Showing posts with label World Cup 2019. Show all posts
Showing posts with label World Cup 2019. Show all posts

India vs Pakistan Match: इमरान खान की सलाह को कप्तान सरफराज अहमद ने किया 'नजरअंदाज'

Image result for इमरान खानभारत ने विश्व कप 2019 में अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह उसकी चार मैचों में तीसरी जीत से सात अंक हो गये हैं। पाकिस्तान की पांच मैचों में तीसरी हार है। उसके तीन अंक हैं जिससे उसके लिये आगे की राह कांटों भरी हो गयी है। 
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक और लाजवाब शतक से बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत ने रविवार(जून 16) को पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 89 रन से करारी शिकस्त देकर विश्व कप में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विजय अभियान 7-0 पर पहुंचा दिया। भारत ने विश्व कप में अब तक हमेशा पाकिस्तान को शिकस्त दी है और विराट कोहली की टीम ने भी यह क्रम जारी रखा।भारत ने पांच विकेट पर 336 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान ने जब 35 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी। बाद में खेल शुरू होने पर पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन यानि बाकी बचे पांच ओवर में 136 रन का लक्ष्य मिला। पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 212 रन ही बना पायी।
रोहित और केएल राहुल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 136 रन जोड़े।रोहित ने 113 गेंदों पर 140 रन बनाये जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। राहुल ने 78 गेंदों पर 57 रन का योगदान दिया। कोहली ने 65 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 77 रन की कप्तानी पारी खेली।उन्होंने रोहित के साथ 98 और हार्दिक पंड्या (19 गेंदों पर 26) के साथ 51 रन की साझेदारियां की।भारत ने पांच विकेट पर 336 रन बनाये। कोहली ने इस दौरान वनडे में सबसे कम पारियों में 11,000 रन पूरे करके सचिन तेंदुलकर के 17 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा। 
पाकिस्तानी पारी के दौरान केवल बीच में एक दौर आया जब भारत थोड़ा परेशानी में दिखा। फखर जमां (75 गेंदों पर 62) और बाबर आजम (57 गेंदों पर 48) ने दूसरे विकेट के लिये 104 रन जोड़कर भारतीयों को थोड़ा दबाव में ला दिया था। भारतीय गेंदबाजों 12 रन के अंदर चार विकेट निकालकर शानदार वापसी की। भारत के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शुरू में ही चोटिल हो गये थे। ऐसे में विजय शंकर (22 रन देकर दो) और पंड्या (44 रन देकर दो) अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी लेकिन वह कुलदीप यादव (32 रन देकर दो) थे जिन्होंने भारत को वापसी दिलायी। 
पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने किए थे 5 ट्वीट 
भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान में जब भी आमना-सामना होता है दोनों टीमों का जुनून सातवें आसमान पर रहता है। बात जब वर्ल्ड कप की हो तो फिर क्या कहना। विश्व कप में इन दोनों टीमों की बात की जाए तो भारत कभी भी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हारा नहीं है। 1992 से लेकर 2015 विश्व कप तक दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान कभी भी जीत नहीं पाया है। इन सबके बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मैच शुरू होने कुछ घंटों पहले अपनी टीम को कुछ खास टिप्स दिए। इमरान खान ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी। हालांकि सरफराज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इमरान खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी टीम का हौसला बढ़ाया. इमरान ने ट्वीट किया, 'जब मैंने अपना क्रिकेटिंग करियर शुरू किया था तो 70% प्रतिभा और 30% मानसिक स्थित से सफलता मिलती थी। जब मैंने क्रिकेट खेलना समाप्त किया, यह अनुपात 50-50 का हो गया है, लेकिन अब मैं अपने दोस्त गावस्कर से सहमत हूं, यह 60% मानसिक स्थिरता और 40% प्रतिभा की जरूरत है। आज इस मैच में दिमाग की भूमिका 60% से अधिक होगी।
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में विश्व कप जीता था। इस पूर्व क्रिकेट दिग्गज ने कहा, 'हारने की सभी आशंकाओं को दिमाग से निकाल देना चाहिए, क्योंकि दिमाग में एक समय में एक ही विचार आ सकता है। हारने का डर एक नकारात्मक और रक्षात्मक रणनीति की ओर ले जाता है और इससे विरोधी टीम की अहम गलतियों पर ध्यान नहीं जाता। ये सरफराज और पाकिस्तान टीम के लिए मेरे कुछ सुझाव हैं।'
5/5 3. Finally, even though India may be the favourites, banish all fear of losing. Just give your best and fight till the last ball. Then accept whatever the result like true sportsmen. The nation's prayers are with all of you. Good Luck.
sded8p78
इमरान ने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि सरफराज के रूप में हमारे पास एक साहसी कप्तान हैं और आज उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।' उन्होंने कहा, 'जीत की रणनीति के तहत सरफराज को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए, क्योंकि कामचलाऊ बल्लेबाज या गेंदबाज शायद ही कभी दबाव में प्रदर्शन करते हैं, खासकर आज जैसे दबाव वाले मैच में।
आखिरी ट्वीट में पाकिस्तानी पीएम ने लिखा, 'भारतीय टीम भले ही सबकी फेवरिट हो, लेकिन पाकिस्तान टीम को हारने का डर निकाल देना चाहिए। आप अपना बेस्ट दीजिए और आखिरी गेंद तक लड़ें। फिर नतीजा चाहे जो हो उसे स्वीकार करें।' पूरे पाकिस्तान की दुआएं उनके साथ हैं।

इकलौता बल्‍लेबाज जो गेंदबाजों से निबटने के लिये कर रहा ‘सेंसर’ का इस्‍तेमाल

ऑस्‍ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर विश्व कप (world cup 2019) के कड़े मुकाबलों की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसके लिये वह अपने बल्ले पर नये उपकरण का उपयोग कर रहे हैं जो कि एक सेंसर है जिसमें बैकलिफ्ट के कोण से लेकर बल्ले की अधिकतम गति जैसे आंकड़े दर्ज रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2017 में बल्ले पर सेंसर लगाने के लिये मंजूरी प्रदान की थी लेकिन ऑस्‍ट्रेलियाई बल्लेबाज को छोड़कर पिछले दो वर्षों में किसी ने इसका उपयोग नहीं किया.
सेंसर चिप
बेंगलुरू स्थित कंपनी ‘स्मार्ट क्रिकेट’ ने बल्ले के सेंसर के लिये एक खास चिप तैयार की है जिसका उपयोग वार्नर कर रहे हैं ताकि उन्हें जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों का सामना करने में मदद मिले. सेंसर चिप बल्ले के हैंडल के ऊपर लगाई जाती है. बल्लेबाज जब तक बल्लेबाजी कर रहा होता है तब तक चिप जो भी आंकड़े हासिल करती है वे ‘क्लाउड स्टोरेज’ के जरिये मोबाइल ऐप में संग्रहीत हो जाते हैं.
गेंद से छेड़छाड़ की बातों के बीच जम्पा के बचाव में आए कप्तान फिंच, कहा- वह अपने हाथ गर्म कर रहे थे
वार्नर को बल्ले के सेंसर से कुछ दिलचस्प आंकड़े मिले है. माना जा रहा है कि उनके बल्ले की गति 79 किमी प्रति घंटे है. अतुल श्रीवास्तव, जिनकी कंपनी ने आईसीसी के साथ करार किया है, ने कहा, ‘‘मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि वार्नर मैच के दौरान सेंसर का उपयोग कर रहा है या नहीं लेकिन वह अभ्यास सत्र में इसका उपयोग करता है.’’
भारत के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर और क्रिकेट विश्लेषक दीप दासगुप्ता ने कहा कि सेंसर से मिलने वाले आंकड़े पेशेवर खिलाड़ियों के लिये उपयोगी साबित हो सकते हैं. दासगुप्ता ने कहा, ‘‘पहले कोच बैकलिफ्ट के कोण या बल्ले की गति या बल्ले और शरीर के बीच दूरी के लिये अपने नैसर्गिक कौशल का उपयोग करते थे. मेरा मानना है कि अगर सटीक आंकड़े कोच की मदद कर सकते हैं तो इनका उपयोग किया जाना चाहिए.’’
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket team) अपना तीसरा मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम ...

वर्तमान में भारत का कोई भी खिलाड़ी बल्ले पर सेंसर का उपयोग नहीं कर रहा है जो निकट भविष्य में बल्लेबाजों के लिये उपयोगी साबित हो सकता है.

World Cup 2019: इस वजह से एडम जम्‍पा पर लगे बॉल टैम्‍परिंग के आरोप

World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket team) अपना तीसरा मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket team) से हार गई. मैच के बाद कुछ क्रिकेटप्रेमियों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जम्‍पा (Adam Zampa) पर बॉल टैम्‍परिंग (गेंद से छेड़छाड़) का आरोप लगाया. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. मैच के दौरान जम्पा को गेंदबाजी के वक्त बार-बार अपना हाथ जेब में ले जाते देखा गया. इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि जम्‍पा अपनी जेब में से कुछ निकालकर गेंद पर लगा रहे थे और फिर गेंदबाजी कर रहे थे.
भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया (AUS vs IND) को 36 रनों से हरा दिया. इस मैच में जम्‍पा (Adam Zampa) को एक भी विकेट नहीं मिला और उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी करते हुए 50 रन खर्च किए. गेंदबाजी के दौरान जेब में हाथ लिए जम्‍पा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बॉल टैम्‍परिंग में शामिल थे.इस मामले में जम्‍पा की स्थिति साफ करते हुए कप्तान ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और जम्‍पा की जेब में हाथ ले जाने की पुरानी आदत है.
World Cup 2019: Aaron Finch rejects speculation of ball tempering by Adam Zampa
World Cup 2019: भारत ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान
जेब में बार-बार हाथ डालते गेंदबाज एडम जंपा
हालांकि भारतीय प्रशंसकों ने ट्वविटर पर एडम जम्‍पा के बार-बार जेब में हाथ डालने, जेब से कुछ निकालने और उसे बॉल पर लगाने की तस्वीरों को लेकर ट्वीट किए हैं. भारतीय प्रशंसकों द्वारा किए गए ट्वीट में कुछ यहां है...


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Hey @ICC instead of just troubling players on putting the logo on keeper gloves, can you clarify what is this ? Are the aussies back to Old Trick ? ??
See Kishan Kumar Prajapati's other Tweets


Fresh ball-tampering claims as footage shows Adam Zampa with a 'fishy' object in his hands http://WWW.BLACKMAN.COM.AU 
फिंच (Aaron Finch) ने मैच के बाद कहा, 'मैंने वे तस्वीरें नहीं देखीं, लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि उन्होंने अपनी जेब में वार्मर (गर्माहट देने वाली वस्तु) रख रखी थी. वह हर मैच में वार्मर अपने साथ रखते हैं.' ऑस्ट्रेलिया टीम पर न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान हुई बहुचर्चित सैंडपेपर घटना की साया अभी भी बना हुआ है. उस मैच में तीन खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner), स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और कैमरन बैनक्राफ्ट (Cameron Bancroft) बॉल टैम्‍परिंग के दोषी पाए गए थे. वॉर्नर और स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा था और बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था. (इनपुटः IANS)
(साभार:https://sports.ndtv.com/hindi/world-cup-2019/world-cup-2019-aaron-finch-rejects-speculation-of-ball-tempering-by-adam-zampa-2050808)