Showing posts with label actress. Show all posts
Showing posts with label actress. Show all posts

‘दिवाली पर एक-दूसरे को उपहार मत दें, इससे बहुत कचरा पैदा होता है’: लोगों को पसंद नहीं आया ‘ज्ञान’; सनातन विरोधियों का सामाजिक बहिष्कार ही उपचार है

जैसे ही हिन्दू पर्व-त्योहार आते हैं, वैसे ही बॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियाँ ज्ञान देने लगती हैं। ताज़ा मामला दीया मिर्जा का है। दीया मिर्जा ने दीवाली पर वीडियो जारी कर के कुछ ऐसा ज्ञान दिया है, जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। दीया मिर्जा इस वीडियो में कह रही हैं कि इस दिवाली पर मुझे गिफ्ट्स न दें, मुझे कुछ मत दें। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि दिवाली पर लोग एक-दूसरे को कई ऐसी चीजें देते हैं जिनकी कोई ज़रूरत ही नहीं होती।

ईद-क्रिसमस पर कहाँ सोई रहती हो?

वीडियो में दीया मिर्जा आगे कहती हैं, “कुछ ज़्यादा ही पैकेजिंग हो जाती है और काफी कचरा पैदा हो जाता है। इस दिवाली मुझे कुछ मत दीजिए। आप बस मुझे अपना समय दीजिए। अपने घर में कचरों को अलग-अलग कर के मेरा समर्थन कीजिए। आप इस दिवाली पर मुझे सबसे अच्छा गिफ्ट ये दे सकते हैं कि आप उन संगठनों का समर्थन करें तो पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं।” दीया मिर्जा ईद-बकरीद या क्रिसमस पर इस तरह के ज्ञान देती नहीं दिखती हैं।

‘वोकफ्लिक्स’ नाम के ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘वोकिज्म’ के झंडाबरदारों और इस्लामवादियों ने दिवाली को बदनाम करने का एक नया रास्ता खोज लिया है – ज़्यादा तोहफे देने से कचरा पैदा होता है। उक्त ट्विटर हैंडल ने ये भी लिखा कि दीया मिर्जा जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटी पर्यावरणविद होने के नाम पर घोटाला हैं। ‘जेम्स ऑफ बॉलीवुड’ नामक हैंडल ने भी दीया मिर्जा को एक फ्लॉप अभिनेत्री करार देते हुए कहा कि वो दिवाली पर ही अपना ‘वोक’ ज्ञान देती हैं।

दीया मिर्जा ने 33 फ़िल्में की हैं, जिनमें उनकी मात्र 2 फ़िल्में ही हिट हुई हैं और वो दोनों ही राजकुमार हिरानी की फ़िल्में थीं जिनमें दीया मिर्जा का कोई योगदान नहीं था। यही कारण है कि उन्हें फ्लॉप अभिनेत्री कहा जाता है। ‘जेम्स ऑफ बॉलीवुड’ ने पूछा कि दीया मिर्जा क्रूरता मुक्त ईद या फिर पटाखा मुक्त क्रिसमस की बात क्यों नहीं करतीं? साथ ही याद दिलाया कि बॉलीवुड के लोग जो महँगे मेकअप और शूटिंग के लिए बनाए गए जिस सेट का इस्तेमाल करे हैं, उससे भी काफी कचरा पैदा होता है।


ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाया

बॉलीवुड अपने स्तरहीन कंटेंट की वजह से लगातार गर्त में जा रहा है। दर्शक इनकी बेसिर पैर की फिल्मों को ख़ारिज कर रहे हैं। दूसरी ओर बॉलीवुड हस्तियाँ अपने खराब कॉमन सेंस और भारत विरोधी रुख की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) हैं। ऋचा चड्ढा ने 23 नवंबर 2022 को ट्विटर पर भारतीय सेना का मजाक उड़ाया।

दरअसल भारतीय सेना के उत्तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने एक बयान में कहा था अगर सरकार आदेश जारी करती है तो वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने के लिए तैयार हैं। इस बयान को ‘बाबा बनारस’ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋचा ने भारतीय सेना का मजाक उड़ाया और ताना मारते हुए कहा कि गलवान हाय (Galwan says hi) बोल रहा है।

Galwan says hi . https://t.co/agoXrJxFpW

— RichaChadha (@RichaChadha) November 23, 2022

जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनी फौजियों के साथ झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिक ने अपना बलिदान दिया था। घंटों चली झड़प में कई चीनी भी मारे गए थे। लेकिन चीन ने आधिकारिक तौर पर पर अपने मृत सैनिकों की सही संख्या का खुलासा कभी नहीं किया।गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच लद्दाख में एक तनावपूर्ण युद्धविराम हुआ था। हालाँकि दोनों देशों ने क्षेत्र में करीब 60,000 सैनिक और उन्नत हथियार तैनात कर दिए थे।

ऋचा चड्ढा को उस घटना का मजाक उड़ाते देखना बेहद हास्यास्पद है। उन्हें संभवतः यह भी मालूम नहीं होगा कि भारतीय सैनिकों ने बिना किसी हथियार के चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी और उन्हें पीछे धकेलने में कामयाब हासिल की।

देखा जाए तो बॉलीवुड स्टार्स को कभी भी उनके सामान्य ज्ञान के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन ऋचा चड्ढा ने इस मामले में खुद को मूर्ख की तरह प्रस्तुत किया। इतना ही नहीं यह गलवान में बलिदान देने वाले 20 सैनिकों के परिवारों के प्रति असंवेदनशीलता भी है।

जहाँ तक ​​पीओके पर भारतीय सेना की प्रतिक्रिया की बात है, तो यह भारतीय पत्रकारों के मूर्खतापूर्ण सवालों का एक मानक जवाब है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे पीओके वापस ले सकते हैं, यह एकमात्र प्रतिक्रिया है जो सेना दे सकती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे कल पाकिस्तान पर आक्रमण कर रहे हैं। हम निश्चित रूप से नहीं चाहते कि सेना यह कहे कि वे पीओके वापस नहीं ले सकते।

फलस्तीन के समर्थन में नारे लगा रही हीरोइन के इजरायली पुलिस ने टाँग में मारी गोली

इजरायल और फलस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष में एक हिरोइन जख्मी हो गईं। उनका नाम है मैसा अब्द इलाहदी। वह इजरायल के खिलाफ हाइफा शहर में हुए प्रदर्शन में शामिल थीं। कथित तौर पर इसी दौरान फलस्तीनी हिरोइन के पैरों में इजरायली पुलिस ने गोली मार दी। इस बात की जानकारी खुद इलाहदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी मदद करने वालों का आभार जताया है। उन्होंने दावा किया है कि इजरायली पुलिस ने उनके पैर में गोली मारी थी, जिससे वो तेजी से ठीक हो रही हैं। 

अपना दर्द इंस्टाग्राम पर बयाँ करते हुए मैसा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी में ऐसी पोस्ट भी लिखनी पड़ेगी। इसे लिखते हुए शर्मिंदगी महसूस हो रही है, क्योंकि इससे ज्यादा दर्द और तकलीफें मेरे अपने लोग महसूस कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ईस्ट येरुशलम से फलस्तीनी परिवारों को निकाले जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इंस्टाग्राम पोस्ट में मैसा ने लिखा कि मुझे ये नही पता था कि मैरे पैर में जो लगा वो ग्रेनेड था या कुछ और, लेकिन इतना जरूर याद है कि मैं पीड़ा के कारण चीख रही थी। पैर की हालत देखकर मैं काफी परेशान थी। इस बीच वहाँ प्रदर्शन कर रहे लोग आए और मुझे ले गए। अभिनेत्री ने बताया कि पास के पार्क में ले जाकर उनका इलाज किया गया। उनके पास पैरामेडिक था, जिससे मेरे पैर के बहते खून को रोका गया।

अवलोकन करें:-

इजरायल ने ठुकराई हमास की युद्ध विराम की अपील कहा : अब तक जो न किया वो करेंगे
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इजरायल ने ठुकराई हमास की युद्ध विराम की अपील कहा : अब तक जो न किया वो करेंगे
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास 

मैसा ने आरोप लगाया है, “इजराइली पुलिस और फोर्सेज किसी भी फलस्तीनी पर हमला करने या उन्हें गोली मारने से बिल्कुल भी नहीं हिचक रही थीं, फिर चाहे वो उनके लिए कोई खतरा पैदा करे या न करे। यह कोई पहली बार नहीं है जब पुलिस और सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि फलस्तीनी होने के कारण मुझे धमकियाँ मिल रही थीं। अब ये स्पष्ट हो गया है कि हम युद्ध का सामना कर रहे हैं और अगर कोई चीज है जो हमें बचा सकती है तो वो है किस्मत।” अभिनेत्री ने बीते एक सप्ताह के दौरान विवादित क्षेत्र में जाने का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

‘गंदी बात’ हिरोइन गहना वशिष्ठ ने 2000 रूपए में अपलोड की 87 पोर्न वीडियो

मुंबई में अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट कर के अपनी वेबसाइट पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस को पोर्न इंडस्ट्री के एक बड़े नेटवर्क के बारे में पता चला है, जिसमें कई अभिनेत्री, प्रोडक्शन कंपनियाँ और ऐसे मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। ये सभी मोबाइल एप्स और वेबसाइट्स पर पोर्न फ़िल्में शूट कर के डालते रहे हैं। गहना वशिष्ठ को ‘मिस एशिया बिकनी क्राउन’ विजेता के रूप में जाना जाता है।

वो हिंदी और तेलुगु सिनेमा की फिल्मों के अलावा कई एडवर्टाइजमेंट वीडियोज में भी देखी जाती रही हैं। उनसे शनिवार (फ़रवरी 6, 2021) की शाम को पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर 87 पोर्न/अश्लील-आपत्तिजनक वीडियोज अपलोड की थी, जिन्हें देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता था। चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए 2000 रुपए देने होते थे। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। 

 

पुलिस ने बताया कि उन्हें 3 ऐसे पीड़ितों की शिकायत मिली है, जिन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन पोर्न वीडियोज शूट करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मलाड के मढ़ द्वीप स्थित ग्रीन पार्क बंगलो में तलाशी ली। इसके बाद यास्मीन बेग खान उर्फ़ रोवा, प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर, मोहम्मद आसिफ और सैफी को धर-दबोचा। इन एप्स के सब्सक्रिप्शन से जुटाए गए 36 लाख रुपए एक बैंक अकाउंट में मिले, जिसे सीज कर दिया गया।

पुलिस को वहाँ एक पीड़िता भी मिली, जिसे पुनर्वास गृह में भेजा गया है। यास्मीन प्रोडूसर/डायरेक्टर थी, सैफी कैमरामैन था, प्रतिभा ग्राफिक डिजाइनर थी, जोशी वीडियो में अभिनय करता था और ठाकुर अस्सिस्टेंट था। पुलिस को एक HD वीडियो कैमरा, 6 मोबाइल फोन्स, 1 लैपटॉप, स्पॉटलाइट, कैमरा स्टैंड, पोर्न कंटेंट वाला मेमोरी कार्ड और और पोर्न वीडियो शूट के स्क्रिप्ट्स मिले हैं। इन्होंने ‘फिल्मों में अभिनय’ के नाम पर नए चेहरों के लिए विज्ञापन भी दिया था।

गहना वशिष्ठ को हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय OTT वेब सीरीज के लिए साइन किया गया था। गहना वशिष्ठ डाइबिटीज से पीड़ित रही हैं और नवंबर 2019 में उन्हें हार्ट अटैक भी आया था, जिसके बाद वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। वो कोमा में जाते-जाते बची थीं। उन्होंने एकता कपूर के ‘Alt Balaji’ की वेब सीरीज ‘गन्दी बात’ में अहम किरदार निभाया था। साथ ही वो ‘Ullu’ एप की सीरीज में भी दिखी थीं। वो ‘Nuefliks’ की ‘मदहोशी’ में भी नजर आई थीं। एकता कपूर द्वारा निर्देशित गंदी बात के पहले और दूसरे सीजन को काफी पसंद किया गया था| फैन्स के व्यूज और डिमांड को देखते हुए गंदी बात सीजन 3 भी आ गया| खास कर यूथ के बिच में यह सीरिज को काफी पसंद किया गया| गंदी बात के सीजन 3 के ट्रेलर में सेमी न्यूड सीन और गालियों की भरमार है| गंदी बात में दूसरी भाषा में कहे तो एक इस सीजन में अश्लीलता भरपूर देखने को मिलेगी| यही वजह है कि सारे सीरीज में सबसे ज्यादा पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है| गन्दी बात एकता कपूर द्वारा निर्देशित Gandi Baat-3 वेब सीरीज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होता है| एकता कपूर ने कुछ साल पहले सीरियल की दुनिया से अगर बढ़ते हुए एडल्ट कंटेंट दिखने के लिए ऑल्ट बालाजी एप्प का सहारा लिया | बता दे Gandi Baat-3 की स्ट्रीमिंग 27 जुलाई से शुरू हो चुकी है | इतना ही नहीं गंदी बात 3 का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही वायरल भी हो गया था| इससे पहले साल 2019 की शुरुआत में ही गंदी बात सीजन 2 लॉन्च किया गया था| जिसे खूब देखा और पसंद किया है| देसी कहानियों में बोल्डनेस का तड़का लगी ये सीरीज काफी लोकप्रिय हो गई है| पिछले दो भाग में इस सीरीज में लेस्बियन रोमांस और एक अलग कहानी के साथ प्यार के सही मायने को समझाने की कोशिश भी की गई|