Showing posts with label attending House. Show all posts
Showing posts with label attending House. Show all posts

‘शराब पीकर सदन में आए पंजाब के मुख्यमंत्री’: विपक्षी दलों ने की ‘डोप टेस्ट’ कराने की माँग

                           शराब पीकर पहुँचें पंजाब के सीएम, विपक्ष का आरोप (साभार : Aajtak)
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में उस समय भारी तनाव पैदा हो गया, जब विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने माँग की कि मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों का तुरंत ‘एल्को-मीटर’ और ‘डोप टेस्ट‘ कराया जाए।

BJP ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे में धुत होने वाला वीडियो भी शेयर किया है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसके लिए स्पीकर को पत्र भी लिखा। हालाँकि, विधानसभा स्पीकर ने विपक्ष की इस माँग को सिरे से खारिज कर दिया।

हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी ने सरकार का बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी की। सत्र के दौरान ‘आप’ के 89 विधायक मौजूद रहे, जबकि भाजपा ने इस सत्र का पूरी तरह बहिष्कार किया।