Showing posts with label Forest dept. Show all posts
Showing posts with label Forest dept. Show all posts

तेलंगाना: फिर वन कर्मियों की सरेआम की गई पिटाई

तेलंगाना में सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अभी हाल ही में वनरक्षक महिला की ऑन ड्यूटी सरेआम निर्दयता से पिटाई की गई थी। वहीं इस घटना के बाद फिर एक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि जुलाई 1की रात भी दो वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया गया, इन कर्मचारियों ने भद्राद्री कोथागुडेम जिले के एक गांव में कुछ लोगों को ट्रैक्टर से जुताई करने से रोक दिया था इसके बाद लोगों ने कर्मचारियों की बुरी तरीके से पिटाई की, मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
बताया जा रहा है कि यहां वन क्षेत्र में वन सुरक्षा कर्मी गश्ती कर रहे थे, ग्रामीणों द्वारा वन भूमि के अतिक्रमण की रिपोर्ट मिलने के बाद, वन सुरक्षा कर्मी ट्रैक्टरों के साथ वन भूमि की जुताई रोकने के लिए गए थे तो वहां उनकी पिटाई की गई।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Telangana: Two forest officials were attacked last night when they stopped some people from ploughing forest land with a tractor, in Mandalapalli of Bhadradri Kothagudem district. The two officers have lodged a complaint with police.
इससे पहले कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर ब्लॉक में  तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस टीम और वन रक्षकों पर कथित रूप से लाठी-डंडो से हमला किया था। हमले के दौरान वनरक्षक महिला को काफी चोटें आईं थीं उन्होंने आरोप लगाया है कि इस हमले का नेतृत्व स्थानीय टीआरएस विधायक कोनेरू कोनप्पा के भाई ने किया था। 
आरोपी कृष्णा खुद जिला परिषद का चेयरपर्सन है। पुलिस ने टीआरएस नेता कृष्णा सहित 16 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 307, 147, 148, 149, 427 और 507 के तहत मामला दर्ज किया है।यह घटना उस दौरान हुई जब वन अधिकारियों की एक टीम ने जमीन पर पौधे लगाने के कोशिश की, जिस पर टीआरएस नेता ने कथित तौर पर अतिक्रमण किया हुआ था। घायल अनीता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।


Telangana: Forest Officer C Anitha has been discharged from KIMS Hospital in Hyderabad, where she was receiving treatment after being attacked allegedly by TRS workers in Sirpur Kagaznagar block of Komaram Bheem Asifabad dist, during a tree plantation drive on 29 June. (file pic)
रणदीप हुड्डा ने भी इस मामले पर पीएम से की थी गुहार
इस मामले पर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले में पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'राज्य के किसी यूनिफॉर्म ऑफिसर पर अटैक करना उस राज्य पर खुद एक हमला है। एक लेडी फॉरेस्ट ऑफिसर पर कागजनगर(तेलंगाना) में बुरी तरह से हमला कर दिया गया। स्थानीय विधायक कोनेरू कृष्ण के भाई और पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा सरसाला गांव में लेडी फॉरेस्ट ऑफिसर पर ये हमला हुआ। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर कागजनगर में पिछले 3 महीनों से अवैध खेती को रोक रही थी। महिला पर हमला तब हुआ जब वो अपने कर्तव्यों का पालन कर रही थी और सरकारी ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश कर रही थी। तभी उसपर लाठियां से हमला हुआ।'

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला वन अधिकारी से मारपीट मामले में तेलंगाना के डीजीपी को पत्र लिखा था और इस संबंध में की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगी थी। इस घटना के बाद टीआरएस नेता समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश : आयकर के छापे में कमलनाथ के पूर्व ओएसडी के करीबी अश्विन शर्मा के घर से मिली जानवरों की खाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के खिलाफ आय कर विभाग के छापे की कार्रवाई अप्रैल 9 को भी जारी रही। आय कर विभाग के अधिकारियों ने कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) प्रवीण कक्कड़ के सहयोगी अश्विन शर्मा के आवास पर छापा मारकर जानवरों की खाल एवं आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। शर्मा के आवास से काले हिरण, बाघ, तेंदुए की खाल से बनी ट्राफियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा चितकबरे हिरण की खाल भी जब्त की गई है। इस बरामदगी पर वन विभाग का कहना है कि वह शर्मा के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा।
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Bhopal: Trophies of black buck, tiger, deer, leopard etc have been recovered from residence of Ashwin Sharma, associate of Praveen Kakkar (OSD to MP CM). Hide of spotted dear also seized. Forest dept says 'Action to be taken under Wildlife Protection Act, after scrutiny of paper'
10:59 AM - Apr 9, 2019 
शर्मा के आवास से संरक्षित जानवरों की खाल से बनी जो सामग्रियां जब्त हुई हैं उनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। हालांकि कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ का कहना है कि उनके आवास से कोई आपत्तिनजनक वस्तुएं बरामद नहीं हुई हैं। आय कर विभाग की छापे की कार्रवाई से अश्विन शर्मा की संपत्तियों का लगातार खुलासा हो रहा है। सोमवार को शर्मा के घर से साढ़ दस करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद हुई। आय कर विभाग ने जब्त रकम को बैंक भेज दिया है। वन विभाग की टीम शर्मा के घर पहुंचकर जानवरों का पंचनामा तैयार करने में जुटी है।
कक्कड़ के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई सोमवार देर रात खत्म हो गई। इसके बाद कक्कड़ ने दावा किया कि यह मुहिम 'पूरी तरह से राजनीति से दुष्प्रेरित' थी जिसमें आयकर विभाग को उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला। कक्कड़ ने विजय नगर क्षेत्र में अपने घर के बाहर सोमवार देर रात संवाददाताओं से कहा, 'मेरे विचार से यह (आयकर छापे) पूरी तरह से राजनीतिक कार्रवाई थी। आयकर विभाग को मेरे या मेरे परिवार के किसी भी ठिकाने से ऐसा कोई भी दस्तावेज या नकदी या आभूषण नहीं मिला जिसे आपत्तिजनक कहा जा सके।'
उन्होंने कहा, 'मेरे दोनों बैंक लॉकरों की जांच में भी आयकर अधिकारियों को कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। हवाला की राशि या किसी राजनीतिक पार्टी के लिये धन संग्रह से भी मेरा कोई लेना-देना नहीं है।' मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ने आरोप लगाया कि छापामार दल के आयकर अधिकारी दरवाजे तोड़कर उनके घर घुसे थे।
उन्होंने कहा, 'आयकर विभाग की दिल्ली से आयी टीम के अधिकारी लगभग 48 घंटे मेरे घर में रहे। वे (रविवार) तड़के 03:30 बजे के आस-पास दरवाजे तोड़कर मेरे घर में घुसे थे। मेरे घर में घुसने का उनका तरीका गलत था। हालांकि, दो दिन की बारीक छानबीन के बाद भी उन्हें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिसे वे जब्त या बरामद कर सकें।'
कक्कड़, राज्य पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है। उन्हें गत दिसंबर में सूबे में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ का ओएसडी नियुक्त किया गया था। हालांकि, लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले ही कक्कड़ ने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और रतलाम के निवर्तमान सांसद कांतिलाल भूरिया जब केंद्र की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में मंत्री थे, तब कक्कड़ उनके भी ओएसडी रहे थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)