Showing posts with label ajay singh. Show all posts
Showing posts with label ajay singh. Show all posts

क्या कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं?

कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं पर होती अभद्र टिप्पणियों को सुन ऐसा आभास होता है कि कांग्रेस में शायद महिलाओं का कोई सम्मान नहीं और पता नहीं किस कारण पार्टी में महिलाएं खामोश हैं? क्या उन्हें अपने आत्मसम्मान की लेशमात्र भी चिंता नहीं? आखिर कब तक अपमानित होती रहेंगी? जब नेता सार्वजनिक रूप से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, क्या उन्होंने सोंचा समाज में लोग उनके बारे में क्या विचार रखते हैं? 

हैरानी होती है जो राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा एवं गैर-भाजपा नेता जो महिलाओं के सम्मान बड़े-बड़े कसीदे पढ़ते हैं, किसी की आवाज़ नहीं निकल रही, क्यों? यदि स्थिति विपरीत होती, तब क्या भाजपा के विरुद्ध मोर्चा नहीं खोलते? परन्तु अब क्यों खामोश हैं?   
कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है यह एक बार फिर साबित हो गया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहु को टिकाऊ माल कहा। लेकिन अपने नेता द्वारा महिला का अपमान किए जाने के बावजूद पार्टी महासिचव प्रियंका वाड्रा की आंख और कान दोनों ही बंद हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर अजय सिंह का टिकाऊ माल वाला बयान वायरल हो रहा है, लेकिन प्रियंका वाड्रा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता के इस बयान पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।