Showing posts with label cyberabad. Show all posts
Showing posts with label cyberabad. Show all posts

‘The Quint’ पहुँचा डॉ रेड्डी के बलात्कारियों की गरीबी दिखाने

डॉक्टर रेड्डी रेप
आतंकियों के मारे जाने के बाद कई पत्रकार उनके घर जाकर उनके परिजनों का इंटरव्यू लेते हैं और फिर दिखाते हैं कि वो ‘असल ज़िंदगी’ में कैसा था। यही पत्रकार उन आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों व जवानों के परिजनों से शायद ही बातचीत करते हों। अब मीडिया का एक वर्ग बलात्कारियों के प्रति भी माहौल तैयार करने में लग गया है। बलात्कारियों के परिजनों का इंटरव्यू लेकर उनका पक्ष दिखाया जा रहा है। प्रोपेगंडा पोर्टल ‘द क्विंट’ ने कुछ ऐसी ही हरकत की है। उसने डॉक्टर प्रीति रेड्डी के बलात्कार के आरोपित मोहम्मद आरिफ की माँ से बातचीत कर रिपोर्ट प्रकाशित की।
द क्विंट के पत्रकार को बलात्कारी की माँ से पूछना था कि "क्या बलात्कार कर पीड़ित को जलाने से परिवार की गरीबी दूर हो गयी? जिसमें परिवार पर कालक और बदनामी के सिवा धन की प्राप्ति तक नहीं हुई। अगर धन अर्जित हुआ है तो कितना और किसने दिया था? क्या उसने अपनी गरीबी दूर करने के लिए प्रलोभन में इस दुष्कर्म को अंजाम दिया? क्या ऐसे ही कुकर्मों से अर्जित आय से परिवार की गरीबी दूर कर रहा था? उसको ऐसे कुकर्मों से कितनी कमाई होती थी?"
साइबराबाद में हुई इस घटना के बाद पूरे देश का जनाक्रोश शबाब पर है। डॉक्टर रेड्डी के साथ गैंगरेप के बाद उन्हें मार डाला गया था। यहाँ तक कि मरने के बाद भी पीड़िता के साथ रेप किया गया। उसके बाद लाश पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। मोहम्मद आरिफ इस मामले का मुख्य आरोपित है। ‘द क्विंट’ ने उसकी माँ से बात कर के बताया कि डॉक्टर रेड्डी की हत्या करने के बाद जब वह घर पहुँचा तो कितना डरा हुआ था और उसने अपनी माँ को बताया था कि उसने किसी का ख़ून कर दिया है।

Image may contain: 1 person, text
मोहम्मद आरिफ ने बलात्कार के बाद डॉक्टर रेड्डी का नाक और मुँह दबा कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद डेड बॉडी पर पेट्रोल डालने का काम भी उसने ही किया था। जबकि घर में उसने बताया कि उसकी लॉरी की ठोकर से एक महिला मारी गई। ‘द क्विंट’ ने बताया है कि कैसे उसकी माँ को अपने बेटे की याद आ रही है। आरिफ फ़िलहाल 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में है। क्विंट ने मोहम्मद आरिफ के पिता को भी ‘बेचारा’ बताते हुए उनकी फोटो दिखाई। रिपोर्ट में बताया गया कि वो लॉरी से गिर जाने के कारण अब काम नहीं कर पाते और आरिफ अपने घर में एकलौता कमाने वाला था।
‘द क्विंट’ ने मोहम्मद आरिफ के कमरे की फोटो और उसके बिस्तर की फोटो दिखा कर यह बताने की कोशिश की कि वह कितना ग़रीब है और उसका परिवार निर्धन है। यह बताया कि कैसे उसने काफ़ी मेहनत कर के रुपए कमाए थे और अपनी माँ का ऑपरेशन करवाया था। जहाँ पूरा देश डॉक्टर रेड्डी के साथ हुई जघन्यता के लिए इंसाफ की माँग कर रहा है, ‘द क्विंट’ इस बात को लेकर चिंतित है कि अब उसके जेल जाने के बाद मुख्य अभियुक्त आरिफ के परिवार का गुजारा कैसे होगा?
‘द क्विंट’ ने मोहम्मद आरिफ को बेचारा साबित करने के प्रयास में आगे बताया कि वो 10वीं तक ही पढ़ाई कर सका था क्योंकि उसे पैसे कमा कर परिवार का भरण-पोषण करना था। ‘द क्विंट’ का दावा है कि उस इलाक़े के सभी मुस्लिम भी मोहम्मद आरिफ के परिवार को लेकर चिंतित हैं। मीडिया पोर्टल्स ने अब आतंकियों को वाइटवाश करने के बाद बलात्कारियों का भी बीड़ा उठा लिया है।

क्यूनेट घोटालाः बालीवुड के बड़े कलाकारों को पुलिस ने भेजा नोटिस, अब तक 70 गिरफ्तार

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
80 के दशक में स्वतन्त्र पत्रकारिता करते शीर्षक "राजनीति में अभिनेताओं का दखल" लेख में फिल्म कलाकारों द्वारा राजनीती में दखल कर दुरूपयोग किये जाने पर प्रकाश डाला था, जो सिंडिकेट होने के कारण खूब प्रकाशित हुआ था, जिसे मैंने पुस्तक "भारतीय फिल्मोद्योग-एक विवेचन" में भी सम्मिलित किया, लोगों ने पुस्तक सामग्री को देख विमोचन करवाने की सलाह दी। जिसे सम्मान देते उस समय कई नेताओं से संपर्क किया, दुर्भाग्यवश सभी की सुई उसी अध्याय के पृष्ठ 142 पर उस अंश पर अटक जाती थी, जहाँ उन चर्चित कलाकारों का नाम था। लोग उन सितारों को बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखते थे, जिस कारण पुस्तक के विमोचन से हर नेता दूर भाग अपना दामन बचाता रहा। बस यह सोंच आत्म संतुष्टि होती है कि नाम बदल रहे हैं, पटकथा वही चल रही है, जिसका आज से लगभग 40 वर्ष उल्लेख किया गया था। प्रमाण जगजाहिर है, देखिए कितने कलाकार दुश्मन देश की बोली बोल रहे हैं। लेकिन आज बदलते परिवेश में सरकार की इच्छाशक्ति के कारण बड़े से बड़ा कलाकार लपेटे में आ रहा है।  
बहुस्तरीय (मल्टीलेवल) मार्केटिंग घोटाले क्यूनेट के संबंध में साइबराबाद पुलिस ने बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकारों को नोटिस जारी किया है। इन कलाकारों में अनिल कपूर, जैकी श्राफ, बोमन ईरानी समेत कई कलाकार शामिल हैं। इस मामंले में पुलिस ने 38 मामले दर्ज करते हुए अभी तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि कई कलाकारों ने अपने वकील के जरिए नोटिस का जवाब पुलिस को भेज दिया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सजनार ने बताया कि ये मामले ग्रेटर हैदराबाद को कवर करने वाले तीन पुलिस आयुक्तों में से एक साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट में आने वाले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड (क्यूनेट) और इसके प्रमोटरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने कंपनी के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अनिल कपूर, शाहरुख खान, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय, पूजा हेगड़े और अल्लू सिरीश को भी नोटिस दिया है। अनिल कपूर, शाहरुख खान और बोमन ईरानी ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से नोटिस का जवाब दिया है। वहीं अन्य बॉलीवुड हस्तियों से जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
सजनार के कहा कि तीनों बॉलीवुड कलाकारों की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है। पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘इस योजना के शीर्ष 500 प्रमोटरों को भी नोटिस दिए गए हैं और उनके जवाबों का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि यह भारत के क्यूआई समूह की एक फ्रेंचाइजी विहान की ओर से धोखाधड़ी का मामला है, जो क्यूनेट के नाम से मार्केटिंग करती है। पुलिस के अनुसार, विहान को पहले गोल्ड क्वेस्ट एंड क्वेस्ट नेट के नाम से जाना जाता था। यह क्यूआई समूह के स्वामित्व वाली हांगकांग स्थित एक प्रत्यक्ष बिक्री या बहु-स्तरीय विपणन (मल्टी लेवल मार्केटिंग) कंपनी है। पुलिस के अनुसार, वे सॉफ्टवेयर कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं और गृहणियों को निशाना बना रहे थे।
कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने कहा कि विहान को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं सजनार ने लोगों से अपील की है कि वे क्यूनेट में शामिल न हों और विहान को कोई भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) बेंगलुरु ने विहान को बंद करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की बेंगलुरु बेंच में याचिका दायर की थी।
उन्होंने कहा कि आरओसी ने कंपनी अधिनियम-2013 के विभिन्न उल्लंघनों के लिए विहान के खिलाफ अभियोग चलाया था। कंपनी से जुड़े 12 लोगों के खिलाफ निदेशक और प्रमोटर के रूप में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
क्यूनेट एक ई-कॉमर्स आधारित प्रमुख एशियाई डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है, जो होम केयर, पर्सनल केयर, स्किन केयर, हेल्थ फूड सप्लीमेंट्स, घड़ियां और हॉलिडे पैकेज की श्रेणियों में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मार्केटिंग करती है।क्यूनेट भारत में अपने सब फ्रेंचाइजी के माध्यम से काम करती है।