Showing posts with label accused Aamir. Show all posts
Showing posts with label accused Aamir. Show all posts

अरावली की पहाड़ियों में छिपा था नूहं हिंसा का आरोपित आमिर, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

                           एनकाउंटर  के बाद पकड़ा गया नूहं हिंसा का आरोपित आमिर (फोटो साभार: AajTak)
हरियाणा के मेवात के नूहं में हुई हिंसा का आरोपित आमिर गिरफ्तार हो गया है। वह अरावली की पहाड़ियों में छिपा था। सोमवार (21 अगस्त, 2023) रात एनकाउंटर के बाद वह पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध कट्टा समेत 5 कारतूस बरामद हुए हैं। आखिर किसकी शह पर आमिर ने दंगा को अंजाम दिया? दूसरे, दंगा करवाकर क्यों भागा? किसने उसको अवैध कट्टा और कारतूस दिलवाए? खट्टर सरकार को सख्ती से इसके साथ पेश आना चाहिए और इसको मिलने वाली समस्त सरकारी सुविधाओं को छीन ब्लैकलिस्टेड करना होगा। 

नूहं में 31 जुलाई 2023 को हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिम भीड़ ने हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर के तावड़ू में अरावली की पहाड़ियों के बीच सीलखो पहाड़ में बने एक खंडहर में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। आमिर ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।

फायरिंग में पुलिस की एक गोली आमिर के दाएँ पैर में जा लगी। इसके बाद वह गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसका इलाज नल्हड़ मेडिकल हॉस्पिटल में चल रहा है।

आज तक ने अपनी रिपोर्ट में आरोपित का नाम वसीम बताया है। उस पर ₹25000 का इनाम होने की जानकारी दी है। उस पर नूहं हिंसा के दौरान पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग करने का आरोप है। इसके अलावा तावड़ू में हत्या समेत दिल्ली-एनसीआर में करीब 100 आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के भी आरोप हैं।

नूहं हिंसा के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 अगस्त को भी एनकाउंटर किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हुए हिंसक हमले के 2 आरोपित राजस्थान से नूहं लौट रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान मुनसैद और सैकूल के रूप में हुई थी। गिरफ्तारी से पहले पुलिस और आरोपितों के बीच एनकाउंटर भी हुआ था। इस दौरान भी एक आरोपित को गोली लगी थी। आरोपितों के पास से कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद हुई थी।