Showing posts with label chitraganda singh. Show all posts
Showing posts with label chitraganda singh. Show all posts

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के पति ज्योति रंधावा अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार

golfer-jyoti-randhawa-arrested-for-illeagal-huntingउत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में अवैध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति रंधावा और उनके मित्र सेना में कैप्टन रहे महेश विराजदार को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्योतिंदर सिंह रंधावा फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति हैं।
गौरतलब है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर मार्ग से सटे खपरा वन चौकी क्षेत्र के ग्राम खडिय़ा नैनिहा में गोल्फर ज्योतिंदर सिंह रंधावा के पिता का फार्म हाउस है। पिछले दिनों ज्योति रंधावा अपने दोस्त महेश विराजदार के साथ फार्म हाउस पर आए थे। बुधवार 26 दिसंबर की सुबह शिकार के लिए निजी वाहन से कतर्नियाघाट वन क्षेत्र मोतीपुर रेंज के कंपार्ट संख्या 5/6 के बीच बीट संख्या 29 में अवैध शिकार कर संरक्षित वन क्षेत्र से निकल रहे थे।
इसी दौरान खपरा वन चौकी के निकट स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स और वन टीम ने घेराबंदी कर उनके वाहन को रोक लिया। तलाशी में उनके वाहन से 0.22 विदेशी रायफल, तीन कारतूस के खोखे और 80 जिंदा कारतूस, नाइट विजन दूरबीन, 36 हजार नकद, मृत जंगली मुर्गा, संभार की खाल और शिकार से संबंधित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे अंतरराष्ट्रीय गोल्फर है। ज्योति रंधावा के साथ गिरफ्तार महेश सेना से कोर्ट मार्शल के बाद निकाल दिए गए थे।
दुधवा फील्ड डायरेक्टर डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए ज्योतिं रंधावा और महेश विराजदार के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26, 52, 64 एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 27, 29, 31, 32, 38, 44, 49, 50 व 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉक्टरी परीक्षण कराकर दोनों को जेल रवाना कर दिया गया है।

ज्योति रंधावा का विवाह अभिनेत्री चित्रांगदा से हुआ था कुछ दिन बाद उनका तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। विश्व गोल्फ रैंकिंग में ज्योति रंधावा सबसे ज्यादा रैंकिंग पाने वाले द्वितीय भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने 1986 में राष्ट्रीय सब-जूनियर खिताब जीता था। इसके बाद 1993 में उन्होंने ‘ऑल इंडिया अमेचर चैंपियनशिप’ जीती और इसके बाद गोल्फ के प्रोफेशनल खिलाड़ी बन गए। साल 1998 और 1999 में ‘हीरो होंडा मास्टर्स’ और साल 2000 में ‘इंडियन ओपन’ जीता। इसी साल उन्होंने ‘सिंगापुर ओपन’ जीत कर अन्तरार्ष्ट्रीय सफलता प्राप्त की और एशिया में ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ जीत लिया। साल 2000 में ही ज्योति रंधावा को ‘प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया। विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ियों में ज्योति रंधावा का नाम भी है। विश्व रैकिंग में जीव मिल्खा सिंह के पश्चात् उनकी द्वितीय सबसे ऊची रैकिंग है।