Showing posts with label chicken in non-veg. Show all posts
Showing posts with label chicken in non-veg. Show all posts

महाराष्ट्र विधान भवन की कैंटीन के शाकाहारी भोजन में मिले चिकन के टुकड़े

महाराष्ट्र विधान भवन की कैंटीन के शाकाहारी भोजन में मिले चिकन के टुकड़े
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने जून 19 को आरोप लगाया कि विधान भवन के परिसर में स्थित कैंटीन में उसे परोसे गये शाकाहारी भोजन में चिकन के टुकड़े मिले. सरकारी कर्मचारी, पत्रकार और नेता अक्सर कैंटीन में खाना खाते हैं क्योंकि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है.
सहकारी विभाग में विशेष ऑडिटर महेश लखे द्वारा विधान भवन सचिव को दी शिकायत के अनुसार, उनका उपवास था और उन्होंने शाकाहारी भोजन परोसे जाने के लिए कहा था. लखे ने दावा किया कि उन्हें शाकाहारी भोजन में चिकन के टुकड़े मिले थे. (इनपुट भाषा से)