Showing posts with label Urban Naxal. Show all posts
Showing posts with label Urban Naxal. Show all posts

प्रदर्शनकारी ‘किसानों’ के माओ​वादियों, कॉन्ग्रेस और केजरीवाल से लिंक


‘किसान विरोध प्रदर्शन’ को शुरुआत से ही हाइजैक करने का प्रयास किया जाता रहा है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि राजनीतिक दल अपने एजेंडों को पूरा करने के लिए इसे हाइजैक करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान खालिस्तानी ताकतें काफी सक्रिय और मुखर रही हैं।

अब इन तथाकथित प्रदर्शनकारियों का विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ संबंध उजागर हो रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के प्रमुख सरदार वीएम सिंह कॉन्ग्रेस नेता हैं और 8 अलग-अलग मामलों में आरोपित हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। IANS ने उन रिपोर्टों की एक श्रृंखला प्रकाशित की है, जिसमें ‘किसान प्रदर्शनकारी’ नेताओं के राजनीतिक संबंधों का खुलासा किया गया है।

IANS ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां (BKU-Ekta Ugrahan) दिल्ली की सीमाओं पर सबसे बड़ा समूह है। बताया जा रहा है कि वहाँ जमा हुए लोगों में से लगभग दो-तिहाई इसी संगठन के सदस्य हैं। बता दें कि यह वही समूह है जो एलगार परिषद मामले में शामिल ‘अर्बन नक्सलियों’ और दिल्ली दंगों के मामले में गिरफ्तार इस्लामवादियों की रिहाई के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।

बीकेयू (उगराहां) के वकील और समन्वयक एनके जीत ने कहा कि यह पहले दिन से ही उनकी माँग रही है कि जेलों में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। उनका दावा है कि पूरे भारत में नक्सल आंदोलन हमेशा से किसानों का आंदोलन रहा है। इसके आरोपितों की रिहाई बीकेयू की एक माँग है। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार को जो माँग-पत्र सौंपा था, उसमें भी यह शामिल था। उन्होंने यह भी दावा किया कि नक्सलवाद ने आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने में मदद की है।

 ऐसे अन्य लोगों में सुरजीत सिंह फूल, दर्शील पाल, अजमेर सिंह लखोवाल और अन्य शामिल हैं। 70 वर्षीय पाल क्रांतिकारी किसान यूनियन के पंजाब अध्यक्ष हैं, जिन पर माओवादी समर्थक समूहों से संबंध होने का आरोप है। आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है, “उनका राज्य के विभिन्न एलडब्ल्यूई कार्यकर्ताओं के साथ घनिष्ठ संबंध है, जिसमें जोगिंदर सिंह उगराहा, झन्धा सिंह जेठुके, सुखदेव सिंह कोकरी कलां (बीकेयू-एकता उगराहां के राज्य महासचिव), सतवंत सिंह वाजिदपुर (इंकलाबी लोक मोर्चा, जो सीपीआई/माओवादी समर्थक है), सुरजीत सिंह फूल, बूटा सिंह बुर्जगिल (बीकेयू-डकौंडा के राज्य अध्यक्ष, जो सीपीआई/माओवादी समर्थक भी है) शामिल हैं।”

पाल कथित तौर पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PDFI) के संस्थापक सदस्य भी हैं। अन्य सदस्यों में वरवरा राव, कल्याण राव, मेधा पाटकर, नंदिता हक्सर, एसएआर गिलानी और बीडी सरमा हैं। हमने पहले बताया था कि हैदराबाद में डॉ. मैरिज चन्ना रेड्डी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किए गए एक अध्ययन के अनुसार, PDFI माओवादियों द्वारा अपनी स्थिति को मजबूत और विस्तार करने के लिए गठित किए गए टैक्टिकल यूनाइटेड फ्रंट (टीयूएफ) का एक हिस्सा है।

फूल 75 साल के हैं और बीकेयू-क्रांतिकारी के अध्यक्ष हैं। 2009 में यूपीए शासन के दौरान उन्हें कथित तौर पर यूएपीए के तहत बुक किया गया था। उन पर माओवादियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया गया था और ‘गहन पूछताछ’ के लिए अमृतसर की जेल में रखा गया था।

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के किसान नेता और बीकेयू (गुरनाम) के संस्थापक गुरनाम सिंह चादुनी के साथ करीबी संबंध हैं। कीर्ति किसान यूनियन के निर्भय सिंह धुडिके (प्रदेश अध्यक्ष) के घर 2009 में जालंधर पुलिस ने छापा मारा था। यह छापेमारी गिरफ्तार भाकपा-माओवादी कैडर जय प्रकाश दुबे के साथ उनके संबंधों को जानने के लिए की गई थी।

स्पष्ट तौर पर विरोध-प्रदर्शनों में असामाजिक तत्वों की भारी भागीदारी देखी जा रही है। इन विरोध स्थलों पर मसाज पार्लर और जिम की व्यवस्था है। तथाकथित प्रदर्शनकारियों के लिए सड़क पर पिज्जा बनाकर उसे पिकनिक स्पॉट में बदल दिया गया है। 

हिन्दू-विरोधी दंगों में गिरफ्तार दंगाइयों को रिहा करने की मांग करने वाले क्या किसान हैं?

                                             दंगाइयों को रिहाई करने वाले क्या किसान हो सकते हैं?

कथित तौर पर किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे कथित किसान आंदोलन को गैर-राजनीतिक होने के दावों के विपरीत, भारतीय किसान यूनियन (BKU उगराह) ने मानवाधिकार दिवस पर दिसंबर 10, 2020 को माओवादी-नक्सलियों के साथ संबंध के आरोप में  ‘गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) संशोधन विधेयक (यूएपीए) UAPA के तहत गिरफ्तार किए गए कई आरोपितों की रिहाई की माँग की है।

इन प्रदर्शनकारियों की मांग यह सिद्ध कर रही है कि कृषि बिल के विरोध में हो रहा यह उपद्रव वास्तव में नागरिकता संशोधक कानून की आड़ में हुए हिन्दू-विरोधी दंगों में गिरफ्तार हुए दंगाइयों को रिहा करवाने के लिए है। ये है प्रदर्शनकारियों का असली चेहरा। इनका कृषि बिल से कोई लेना-देना नहीं, अपनी असलियत खुद ही सामने ला दी। शायद इसीलिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस खुलकर इनके समर्थन में आये हुए हैं और अकाली दल इनके चक्रव्यूह में फंस गया। क्योकि इन दंगों में आरोपित अधिकतर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के ही लोग हैं।   

हर भारतीय को 1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान मौहम्मद रफ़ी के उस गैर-फ़िल्मी गीत "कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से, संभल कर रहना अपने घर में छिपे हुए गद्दारों से...." को। जो उस समय भी सार्थक सिद्ध हुई थी और आज 55 वर्ष उपरांत सिद्ध होने जा रही है। वरना कृषि बिल की आड़ में बैठे अराजक दंगाइयों की रिहाई की मांग नहीं करते। इनका एजेंडा शुरू से जगजाहिर होने लगा था, उसके बावजूद संविधान की दुहाई देने वाले और जनप्रतिनिधि का स्वांग रच जनता को मुर्ख बना रहे लोग इनके पीछे खड़े नहीं होते।  

‘इन्डियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें जिन लोगों की रिहाई की माँग की गई है, उसमें शामिल यूएपीए के तहत बुक किए गए असम को भारत से काटने की बात करने वाले शरजील इमाम, उमर खालिद, गौतम नवलखा, पी वरवरा राव, वर्नन गोंज़ाल्वेस, अरुण फरेरा और कथित मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज सहित 20 से अधिक आरोपितों की तस्वीरें टिकरी सीमा के पास एक मंच पर लगाई जाएँगी। बताया जा रहा है कि कई मानवाधिकार समूहों के भी इसमें भाग लेने की उम्मीद है।

एक ट्विटर यूजर ने धरने पर बैठे किसानों का एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि जो लोग इस तस्वीर को फेक बता रहे थे उन्हें यह वीडियो देखना चाहिए।

वहीं, बीकेयू (उगराह) के वकील और समन्वयक एनके जीत ने कहा कि यह पहले दिन से ही उनकी माँग रही है कि जेलों में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने कहा है कि शहरी नक्सलियों, कॉन्ग्रेस और खालिस्तानियों द्वारा कृषि आंदोलन को भड़काया गया है। एनके जीत ने कहा कि शहरी नक्सल लोगों पर मुकदमा चलाने का यह एक बहाना है और पंजाब में लोगों को स्टेट टेररिज्म और आतंकवादियों के बीच फंसाया जाता है जबकि नक्सलवाद ने आदिवासी लोगों को उनके अधिकार दिलाने में मदद की है।”

अपनी माँगों पर अडिग रहकर केंद्र द्वारा पेश 20 पेज के प्रस्ताव को किसान संघों ने बुधवार को खारिज कर दिया है। किसानों ने दिल्ली की ओर जाने वाले राजमार्गों को अवरुद्ध करके अपने आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को भाजपा नेताओं, मंत्रियों और कार्यालयों के आवासों को घेरा जाएगा, और देश भर के जिला मुख्यालयों पर धरने होंगे। इस के साथ ही दक्षिणी राज्यों में विरोध अनिश्चित काल तक जारी रहेगा।

इस साल की शुरुआत में ही दिल्ली में हुए हिन्दू-विरोधी दंगों में 53 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जिसमें कई कथित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अर्बन नक्सल समूहों पर दंगा भड़काने का आरोप भी लगा है। ऐसे समूहों के कुछ लोगों को जनता को गुमराह करने और सड़क पर उतरकर दंगा करने के लिए उकसाने के आरोप के तहत UAPA गिरफ्तार किया गया है।