Showing posts with label ajay devgan. Show all posts
Showing posts with label ajay devgan. Show all posts

अजय देवगन ने बताया, 47 साल की तबू ने अब तक क्यों नहीं की शादी

Ajay Devgn and Tabuबॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई को रिलीज हुई है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अजय देवगन एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिसे खुद से आधी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस तबू और रकुल प्रीत नजर आएंगी। फिल्म के तीनों स्टार्स पिछले कुछ दिनों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। 
अजय देवगन और तबू रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं यह बात सभी जानते हैं। हाल ही में अजय ने तबू के बारे में एक खुलासा किया। तबू से अक्सर यह सवाल किया जाता है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की? और वो अक्सर इस सवाल के जवाब में यही कहती हैं कि उन्हें सही पार्टनर नहीं मिला। अब इस सवाल का जवाब अजय देवगन ने दिया है। अजय ने बताया कि तबू ने अब तक शादी क्यों नहीं की।


अजय ने तबू की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने (तबू ने) अब तक शादी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें मेरे जैसा लड़का चाहिए था और उन्हें ऐसा लड़का मिला नहीं। हालांकि अजय ने यह बात मजाक में ही कही। मालूम हो कि कुछ साल पहले तबू ने भी अपनी शादी ना होने के पीछे अजय देवगन को वजह बताया था। इंडिया टुडे के मुताबिक तबू ने कहा था कि अजय देवगन तबू के कजिन समीर आर्या के पड़ोसी थे। तबू ने बताया था कि वो अजय को करीब 25 साल से जानती हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं छोटी थी तब अजय और समीर मेरी जासूसी करते थे, जो भी लड़का मुझसे बात करता मिलता था वो उसे पिटाई करने की धमकी देते थे। अगर मैं आज सिंगल हूं तो इसकी वजह अजय हैं।' 

बता दें कि कि कि दे दे प्यार दे पर हाल ही में सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले फिल्म के गाने 'वड्डी शराबन' में रकुल प्रीत के हाथ में व्हिस्की की बोतल को गुलदस्ते से रिप्लेस किया। लगाने को कहा है। फिल्म को लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं जो प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। लव रंजन भूषण कुमार के साथ फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अकीव अली हैं। 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
(तस्वीर साभार : Twitter) कविता अपनी धमाकेदार एक्‍ट‍िंग से दर्शकों के बीच लोकप्र‍िय हुई थीं। कविता काफी वक्‍त से स्‍क्री....

About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
नीति मोहन, श्रेया घोषाल, कनिका कपूर जैसी कई सिगंर्स हैं जो अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती ...


करीना कपूर ने अजय देवगन को Kiss करने से कर दिया था मना

Watch Ajay Devgan & Kareena Kapoor Khan’s hot performance in Omkara song ‘O Sathi Re’| अजय देवगन और करीना कपूर खान ने इस गाने में कर दी अश्लीलता की तमाम हदें पार
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने बतौर एक्शन हीरो फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। लेकिन जैसे जैसे वक्त बीता अजय ने एक्शन के साथ कॉमेडी, सीरियस और निगेटिव भूमिका निभाकर दुनिया भर के फैन्स के दिलों में अपने लिए ख़ास जगह बना ली। इतना ही नहीं बल्कि अजय ने रोमांस में भी अपनी छाप छोड़ी।
अपने दौर की टॉप एक्ट्रेसेस के साथ अजय ने रोमांटिक फ़िल्में भी की। तो कई हिरोइन के साथ बोल्ड सीन भी शूट किये। आज हम बात कर रहे हैं अजय और बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस करीना कपूर के बोल्ड सीन की। साल 2006 में अजय और करीना ने हॉलीवुड की फिल्म ऑथेलो पर आधारित फिल्म ओमकारा में साथ काम किया 
अजय (ओमकारा)ने एक ऐसे प्रेमी की भूमिका निभाई है जो पहले जो बाहुबली है लेकिन अपनी प्रेमिका करीना(डॉली) से बेहद प्यार करता है। हालाँकि शक की वजह से ओमकारा अंत में डॉली की ह्त्या भी करता है। ओमकारा और डॉली का प्यार  दिखाने के लिए फिल्म में एक बोल्ड गाने की ज़रूरत थी जो ‘ओ साथी रे’ के तौर पर पूरी हुई।
इसी गाने के दौरान अजय और करीना के बीच एक इंटिमेट सीन था जिसमे दोनों ने बोल्डनेस की हदें पार कर दी थीं। बता दें की इस गाने को श्रेया घोषाल और विशाल भारद्वाज ने गया था तो मम्यूजिक भी विशाल भारद्वाज ने ही दिया था। इस फिल्म में सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बासु और कोंकना सेन शर्मा ने भी बेहद अहम किरदार निभाये थे।
अजय और करीना पर फिल्माया गया प्यारा और उतना ही इंटिमेट गाना ‘ओ साथी रे’ आप भी देखिए:

करीना कपूर और अजय देवगन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें विशाल भारद्वाज की 'ओमकारा'(2006), प्रकाश झा की 'सत्यागृह'(2013) और गोलमाल सीरीज भी शामिल है। लेकिन एक ऐसी फिल्म भी थी जिसमें करीना कपूर को अजय देवगन के साथ लिप-लॉक सीन देना था और इसके लिए बेबो ने साफ मना कर दिया था। जबकि करीना तब नो किसिंग पॉलिसी भी फॉलो नहीं करती थीं। 
अजय देवगन को लिप-लॉक के लिए नो कहने वालीं करीना कपूर ने 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर के साथ किसिंग सीन्स दिए थे। साथ ही करीना ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'कमबख्त इश्क' में 10 बार लिप-लॉक किया था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि करीना ने फिर अजय को ना क्यों कह दिया था?
कॉस्मोपॉलीटन मैगजीन और आईबीटाइम्स के मुताबिक फिल्म मेकर प्रकाश झा 'सत्यागृह' में शोकेस के लिए अजय देवगन और करीना कपूर का एक पेशनेट मूमेंट शूट करना चाहते थे। मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक करीना ने सैफ अली खान से शादी करने की वजह से ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को ना कह दिया था। करीना और सैफ ने 2012 में शादी कर ली थी वहीं फिल्म 2013 में रिलीज हुई। 
मैगजीन की इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है ये बात तो वही जानते है लेकिन कभी भी किसी इंटरव्यू में करीना या अजय ने इस खबर पर बात नहीं की। बात दें, फिल्म में दोनों एक-दूसरे के अपोजिट पेयर थे। साथ ही अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल सहित कई स्टार्स भी लीड रोल में थे।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शामिल अभिनेत्रियों में टॉप पर हैं। 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन है...

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इंडियन मॉडल अमांडा शर्मा का इंटरनेट सेक्सी बिकनी फोटो पोस्ट करने के लिए फेमस हैं। नीचे उनकी बिकनी तस्वीरें देखें ....
ऐक्टर अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘2 स्टेट्स‘ में साथ नजर आए थे और इनकी…
बात करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की करें तो वो फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। लंबे टाइम के बाद करीना-अक्षय साथ आ रहे हैं। इसके अलावा करीना के पास करण जौहर की 'तख्त' भी पाइपलाइन में है। 'तख्त' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में होगी।


Pulwama Effect: इंडियन फिल्म इंड्रस्टी में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा बैन

fawad khan
फवाद खान 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ फिल्म समीक्षक 
पुलवामा आतंकी हमले के बाद एक के बाद एक पाकिस्तान के खिलाफ चौतरफा कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिल्म इंड्रस्टी में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। 
पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई संगठन पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देता है, तो AICWA उन्हें प्रतिबंधित करेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्र में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की गई है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
इसी गंभीर स्थिति में अजय देवगन ने भी ट्वीट किया कि उनकी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। टोटल धमाल में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित सहित एक मल्टी-स्टार कास्ट है, और यह शुक्रवार 22 फरवरी को स्क्रीन पर आएगी। इसके अलावा टोटल धमाल की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को भी 50 लाख रुपए का दान दिया है।
हमले के विरोध में और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के सदस्यों ने रविवार को फिल्म सिटी गेट पर शांति मार्च में भाग लिया था। ईशा कोप्पिकर, गजेंद्र चौहान, गोविंद नामदेव और संगीतकार सलीम मर्चेंट समेत कई बड़े नामों ने इसे अपना समर्थन दिया।
जबकि कमल हसन का कहना है, कश्मीर में जनमत संग्रह कराओ। यानि पाकिस्तान और कश्मीर में अलगाववादियों की बोली। जो दर्शाता है कि कमल हसन में कितना पाकिस्तानी प्रेम है।  
-- हां जनमत संग्रह कराइए, पहले धारा 370 धारा 35a संविधान की हटा दीजिए और सभी भारतवासियों को वहां बसने की इजाजत दीजिए।
--- सारे गैर मुस्लिमों को कश्मीर से जबरन निकाल दिए ।
-- और बचे जो उनका कत्ल करने के बाद आप कहते हैं जनमत संग्रह कराओशर्म नहीं आती आपको मुस्लिम राष्ट्र की कल्पना करते हुए ।

View image on Twitter

View image on Twitter

All India Cine Workers Association announce a total ban on Pakistani actors and artists working in the film industry.
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि एसोसिएशन ने पाकिस्तान के सभी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, 'जो भी निर्माता पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देते हैं, उन्हें प्रतिबंध का सामना करना होगा।'
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पुलवामा अटैक (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है. उसने हमले के लिए जिम...

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने पुलवामा अटैक में हर एक शहीद के परिवार वालों के लिए रुपए 5 लाख का दान दिया। अक्षय कुमार ने गृह मंत्रालय के 'भारत के वीर' के लिए 5 करोड़ रुपए दान में दिए, यह एक पहल है जो शहीदों के परिवारों के लिए धन इकट्ठा करता है। अन्य बॉलीवुड सेलेब्स जैसे कि कृति सेनन और कैलाश खेर ने भी ट्वीट कर अपने फैंस को इस मुश्किल घड़ी में शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए कहा।
भारतीय सिने एसोसिएशन को उन सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से बाहर करने की मांग करनी चाहिए। जिन्हें पिछली सरकार ने भारतीय नागरिकता प्रदान की थी। भारत में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जो फिल्मों में हर तरह का अभिनय करने में सक्षम हैं, फिर पाकिस्तान से कलाकार क्यों? जो भारत को क्षति पहुँचाने का कोई अवसर नहीं चूकता।