Showing posts with label amantullah khan. Show all posts
Showing posts with label amantullah khan. Show all posts

गिरफ्तार आतंकियों के समर्थन में उतरा अमानतुल्लाह खान, बोला- बेकसूर मुसलमानों को फंसाया जा रहा है

जैसे ही किसी दंगे अथवा आतंकवाद में कोई मुस्लिम पकड़ा जाता है, victim card का खेल शुरू हो जाता है। उन्हें गरीब, मासूम, बेगुनाह और मजलूम कहा जाता है। जिस पार्टी में अपराध में भी मजहब देखा जाता हो, देश क्या चलाएंगे? 
दो दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 6 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया था, इनमें से दो आतंकी ऐसे हैं जिनको पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने ट्रेनिंग दी थी, इन आतंकवादियों के मंसूबें बहुत खतरनाक थे, हिन्दू त्योहारों पर बम धमाका करके निर्दोषों का खून बहाना चाहते थे, अपने नापाक मकसद में कामयाब हो पाते उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, अब इन आतंकवादियों का समर्थन करते हुए आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा है कि निर्दोष मुसलमानों को फंसाने खेल शुरू हो गया.

आतंकियों की गिरफ़्तारी होनें के बाद दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने ट्वीट में लिखा, जैसे – जैसे चुनाव नज़दीक आते हैं, देश के मुसलमानों पर ज़ुल्म बढ़ता जाता है। आतंकवाद के नाम पर बेकसूरों को फर्ज़ी मुकदमों में फंसाकर परेशान करने का खेल शुरु कर हो गया है। आगे और न जाने कितने लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए जाएंगे। अल्लाह हिफाज़त करे! आपको बता दें कि पहली बार अमानतुल्लाह ने आतंकियों का समर्थन नहीं किया है. इससे पहले भी मजहब के नाम पर ऐसा कर चुके हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के भाई के साथ मिलकर ISI हिन्दू त्योहारों पर दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हमलें की योजना बना रही थी, इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, स्पेशल सीपी (स्पेशल सेल) नीरज ठाकुर ने कहा, “हमने महाराष्ट्र निवासी जान मोहम्मद शेख (47), जामिया नगर निवासी ओसामा उर्फ सामी (22); रायबरेली निवासी मूलचंद उर्फ साजू (47), इलाहाबाद निवासी जीशान कमर (28); बहराइच निवासी मोहम्मद अबू बकर (23); और लखनऊ निवासी मोहम्मद आमिर जावेद (31) को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो आरोपियों, ओसामा और जीशान ने इस साल पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और आईएसआई से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। उन्हें आईईडी लगाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में उपयुक्त स्थानों की रेकी करने के लिए कहा गया था। कुछ हफ्ते पहले, इंस्पेक्टर सुनील राजैन और रविंदर जोशी के नेतृत्व में एक टीम को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि पाकिस्तान-प्रेरित और प्रायोजित समूह भारत में सीरियल आईईडी विस्फोटों को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

अवलोकन करें:-

दाऊद के भाई का पैसा, ISI की प्लानिंग: निशाने पर 6 राज्यों के 15 शहर, ओडिशा में DRDO के 4 कर्मचारी निकले पाक

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दाऊद के भाई का पैसा, ISI की प्लानिंग: निशाने पर 6 राज्यों के 15 शहर, ओडिशा में DRDO के 4 कर्मचारी निकले पाक

पुलिस अधिकारी ने कहा, सितम्बर 14 को इनके बारे में जानकारी जुटाकर अलग-अलग राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई. शुरुवात में, अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव जान मोहम्मद शेख को कोटा से पकड़ा गया था, जब वह दिल्ली जा रहा था। ओसामा को ओखला से, मोहम्मद अबू बकर को सराय काले खां से, जीशान को इलाहाबाद से, मोहम्मद आमिर जावेद को लखनऊ से और मूलचंद को रायबरेली से पकड़ा गया। यूपी एटीएस के अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद यूपी में ऑपरेशन चलाया गया था.

‘जय हिन्द नहीं… भारत माता भी नहीं, इंदिरा जैसा सबक मोदी को भी सिखाएँगे’ – अमानतुल्लाह के साथ प्रदर्शनकारियों की धमकी

                    विधायक अमानतुल्लाह खान (बाएँ) और धमकी देने वाला प्रदर्शनकारी (दाएँ) [गोल पीले घेरे में]
दिल्ली में हो रहे ‘किसान आंदोलन’ पर खालिस्तानी ताकतों के कब्जा करने और इस्लामी संगठनों द्वारा उसे बढ़ावा देने के कई मामले सामने आए हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी ‘जय हिन्द’ बोलने से भी इनकार कर रहा है। जब ये सब चल रहा था, तब ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान वहीं पर मौजूद थे। इस विवादित वीडियो के सामने आने के बाद इस प्रदर्शन के पीछे के ताकतों के बारे में पता चल रहा है।

इस वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कह रहा है कि वो ‘जय हिन्द’ नहीं बोलेगा और न ही ‘भारत माता की जय’ बोलेगा, सिर्फ ‘जो बोले सो निहाल’ ही बोलेगा। साथ ही उसने कहा कि वो ‘अस्सलाम वालेकुम’ भी बोलेगा। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मौजूदगी में प्रदर्शनकारी ने धमकाया कि जैसे इंदिरा गाँधी को ‘सबक सिखाया गया’ था, वैसे ही पीएम मोदी को भी ‘सबक सिखाया जाएगा।’ उक्त प्रदर्शनकारी ने ‘मानवता’ की भी बातें की।

ट्विटर पर लगती इनकी क्लास

बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में जाकर अमानतुल्लाह खान ने वो अपने समर्थकों के साथ यहाँ पर इसीलिए आए हैं, ताकि प्रदर्शनकारियों को कोई परेशानी न हो। भोजन और रहने की व्यवस्था भी उनके द्वारा वहीं की जा रही है। इस ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन के लिए सरकार ने अनुमति दे रखी है। विधायक ने कहा कि इन प्रदर्शनकारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।

इससे पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक तथाकथित किसान द्वारा स्पष्ट तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जैसे इंदिरा गाँधी को ठोका वैसे ही नरेंद्र मोदी को भी ठोक देंगे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा था, “अगर 3 दिसंबर की उस मीटिंग में कुछ हल नहीं निकला तो बैरिकेड तो क्या हम तो इनको (शासन प्रशासन) ऐसे ही मिटा देंगे। हमारे शहीद उधम सिंह कनाडा की धरती पर जाकर उन्हें (अंग्रेज़ों को) ठोक सकते हैं तो दिल्ली कुछ भी नहीं है हमारे लिए। जब इंदिरा ठोक दी तो मोदी की छाती भी ठोक देंगे।”