narendramodi has been awarded the UN Champions of the Earth Award in the Policy Leadership category. This is the UN’s highest recognition for people whose actions have had a transformative impact on the environment.
इस सम्मान की घोषणा के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पॉलिसी लीडरशीप श्रेणी में यूएन चैंपिन्यस ऑफ द अर्थ अवॉर्थ से सम्मानित किया जा रहा है। यूएन का यह सर्वोच्च सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिनकी कोशिशों का पर्यावरण बदलाव लाने वाला प्रभाव पड़ता है।'
यही नहीं भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ते हुए उद्यमी दृष्टि दिखाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में चैंपियन ऑफ द अर्थ संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च प्रतिष्ठित अवॉर्ड है।