Showing posts with label building. Show all posts
Showing posts with label building. Show all posts

पंजाब : AAP नेता के करीबी नितिन बजाज ने ED को देख 9वीं मंजिल से फेंका 21 लाख रूपए से भरा बैग, नीचे ‘कैच’ करने को तैयार था ड्राइवर

                                                                                                                        साभार: इंडियन एक्सप्रेस

पंजाब में गुरुवार (7 मई 2026) को ED ने हवाला मनी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। मोहाली के खरार इलाके में ED की टीम ने आईटी प्रोफेशनल नितिन बजाज के घर पर भी रेड डाली। इस दौरान बिल्डिंग से नकदी से भरा बैग फेंके जाने का वीडियो भी सामने आया है।

नितिन बजाज को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सहयोगी और OSD से जुड़ा माना जाता है। पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, “टीम को आते देख किसी ने इमारत की नौवीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया, जिसे नीचे खड़े एक ड्राइवर ने उठा लिया। हालाँकि टीम ने घटना को भांप लिया और भाग रहे ड्राइवर को बैग के साथ पकड़ लिया।”

बिक्रम सिंह मजीठिया के अनुसार, उनके पास से लगभग 21 लाख रुपए नकद बरामद हुए। मजीठिया ने दावा किया कि बरामद की गई रकम पंजाब सीएम के OSD के करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों की है। हालाँकि ED की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर जब्त रकम या मामले के पूरे विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।

मोहाली में बिर देविंदर सिंह के ठिकानों पर भी जाँच एजेंसी पहुँची, जिन्हें भी AAP से जुड़े एक प्रभावशाली पदाधिकारी का करीबी बताया जा रहा है। पूरा मामला हवाला लेनदेन, संदिग्ध फंडिंग और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल ED की जाँच जारी है।

अल्लाह के हुक्म से ‘पैगंबर’ बना अब्दुल रज्जाक, बनवाई काबा मस्जिद: लोगों ने गैर-इस्लामिक बता लगा दी आग

                                       अब्दुल द्वारा बनाई गई मस्जिद (फोटो साभार: Freepresskasmir)
जम्मू कश्मीर के बारामूला में एक ढोंगी पीर पकड़ा गया है। उसने जम्मू कश्मीर में ही सऊदी अरब की काबा मस्जिद जैसी एक इमारत बनवा ली थी। वह खुद को पैगम्बर के रूप में दिखाता था। उसने अपने खेत में एक इमारत बनवा रखी थी जहाँ वह गाँजा-चरस पीता था। उसकी मुरीदों में महिलाओं की बड़ी संख्या थी।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बारामूला से अब्दुल रज्जाक नाम के शख्स को पकड़ा है। अब्दुल रज्जाक खुद को जम्मू कश्मीर के सूफी संत नूरदीन नूरानी का अवतार बताता था। अब्दुल रज्जाक ने यही करके बड़ी संख्या में अपने मुरीद इकट्ठा कर लिए थे। उससे मिलने बड़ी संख्या में महिलाएँ भी आती थीं।

उसने अपने खेत में एक झोपड़ी भी बना ली थी। यहाँ वह लोगों को ताबीज बना कर देता था। वह यहाँ आए लोगों को चरस गांजा पिलाता था और खुद भी पीता था। आसपास के लोगों ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है। उसकी बीवी तक उसे छोड़ कर चली गई थी।

अब्दुल रज्जाक खुद को पैगंबर तक बताने लगा था। उसने दावा किया था कि अल्लाह ने उसे बारामूला में ही काबा जैसी मस्जिद बनवाने का हुक्म दिया है। काबा वही मस्जिद है जहाँ हर साल करोड़ों मुस्लिम हज और उमरा के लिए जानते हैं। अब्दुल रज्जाक बताता था कि वह डुप्लीकेट काबा मस्जिद गरीबों के लिए बनवा रहा है, जो सऊदी अरब नहीं पहुँच पाते।

उसने इसका निर्माण चालू भी कर दिया था। कुछ ही दिनों में वह इसका उद्घाटन करने वाला था। हालाँकि, इसी बीच इस पूरे कारनामे की खबर किसी ने स्थानीय पत्रकारों को दे दी। वह उसके यहाँ उसके मुरीद बन कर गए और उसकी हरकतों के बारे में जानकारी हासिल की।

इस कथित पैगंबर का उन्होंने वीडियो भी बना लिया और उसकी सच्चाई सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने पर उसके बारे में लोग जान गए और फिर पुलिस को भी यह सूचना दी गई। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी फर्जी काबा मस्जिद भी लोगों ने ध्वस्त कर दी और आग लगा दी। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

इस मस्जिद को कश्मीर के एक मौलाना ने गैर इस्लामी बताया और कहा कि शरिया में इसकी कोई जगह नहीं है।