Showing posts with label dates. Show all posts
Showing posts with label dates. Show all posts

पुलवामा हमले का असर : ना इधर से जाएगा टमाटर, न उधर से आएंगे छुहारा और आम

Pulwama terror attackपुलवामा आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित मध्यप्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर की आपूर्ति से इनकार कर दिया है, जबकि कारोबारियों ने घोषणा की है कि वे आर्थिक मोर्चे पर पड़ोसी मुल्क के दांत खट्टे करने के लिए वहां से आयातित खारक (छुहारा), सेंधा नमक और आम नहीं बेचेंगे। मध्यप्रदेश के कृषक संगठन किसान सेना के प्रदेश सचिव जगदीश रावलिया ने बताया, 'सूबे के अलग-अलग इलाकों के टमाटर उत्पादक किसानों ने तय किया है कि वे उन कारोबारियों को अपनी उपज हर्गिज नहीं बेचेंगे जो पाकिस्तान को इस सब्जी का निर्यात करते हैं।' उन्होंने कहा, 'जिस पाकिस्तान की नापाक शह पर होने वाले आतंकी हमलों में हमारे सैनिकों का खून बह रहा है, उस मुल्क को हम अपने पसीने से पैदा उपज नहीं भेजेंगे, भले ही हमें कितना भी माली नुकसान उठाना पड़े।'
जानकारों ने बताया कि सूबे में झाबुआ, खरगोन, शाजापुर और धार जिले प्रमुख टमाटर उत्पादकों में शामिल हैं। इन इलाकों में उगाया जाने वाला टमाटर मुख्यतः दिल्ली और मुंबई की मंडियों से होता हुआ पाकिस्तान पहुंचता है। भारतीय टमाटर की पाकिस्तान में खासी मांग रहती है। इस बीच, इंदौर की देवी अहिल्याबाई होल्कर फल मंडी के कारोबारियों ने फैसला किया है कि वे इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। यह मंडी प्रदेश में फलों की खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है। इंदौर फ्रूट मर्चेन्ट एसोसिएशन के सचिव नरेश फुंदवानी ने बताया, 'पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर हमने तय किया है कि हम इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। पाकिस्तानी आम खासकर दिल्ली से होते हुए इंदौर की मंडी में पहुंचता है।' 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर भारतीय एयरफोर्स ने LOC को क्रॉस करके जैश ए मोहम्मद के कई ट्रेनिंग कै...

इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जहां तमाम गतिविधियां तेज हैं, मंदिर बनाने को लेकर संत समाज,विहिप और शिवसेना सरकार पर ....

पुलवामा आतंकी हमले का भारत और पाकिस्तान के बीच के किराना कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा है। इंदौर के सियागंज थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के मद्देनजर उनके संगठन ने तय किया है कि पाकिस्तान से खारक (छुहारा) और सेंधा नमक का आयात नहीं किया जायेगा। 
खंडेलवाल ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले से पहले हर दिन 300 क्विंटल से ज्यादा पाकिस्तानी खारक सियागंज किराना बाजार पहुंच रही थी। इस खारक की मध्यप्रदेश के अन्य इलाकों के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई सूबों को आपूर्ति की जा रही थी। 
उन्होंने बताया, 'पुलवामा आतंकी हमले के बाद से हम पाकिस्तान से खारक और सेंधा नमक नहीं मंगा रहे हैं। पड़ोसी देश की शह पर इस कायराना करतूत से आक्रोशित कई भारतीय किराना व्यापारियों ने पाकिस्तानी कारोबारियों को दिया अपना पुराना ऑर्डर भी रद्द कर दिया है।'

पाकिस्तानी व्यापारियों में हाहाकार, बाॅर्डर पर पड़ा है करोड़ों का छुहारा

Trucks load of dry fruit stuck at Pak border
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में जारी आक्रोश का असर अब दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर भी दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग से होने वाली कई जरूरी वस्तुओं की सप्लाई में कमी आई है। कई ट्रेडर्स और किसानों ने माल भेजना बंद कर दिया है। पाकिस्तान निर्यात किए जाने वाले सामान पर भारत ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दिया गया। भारतीय किसानों ने अपने उत्पाद पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। पाक मीडिया की खबर के अनुसार बाघ बोर्डर पर करोड़ो का  छुहारा पड़ा हुआ है।जिसे पाकिस्तान भारत में नहीं भेज पा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया अब भारत सरकार को जमकर कोस रही है। उनका कहना है कि भारत ने सीमाशुल्क तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया, जिसके कारण अब करोड़ों का माल पाकिस्तान के गोदाम, ट्रक और बाघा बोर्डर पर पड़े-पड़े सड़ रहा है। अगर इसे नहीं हटाया जाता है तो पाकिस्तान व्यपारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ जाएगा।

एक ट्रक छुहारे की कीमत 15 लाख रुपए के आसपास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक ट्रक छुहारे की कीमत जहां करीब 15 लाख रुपए के आसपास हाेती थी, वह बढ़कर 32 लाख रुपए हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान से आने वाले छुहारे के सारे ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद लगभग 32 ट्रक छुहारे पाकिस्तानी बाॅर्डर से वापस हो गए हैं।
Trucks load of dry fruit stuck at Pak border180 रुपए किलो पहुंचे टमाटर के दाम 
पाकिस्‍तान में टमाटर का भाव भी आसमान छू रहा है। लाहौर में टमाटर 180 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं भारत में टमाटर 10 रुपए किलो मिल रहा है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फल-सब्जियां सप्लाई करने वाली आजादपुर मंडी में व्यापारियों ने वहां माल नहीं भेजने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अटारी-बाघा मार्ग से यहां से रोजाना 75 से 100 ट्रक टमाटर जा रहा था, लेकिन इस घटना के बाद ट्रेडर्स ने इसे रोक दिया है।
सिर्फ टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियां भी वहां महंगी हो गई है। पाकिस्तान की सब्जी मंडी में आलू के दाम में भी इजाफा हुआ है। 18 फरवरी के दाम के अनुसार, आलू 30-35 रुपए किलो बिक रहा है। पहले यह 10-12 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। खीरे और तोरी 80 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं।  बता दें कि पाकिस्तान में इस वक्त भिंडी के भाव भी आसमान छू रहे हैं। 
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है
भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है। उन्होंने पाकिस्तान से आए सीमेंट के 600-800 कंटेनरों को वापस कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक फिलहाल यह कंटेनर कराची पोर्ट, कोलंबो और दुबई पोर्ट पर पड़े हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को आज(फरवरी 22) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ....

भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से लिया बदला, लौटा दिया करोड़ों का सीमेंट

Pulwama Attack
पाकिस्तान आकाओं ने शायद सपने में भी नहीं सोंचा होगा कि पुलवामा में दहशतगर्दी करने की इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। कारगिल यद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लगाए प्रतिबन्धों ने भी शायद पाकिस्तान को इतना आर्थिक नुकसान पहुंचाया, जितना की अब। अंग्रेजी में एक कहावत है "hit below the belt", जिसे भारत के व्यापारी वर्ग ने चरितार्थ कर दिखाया है। जिससे पाकिस्तान को भविष्य में भी आर्थिक संकट से लड़ना पड़ सकता है। अब तो सऊदी अरब ने मदद कर दी, फिर भी आखिर कब तक अन्य मुस्लिम देश भी पाकिस्तान की तिजोरियों में डॉलर डालते रहेंगे। सबकी एक सीमा होती है। आतंकवाद के सभी शिकार है।  
पुलवामा हमले के बाद कई भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान (Pakistan) से व्यापार करने से इनकार कर दिया है। अब इसमें सीमेंट व्यापारियों का नाम भी जुड़ गया है। भारतीय व्यापारियों ने पाकिस्तान से सीमेंट के आयात पर रोक लगा दी है। उन्होंने पाकिस्तान से आए सीमेंट के 600-800 कंटेनरों को वापस कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक फिलहाल यह कंटेनर कराची पोर्ट, कोलंबो और दुबई पोर्ट पर पड़े हैं।

पाक को होगा 8 करोड़ डॉलर का नुकसान

पाकिस्तान सालाना तौर पर भारत को 7 से 8 करोड़ डॉलर (500-572 करोड़ रुपए) की सीमेंट बेचता है। व्यापारियों के इस कदम से पाकिस्तान को यह नुकसान उठाना पड़ेगा। हाल ही में भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ा दी है। बिना ड्यूटी के पाकिस्तान से आने वाले एक टन सीमेंट की कीमत 44 डॉलर (3415 रुपए) होती है।

पाकिस्तानी सीमेंट का प्रमुख इंर्पोटर है भारत

मौजूदा वित्त वर्ष में जुलाई से जनवरी के बीच पाकिस्तान ने भारत को 6.48 लाख टन सीमेंट का निर्यात किया। जबकि 2017-18 में 12.12 लाख टन सीमेंट का निर्यात किया। ऑल पाकिस्तान सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के मुताबिक पाकिस्तान ने 2007-08 में भारत को सीमेंट निर्यात करना शुरू किया। 2016-17 में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा भारत को 12.53 लाख टन सीमेंट निर्यात किया।

Indiaछुआरे भी नहीं खरीदेगा भारत

भारत हर साल पाकिस्तान से 14.5 लाख डॉलर (1,036 करोड़ रुपए) में 2.1 लाख टन छुआरे खरीदता है। पुलवामा हमले के बाद भारतीय व्यापारियों ने छुआरे भी खरीदने से मना कर दिया है।

ट्रेड बैलेंस है भारत के पक्ष में

दोनों देशों के बीच ट्रेड बैलेंस 1.36 अरब डॉलर (9.72 लाख करोड़ रुपए) का है और यह भारत के पक्ष में है। 2017-18 में पाकिस्तान ने भारत को 48.4 करोड़ डॉलर (3461 करोड़ रुपए) का एक्सपोर्ट किया, जबकि भारत ने पाकिस्तान को 1.8 अरब डॉलर (12.8 हजार करोड़ रुपए) का एक्सपोर्ट किया।

पाक से छीना मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

पुलवामा हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म करने का फैसला लिया गया। मोस्ट फेवर्ड नेशन का मतलब सबसे अधिक तरजीही देश होता है। विश्व व्यापार संगठन और इंटरनेशनल ट्रेड नियमों के आधार पर व्यापार के लिए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया जाता है। एमएफएन दर्जा प्राप्त देश को इस बात का आश्वासन दिया जाता है कि उसे व्यापार में नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। भारत ने पाकिस्ताव को 1996 में मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया जाएगा। 2016 में भारत और पाकिस्तान ने बीच करीब 2.89 बिलियन डॉलर का कारोबार था। इसमें बड़ा हिस्सा भारत से पाकिस्तान होने वाले निर्यात का है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान ने भारत को यह दर्जा दिया है।
अवलोकन करें:-

nigamrajendra.blogspot.com
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पुलवामा में आतंकवादी हमले के पांच दिन बीत जाने के…