Showing posts with label #MP CM kamalnath. Show all posts
Showing posts with label #MP CM kamalnath. Show all posts

मध्य प्रदेश : अतिथि विद्वानों के साथ धोखा, विरोध में डॉ. शाहीन खान ने कराया मुंडन

कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की संवेहनहीनता एक बार फिर सामने आई है। सरकार बनने के बाद 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कमलनाथ सरकार 14 महीने बीत जाने के बाद भी ऋण माफ नहीं की और अब नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि विद्वान पिछले 73 दिनों से भोपाल के शाहजहांनी पार्क में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक रेंग नहीं रेंग रही है। 
अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह का कहना है कि सरकार के पास आईफा अवार्ड्स कराने और फिल्मों को टैक्स फ्री करने के लिए पैसे हैं लेकिन वचनपत्र में किए गए वादे को पूरा करने के लिए सरकार बार-बार वित्तीय संकट का हवाला दे रही है। 
धरने पर बैठी एक महिला अतिथि विद्वान ने फरवरी 12 को सरकार के विरोध में मुंडन कराया। अतिथि विद्वानों का कहना है कि हमारे लिए अब जीवन और मौत का मामला है, हमें जब तक लिखित आर्डर नहीं मिल जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मुंडन कराने वाली महिला का नाम डॉ. शाहीन खान है। वह कटनी के पालू उमरिया शासकीय महाविद्यालय में हिन्दी पढ़ाती हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार लोक सेवा आयोग से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदभार संभालने के बाद नौकरी जाने से तनाव में आकर उमरिया में पदस्थ अतिथि विद्वान संजय कुमार अपनी जान दे चुके हैं। स्व संजय की पत्नी लालसा देवी भी तीन दिन से अस्थि कलश लेकर धरने पर बैठी हैं। अतिथि विद्वानों का यह आंदोलन छिंदवाड़ा से शुरू होकर भोपाल पहुंच गया है। आंदोलन को दो महीने से ज्यादा समय दिन बीत चुका हैं।

1984 सिख विरोधी दंगे : रकाबगंज गुरुद्वारे पर हमले में घिरे कमलनाथ

Related image
1984 सिख नरसंहार मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम फिर से उछला है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पर हुए हमले के सम्बन्ध में दो गवाह बयान देने को तैयार हैं। सिरसा ने उन दोनों गवाहों से बात की और उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे एसआईटी के समक्ष बयान देने को तैयार हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र से विधायक हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता सिरसा ने कहा कि एसआईटी भी उन गवाहों का बयान लेने के लिए तैयार हो गई है। एसआईटी ने कहा है कि इसके लिए तारीख मुक़र्रर की जाएगी। सिरसा ने कांग्रेस से कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से तुरंत हटाने की माँग की है ताकि सिखों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
Image result for रकाबगंज सिख दंगेसिरसा ने दोनों गवाहों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि यह एक नरसंहार का मामला है और चूँकि वे एक मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ बयान देने जा रहे हैं, उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। सिरसा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कमलनाथ 1984 सिख नरसंहार मामले में गिरफ़्तार होने वाले पहले पदस्थ मुख्यमंत्री होंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का ने अपनी पुस्तक में रकाबगंज गुरुद्वारा पर हमले का जिक्र किया है। फुल्का ने लिखा है कि भीड़ द्वारा गुरुद्वारा को नुक़सान पहुँचाया गया था और 2 सिखों को ज़िंदा जला डाला गया था। फुल्का लिखते हैं कि हत्यारों द्वारा 5 घंटे तक उत्पात मचाया गया और कहा जाता है कि कॉन्ग्रेस नेता कमलनाथ पूरे 2 घंटे तक भीड़ के साथ रहे। तत्कालीन कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर ने भी मौके पर कमलनाथ की मौजूदगी की पुष्टि की थी। अगले दिन इंडियन एक्सप्रेस में ख़बर छपी थी कि कमलनाथ ने ही भीड़ का नेतृत्व किया था।

1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद सिखों का नरसंहार चालू हो गया था। इसमें जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार जैसे कई कांग्रेस नेताओं का हाथ सामने आया था। अभी हाल ही में ख़बर आई थी कि गृह मंत्रालय ने स्पेशल जाँच टीम (SIT) को सिख नरसंहार से जुड़े ऐसे सभी मामलों की फाइल्स फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, जिनमें आरोपितों को या तो क्लीनचिट दे दी गई थी या फिर जाँच पूरी हो चुकी थी।
जिस दिन कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 सिख दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुना दी। सज्जन कुमार को सजा सुनाने के बाद कमलनाथ भी ट्रेंड करने लगे तथा सिख संगठनों ने भी इनके मुख्यमंत्री बनने का विरोध किया है। कारण, सिख दंगों में सज्जन कुमार के साथ कमलनाथ भी दोषी हैं लेकिन बाद में दंगों की जांच के लिय बने आयोग द्वारा कमलनाथ का नाम दंगों से हटा दिया गया था।
सवाल ये भी है कि आखिर कमलनाथ का दंगों से किसने और क्यों हटाया? सिख दंगों में कमलनाथ के रोल को समझने के लिए हमें तीन दशक पहले 1984 में जाना होगा। कमलनाथ को बेटा बताने वाली देश की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके बॉडीगार्ड(सिख) ने प्रधानमंत्री आवास पर ही गोलियों से भून डाला था। इसके बाद पूरे दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगे शुरू हो गए थे। ये दंगे बड़े पैमाने पर हुए और निर्दोष लोगों को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया। कांग्रेस पार्टी के कई नेता इन दंगों में लोगों को भड़का रहे थे जिससे मौत का आंकड़ा अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया था।
कमलनाथ पर आरोप है कि दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारे के पास जब दो सिखों को जिन्दा जला दिया गया, उस वक्त वो घटना स्थल पर ही मौजूद थे और भीड़ को भड़काने का काम कर रहे थे। भाजपा नेता ताजिंदर बग्गा की मानें तो कमलनाथ ने रकाबगंज गुरूद्वारे में भी आग लगाई थी। लेकिन एसआईटी, रंगनाथ मिश्रा कमीशन और नानावटी आयोग के जांच के दौरान कमलनाथ के खिलाफ इन आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। रंगनाथ मिश्रा कमीशन ने कमलनाथ के खिलाफ किसी भी सबूत के होने से इंकार कर दिया तथा उनका नाम दंगों से हटा दिया था। जिन रंगनाथ मिश्रा के कमीशन ने कमलनाथ को क्लीन चिट दी थी उन्हीं रंगनाथ मिश्रा को कांग्रेस ने राज्यसभा से सांसद बनाया। रंगनाथ मिश्रा 1998-2004 तक कांग्रेस से राज्यसभा में सांसद रहे।

आयकर छापेमारी : तुगलक रोड से पार्टी कार्यालय तक 20 करोड़ जाने के संकेत

आयकर छापेमारी की आंच अहमद पटेल तक, तुगलक रोड से पार्टी कार्यालय तक 20 करोड़ जाने के संकेत
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
"जिनके घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंकते।" अपने चुनाव प्रचार में कांग्रेस और अन्य गैर-भाजपाई भाजपा पर एक के बाद एक भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन स्वयं सत्ता में आने पर इतने अल्प समय में ही कितने घोटालों में लिप्त है, इससे अंदाज़ा लगाया जा हैं कि कार्यकाल पूरा होने तक और कितने अधिक घोटाले होंगे, पता नहीं। गम्भीरता से कांग्रेस इतिहास के अवलोकन करने पर उपलब्धियों से अधिक इतने घोटाले सामने आएंगे, जिस कल्पना भी नहीं की जा सकती। जिन्हें देख यही कहा जा सकता है कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। 
1949 में जीप घोटाले से लेकर 2014 तक घोटालों का एक भारी भरकम अम्बार है। भारत में अब तक कितने नेताओं को जेल हुई है? यही स्थिति अगर विदेशों में हुई होती, भ्रष्टाचारियों को जेल में डाल दिया होता, लेकिन यहाँ "चोर ही शोर मचाने में व्यस्त है।" जिस नेता को देखों राजा हरिश्चन्द्र बना फिर रहा है। लेकिन कोई इस भ्रम में भी नहीं रहे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, तो रामराज्य आ गया, भ्रष्टाचार पर जो कुछ कार्यवाही हो रही है, उसे ऊंट के मुँह में जीरे से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। भाजपा में भी बहुत भ्रष्टाचार है। 
भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक जितने भी प्रधानमन्त्री रहे, सभी के लिए बहुत ही शर्म की बात है कि 'सोने की चिड़िया' के नाम से चर्चित देश 'कृषि प्रधान' और अब 'घोटाला प्रधान' देश बन गया है। कृषि प्रधान देश होने के बावजूद विदेशों से खाद्य सामग्री यानि दाल, चावल, गेहूँ, और पता नहीं कितना सामान विदेशों से मंगवाया जाता है।       
आयकर विभाग ने अप्रैल 8 को कहा कि उसने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सहयोगियों और अन्य के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान करीब 281 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी के “विस्तृत एवं सुसंगठित” रैकेट का पता लगाया है। विभाग ने बताया कि अधिकारियों ने 14.6 करोड़ रुपये की “बेहिसाबी” नकदी बरामद की है और मध्य प्रदेश तथा दिल्ली के बीच हुए संदिग्ध भुगतान से जुड़ी डायरी तथा कंप्यूटर फाइलें अपने कब्जे में ली हैं।
तुगलक रोड से पार्टी कार्यालय गया पैसा
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि विभाग को 20 करोड़ रुपये की संदिग्ध नकदी के तुगलक रोड पर रहने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के घर से “दिल्ली की बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय” तक कथित तौर पर जाने के सुराग भी मिले हैं। सीबीडीटी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा, “अब तक शराब की 252 बोतलों, कुछ हथियारों और बाघ की खाल के अलावा 14.6 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी मिली है।” सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करती है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता मोइन के घर मिलने पहुंचे। बता दें कि मोइन के घर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी.

281 करोड़ के कैश रैकेट का खुलासा
सीबीडीटी ने कहा, ''मध्य प्रदेश में छापेमारी से कारोबार, राजनीति एवं सार्वजनिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्र के कई व्यक्तियों के जरिए 281 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जुटाने के व्यापक एवं सुसंगठित रैकेट का पता लगा है।'' इसने कहा, ''नकदी का एक हिस्सा दिल्ली में बड़े राजनीतिक दल के मुख्यालय तक भेजा गया है जिसमें वह 20 करोड़ रुपये भी शामिल हैं जो हाल में हवाला के जरिए दिल्ली के तुगलक रोड पर रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी के घर से राजनीतिक दल के मुख्यालय पहुंचाए गए।''

सीबीडीटी ने नहीं उजागर किया किसी का नाम
हालांकि उसने न तो राजनीतिक पार्टी की और न ही वरिष्ठ पदाधिकारी की पहचान उजागर की। बयान में बताया गया कि पैसा इकट्ठा करने के रिकॉर्ड और “हाथ से लिखी डायरी, कंप्यूटर फाइलें और एक्सेल शीट के रूप में नकदी की अदायगी के बारे में पता चला और वह उक्त खोजों से मेल खाता है।” इसने बताया कि दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह पर छापेमारी के क्रम में 230 करोड़ के बेहिसाब लेनदेन की नकद पुस्तिका रिकॉर्डिंग, नकली बिलों के जरिए 242 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की वसूली और कर चोरी करने वाली 80 कंपनियों से ज्यादा की जानकारी समेत अपराध साबित करने वाले साक्ष्य” जब्त किए गए हैं
।
दिल्ली में कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा
सीबीडीटी ने कहा कि दिल्ली के पॉश इलाकों में कई बेहिसाबी/बेनामी संपत्तियों का पता लगा है। इसने कहा, ''आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है।'' जारी चुनावी मौसम के दौरान कथित कर चोरी एवं हवाला लेनदेन के आरोपों पर की गई छापेमारी अप्रैल 8 को भी भोपाल, इंदौर, गोवा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न परिसरों पर जारी रही। विभाग के 300 कर्मियों ने कमलनाथ के करीबियों और अन्य के 52 ठिकानों पर रविवार तड़के छापा मारना शुरू किया था
।
कमलनाथ के करीबियों के घर पर पड़े छापे
सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस बात की ‘प्रबल संभावना’ है कि इस अभियान के दौरान बरामद नकदी का इस्तेमाल मध्य प्रदेश और दिल्ली में राजनीतिक चुनाव प्रचार एवं मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान भोपाल में एक जगह से जब्त नकदी को लाने के लिए विभाग से एक बड़ी गाड़ी भेजी गयी है। जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली गयी, उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी, अश्विनी शर्मा, पारसमल लोढ़ा, उनके बहनोई की कंपनी मोजर बेयर से जुड़े अधिकारी और उनके भांजे रतुल पुरी शामिल हैं
।
अवलोकन करें:-

nigamrajendra.blogspot.com
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के खिलाफ आय कर विभाग के छापे की कार्रवाई अप्रैल 9 को भी जारी…
संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग- कमलनाथ
कमलनाथ ने इन छापों पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘आयकर छापों के बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही उस पर बोलना उपयुक्त होगा। लेकिन पूरा देश जानता है कि पिछले पांच साल के दौरान कैसे संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया और किनके खिलाफ उनका इस्तेमाल किया गया।’’ मुख्यमंत्री के बयान में कहा गया था, ‘‘इन संस्थाओं का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया गया। जब उनके पास विकास और अपने कामकाज के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है तो उन्होंने अपने विरोधियों के खिलाफ इस प्रकार की तरकीब अपनायी।’’ (एजेंसीज इनपुट्स)

मध्य प्रदेश : आयकर के छापे में कमलनाथ के पूर्व ओएसडी के करीबी अश्विन शर्मा के घर से मिली जानवरों की खाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के खिलाफ आय कर विभाग के छापे की कार्रवाई अप्रैल 9 को भी जारी रही। आय कर विभाग के अधिकारियों ने कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) प्रवीण कक्कड़ के सहयोगी अश्विन शर्मा के आवास पर छापा मारकर जानवरों की खाल एवं आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। शर्मा के आवास से काले हिरण, बाघ, तेंदुए की खाल से बनी ट्राफियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा चितकबरे हिरण की खाल भी जब्त की गई है। इस बरामदगी पर वन विभाग का कहना है कि वह शर्मा के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा।
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Bhopal: Trophies of black buck, tiger, deer, leopard etc have been recovered from residence of Ashwin Sharma, associate of Praveen Kakkar (OSD to MP CM). Hide of spotted dear also seized. Forest dept says 'Action to be taken under Wildlife Protection Act, after scrutiny of paper'
10:59 AM - Apr 9, 2019 
शर्मा के आवास से संरक्षित जानवरों की खाल से बनी जो सामग्रियां जब्त हुई हैं उनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। हालांकि कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ का कहना है कि उनके आवास से कोई आपत्तिनजनक वस्तुएं बरामद नहीं हुई हैं। आय कर विभाग की छापे की कार्रवाई से अश्विन शर्मा की संपत्तियों का लगातार खुलासा हो रहा है। सोमवार को शर्मा के घर से साढ़ दस करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद हुई। आय कर विभाग ने जब्त रकम को बैंक भेज दिया है। वन विभाग की टीम शर्मा के घर पहुंचकर जानवरों का पंचनामा तैयार करने में जुटी है।
कक्कड़ के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई सोमवार देर रात खत्म हो गई। इसके बाद कक्कड़ ने दावा किया कि यह मुहिम 'पूरी तरह से राजनीति से दुष्प्रेरित' थी जिसमें आयकर विभाग को उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला। कक्कड़ ने विजय नगर क्षेत्र में अपने घर के बाहर सोमवार देर रात संवाददाताओं से कहा, 'मेरे विचार से यह (आयकर छापे) पूरी तरह से राजनीतिक कार्रवाई थी। आयकर विभाग को मेरे या मेरे परिवार के किसी भी ठिकाने से ऐसा कोई भी दस्तावेज या नकदी या आभूषण नहीं मिला जिसे आपत्तिजनक कहा जा सके।'
उन्होंने कहा, 'मेरे दोनों बैंक लॉकरों की जांच में भी आयकर अधिकारियों को कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। हवाला की राशि या किसी राजनीतिक पार्टी के लिये धन संग्रह से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है।' मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ने आरोप लगाया कि छापामार दल के आयकर अधिकारी दरवाजे तोड़कर उनके घर घुसे थे।
उन्होंने कहा, 'आयकर विभाग की दिल्ली से आयी टीम के अधिकारी लगभग 48 घंटे मेरे घर में रहे। वे (रविवार) तड़के 03:30 बजे के आस-पास दरवाजे तोड़कर मेरे घर में घुसे थे। मेरे घर में घुसने का उनका तरीका गलत था। हालांकि, दो दिन की बारीक छानबीन के बाद भी उन्हें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसे वे जब्त या बरामद कर सकें।'
कक्कड़, राज्य पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है। उन्हें गत दिसंबर में सूबे में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का ओएसडी नियुक्त किया गया था। हालांकि, लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले ही कक्कड़ ने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और रतलाम के निवर्तमान सांसद कांतिलाल भूरिया जब केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में मंत्री थे, तब कक्कड़ उनके भी ओएसडी रहे थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए व्यापमं मामले की जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए व्यापमं मामले की जांच के निर्देश,पीड़ित छात्र पहुंचे थे मिलने
युवा विधायक कुणाल चौधरी ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल
को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलवाया।
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही व्यापमं मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। व्यापमं पीड़ित छात्रों द्वारा इस घोटाले की जांच की मांग मानते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को जांच कराने के निर्देश दिए।
अक्सर अपने लेखों के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों को व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का आग्रह करता रहता हूँ, लेकिन कभी गम्भीरता से नहीं लिया। विपक्ष के जिन घोटालों को उजागर करने में भाजपा भूमिका ही बनाती रही। लेकिन कांग्रेस भाजपा शासन में हुए घोटालों को उजागर करने में तनिक भी देर नहीं करने वाली। लोकसभा चुनाव होने से पूर्व कांग्रेस उन्हें जगजाहिर कर विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनावों में भाजपा को मात देगी। 
यही स्थिति दिल्ली नगर निगम में होने वाली है, जहाँ लेशमात्र भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। जिसकी किसी भी पदाधिकारी को चिन्ता नहीं। बस निकल आएंगे हाथ में झाड़ू लेकर, नगर निगमों में सत्ताधीन भाजपा और सफाई विभाग नगर निगम के अधीन। अभी भी समय है, सत्ता में बैठी भाजपा को होश में आना होगा। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी धारा से जोड़ना होगा।पीछे हुए नगर निगम चुनावों में क्या हुआ, किसी अधिकारी ने चिंतन करने का प्रयास किया, बस सत्ता में आ गए, मोदी-अमित को कर दिया खुश।अब न वोटर लिस्ट की जाँच तक नहीं होती। यदि मोदी-योगी-अमित का परिश्रम नहीं होता, इन राज्यों में इतनी सीटें भी नहीं आती। तीनो राज्यों में हार दीवारों पर लिखी हुई थी। एक अध्यापिका मंत्री से कोई प्रश्न करती है, उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है, इस सत्ता के नशे को तोड़ने की बिसात तभी से बिछनी शुरू हो गयी थी, जिसे सत्ता के नशे में चूर भाजपाई अनदेखा करते रहे। 
दूसरे, तेलंगाना में चुनाव के दौरान वहां प्रवास पर होने पर देखा कि टीआरएस और तेलुगु देशम द्वारा तो घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया जा रहा था, लेकिन भाजपा द्वारा केवल प्रचार हुआ गाड़ियों पर लाउड स्पीकर से। जब उम्मीदवार एक बार भी मतदाता के पास नहीं जा सकता, फिर क्यों दे भाजपा को वोट? जनता से बातचीत के दौरान भाजपा को कोई किसी गिनती में ले ही नहीं रहा था। चुनाव के बाद किसी भाजपाई नेता की शक्ल तक नहीं दिखती। 
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के चिनार पार्क में व्यापमं पीड़ित युवा और छात्र प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कालापीपल से युवा विधायक कुणाल चौधरी को निर्देश देकर छात्रों से मिलने भेजा। चौधरी से मुलाकात के दौरान व्यापमं की परीक्षा दे चुके युवाओं और छात्र ने रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। साथ ही छात्रों ने उनके साथ हुए अन्याय के लिए भी गुहार लगाई।
अवलोकन करिये:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
व्यापमं मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर पुलिस ने सितम्बर 27 को यहां कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं कमलनाथ, ज्योति....

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार राजस्थान में जैसे-जैसे चुनावों के दिन नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों में बेचैनी और एक-.....

चर्चा के बाद युवा विधायक कुणाल चौधरी ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलवाया। छात्रों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके साथ हुई नाइंसाफी के बारे में बताया। प्रदेश के लाखों छात्रों के साथ हुए धोखे का हवाला देकर छात्रों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर कमलनाथ ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि मामले पर संज्ञान लेकर इसकी पड़ताल कराएं।
विधायक का वीडियो वायरल, जिन्होंने शिवराज को हराया वे एक महीने में रोएंगेजिन लोगों ने शिवराजसिंह को हराया है वो एक महीने में नहीं रोएं  तो बहादुरसिंह चौहान मत कहना--विधायक बहादुरसिंह चौहान 
महिदपुर के भाजपा विधायक बहादुरसिंह चौहान का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में चौहान अपने समर्थकों के बीच भाषण देते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों ने शिवराजसिंह को हराया है वो एक महीने में नहीं रोएं तो मुझे बहादुरसिंह चौहान मत कहना। वीडियो के संबंध में विधायक का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है।
मगर ऐसा कहा भी, तो क्या गलत कहा। बता दें कि विधायक बहादुरसिंह चौहान के पूर्व में भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। चुनाव के दौरान सौंधिया समाज को समाज के ही प्रत्याशियों को वोट देने संबंधित वीडियो पर उन्हें नोटिस भी मिला था। इसके बाद एक और वीडियो भी वायरल हुआ। ताजा वीडियो महिदपुर रोड का बताया जा रहा है, जिसमें वे अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए ये बातें कह रहे हैं।
जहां कांग्रेस का विधायक, वहां गुंडागर्दी चालू हो जाएगी
वीडियो में विधायक कांग्रेस विधायकों के खिलाफ बोलते भी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जहां भी कांग्रेस के विधायक बने हैं, वहां गुंडागर्दी, बेईमान और हफ्ता वसूली चालू हो जाएगी। सोमवार(दिसंबर 17) को ये वीडियो सोशल मीडिया पर चलता रहा।