Showing posts with label bald. Show all posts
Showing posts with label bald. Show all posts

मध्य प्रदेश : अतिथि विद्वानों के साथ धोखा, विरोध में डॉ. शाहीन खान ने कराया मुंडन

कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की संवेहनहीनता एक बार फिर सामने आई है। सरकार बनने के बाद 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कमलनाथ सरकार 14 महीने बीत जाने के बाद भी ऋण माफ नहीं की और अब नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि विद्वान पिछले 73 दिनों से भोपाल के शाहजहांनी पार्क में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक रेंग नहीं रेंग रही है। 
अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह का कहना है कि सरकार के पास आईफा अवार्ड्स कराने और फिल्मों को टैक्स फ्री करने के लिए पैसे हैं लेकिन वचनपत्र में किए गए वादे को पूरा करने के लिए सरकार बार-बार वित्तीय संकट का हवाला दे रही है। 
धरने पर बैठी एक महिला अतिथि विद्वान ने फरवरी 12 को सरकार के विरोध में मुंडन कराया। अतिथि विद्वानों का कहना है कि हमारे लिए अब जीवन और मौत का मामला है, हमें जब तक लिखित आर्डर नहीं मिल जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मुंडन कराने वाली महिला का नाम डॉ. शाहीन खान है। वह कटनी के पालू उमरिया शासकीय महाविद्यालय में हिन्दी पढ़ाती हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार लोक सेवा आयोग से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदभार संभालने के बाद नौकरी जाने से तनाव में आकर उमरिया में पदस्थ अतिथि विद्वान संजय कुमार अपनी जान दे चुके हैं। स्व संजय की पत्नी लालसा देवी भी तीन दिन से अस्थि कलश लेकर धरने पर बैठी हैं। अतिथि विद्वानों का यह आंदोलन छिंदवाड़ा से शुरू होकर भोपाल पहुंच गया है। आंदोलन को दो महीने से ज्यादा समय दिन बीत चुका हैं।

फिल्मों में इन नायिकाओं ने मुंडवाए अपने सिर

केश हर महिला का अमूल्य आभूषण होता है, अपनी सुन्दरता को निहारने के लिए दैनिक अपने केश का स्टाइल बदलती रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड में सशक्त नायिकाएँ अपने किरदार में जान डालने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। यहां तक कि अपने लंबे घने बालों को मुंडवा भी सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 चेहरों से मिलवाएंगे जिन्‍होंने यह बोल्‍ड कदम उठाया। 

01 / 05
Shabana Azmi
(तस्वीर साभार : YouTube)
शबाना आजमी
शबाना आजमी हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने के लिए जानी जाती हैं। दीपा मेहता की फिल्‍म वॉटर के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। हालांकि विवादों के चलते वह इस फिल्‍म से बाहर हो गई थीं। लेकिन उनके इस बाल्ड लुक ने मीडिया जगत में सनसनी मचा दी थी। हालांकि एक्‍ट्रेस को अपने इस लुक को लेकर कोई पछतावा नहीं था। बता दें कि दीपा महता की यह फिल्‍म ऑस्कर के लिए भी नामांकित हुई थी।
02 / 05
Tanuja
(तस्वीर साभार : YouTube)
तनुजा 
तनुजा ने मराठी फिल्‍म पितृऋण में अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिये अपना सिर मुंडवाया था। 
03 / 05
 Lisa Ray
(तस्वीर साभार : YouTube)
लीसा रे
वॉटर एक्‍ट्रेस के नाम से जानी जाने वाली एक्‍ट्रेस लीसा रे ने भी फिल्म में 'कल्याणी' की भूमिका के लिए अपना सिर मुंडवा था। वाराणसी की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई, यह फिल्‍म विधवाओं के जीवन का हाल बयां करती है।
04 / 05
Rinku Karmarkar
(तस्वीर साभार : YouTube)
रिंकू करमरकर
न सिर्फ बी टाउन की एक्‍ट्रेसेस बल्‍कि छोटी स्‍क्रीन की जानी मानी एक्‍ट्रेस रिंकू करमरकर ने भी अपना सिर असल जिंदगी में मुंडवा लिया था। उस समय वह टीवी सीरियल ये वादा रहा कर रही थीं, जिसके लिये उन्‍होंने यह बोल्‍ड कदम उठाया। 
05 / 05
 तनवी आजमी
(तस्वीर साभार : YouTube)
तनवी आजमी
दीपवीर की फिल्‍म बाजी राव मस्‍तानी के लिए तनवी आजमी ने भी अपना सिर मुंडवाया था। फिल्म में तनवी ने बाजीराव की मां का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिये उन्‍हें नेशनल अवार्ड फॉर बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के ईनास से सम्‍मानित भी किया गया था।