Showing posts with label former minister. Show all posts
Showing posts with label former minister. Show all posts

बच्ची के रेपिस्ट से मालिश कराने वाले पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में ‘खेल’ जारी, अब अकेलापन दूर करने को सेल में शिफ्ट कराए दो कैदी

आप नेताओं के पाप रह-रहकर सामने आ रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद होने के बावजूद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन अपने ‘रसूख’ का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे पहले जैन के जेल की सेल से दो वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें एक में वो बच्ची के रेपिस्ट से मालिश कराते हुए नजर आए, तो दूसरे में जेल में अधिकारियों का दरबार लगाते दिखे। अब एक बार फिर केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन सुर्खियों में हैं। तिहाड़ से सत्येंद्र जैन को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है। जेल की सेल में अपना अकेलापन दूर करने के लिए जैन ने फिर अपनी ‘पहुंच’ का इस्तेमाल किया। जैन ने जेल संख्या 7 के सुपरिंटेंडेंट की मदद से उनके सेल में 2 कैदियों को बकायदा ट्रांसफर भी करवा लिया। तिहाड़ जेल के प्रशासन को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो वह अलर्ट मोड में आ गया। जेल प्रशासन ने सुपरिंटेंडेंट को नोटिस जारी करके पूछा है कि किसकी इजाजत से दो कैदियों को जैल की सेल में शिफ्ट किया गया?

जैन को जमानत न देने के लिए हाईकोर्ट की आशंका सही साबित, जेल में कर रहे ‘खेल’
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने ईडी मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जैन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। जमानत मिलने पर वह सबूतों को तोड़-मरोड़ सकते हैं। हाईकोर्ट की आशंका को जैन जेल में रहते ही सही साबित कर रहे हैं। उनके प्रभाव के इस्तेमाल का वीडियो पहले वायरल हो चुका है। एक बार फिर जैन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी मंशा का पूरी करने और अकेलेपन से निजात पाने के लिए जेल सुपरिंटेंडेंट को बकायदा चिठ्ठी लिखी।

पूर्व मंत्री ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए दो कैदी सेल में शिफ्ट कराए
चिठ्ठी में जैन ने लिखा है कि उसको जेल में अकेलापन सता रहा है और अपने साथ 2 कैदियों को रखने के लिए तिहाड़ प्रशासन को चिट्ठी लिखी। 11 मई को लिखी गई इस चिट्ठी में सत्येंद्र जैन ने कहा है कि वह जेल में काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने की सलाह दी है। इसलिए उनके साथ दो कैदियों और कैदियों को रखा जाए। हैरानी की बात ये है कि सत्येंद्र जैन की इस मांग पर जेल संख्या 7 के सुपरिंटेंडेंट ने उनके सेल में 2 कैदियों को ट्रांसफर भी कर दिया। जैन ने लिखा कि एक मनोचिकित्सक ने मुझे और अधिक सामाजिक संपर्क का सुझाव दिया है। उन्होंने कम से कम दो और लोगों के साथ रहने का अनुरोध किया। जैन ने पत्र में अपनी पसंद के दो कैदियों के नामों का भी जिक्र किया। इसके बाद अधीक्षक ने दो कैदियों को दिल्ली के पूर्व मंत्री के सेल में स्थानांतरित कर दिया।

नियमों के विपरीत शिफ्टिंग से हुआ हंगामा, तिहाड़ प्रशासन ने जारी किया नोटिस
पूर्व मंत्री की सेल में दो कैदियों के ट्रांसफर हो जाने के बाद इसकी जानकारी तिहाड़ जेल को प्रशासन लगी। अधिकारियों के संज्ञान में आया कि जेल संख्या 7 के सुपरिंटेंडेंट ने सत्येंद्र जैन की सेल में 2 कैदियों को ट्रांसफर किया है। नियमों के विपरीत यह काम हो जाने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और दोनों कैदियों को वापस पुरानी जगह भेज दिया। इसके साथ ही तिहाड़ प्रशासन ने जेल सुपरिंटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि किसके आदेश पर और कौनसे नियमों के तहत कैदियों के जैन की सेल में शिफ्ट किया गया ? आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही कड़ी सुरक्षा वाली जेल में बंद हैं।

तिहाड़ में मसाज करवाते हुए सामने आया था वीडियो
इससे पहले सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मालिश करवाते हुए दिख रहे थे। इसके बाद जैन पर आरोप लगा था कि उन्होंने जेल अधिकारियों को धमकाया भी था कि वो जेल से बाहर निकलने के बाद उन्हें देख लेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में ही आराम से मालिश करवाते नजर आए।  न केवल मालिश बल्कि हेड मसाज और फुट मसाज भी करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है की मंत्री को जुर्म की सजा नहीं, बल्कि VVIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। मालिश और मसाज के साथ ही वे जेल मीटिंग भी करते हैं और तमाम लोग उनसे मिलने आते हैं। सवाल यह उठता है कि जेल में आखिर ये सब कैसे संभव है। और यह तब है जब अदालत ने दो दिन पहले ही यह कहते हुए मंत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी कि पहली नजर में वे मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन जेल में मसाज करवाते पाए गए थे। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में हलफनामा पेश किया था। उसके बाद जेल के कुछ स्टाफ पर कार्रवाई भी की गई थी।

 

केजरीवाल ने कहा था- अब नेताओं को भी बाकी कैदियों की तरह जेल में रहना पड़ेगा

कट्टर ईमानदार अरविंद केजरीवाल ने कहा था दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि इन नेताओं ने जेल के अंदर VIP रूम रखा था कि कोई नेता जेल में जाएगा तो सुविधा मिलेगी। हमने उसे सील कर दिया। अब चाहे कोई नेता हो, जैसे बाकी कैदी रहते हैं उसे भी वैसे ही रहना पड़ेगा।

हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज का वीडियो वायरल

ये वीडियो 13 सितंबर, 2022 का बताया जा रहा है। तिहाड़ जेल के सेल-4 ब्लॉक A की ये सीसीटीवी फुटेज है। ED ने जेल में सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट की बात कही थी। ED ने अपने हलफनामे में जैन को मसाज की सुविधा मिलने का आरोप लगाया था। ईडी ने कहा था कि सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज मिलता है। जो कि सामने आई सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। ED ने तिहाड़ से सत्येंद्र जैन को मसाज दिए जाने वाली फुटेज ली थी, जो अब सबके सामने है। लेकिन जैन ने मसाज कराते फुटेज को रोकने की कोर्ट से अपील की थी।

तिहाड़ जेल में दरबार लगाने का वीडियो भी हो चुका है वायरल

तिहाड़ जेल में बंद  सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ था।  जेल में दरबार लगाए सत्येंद्र जैन का यह वीडियो 12 सिंतबर, 2022 का है। वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सत्येंद्र जैन तीन लोगों के साथ बैठकर दरबार लगाए हुए हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के आते ही तीनों वहां से उठकर चले जाते हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट कुर्सी पर बैठ कर सत्येंद्र जैन से किसी बात को लेकर चर्चा करते रहते हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड किया जा चुका है। उनपर सत्येंद्र जैन को जेल में वीवीआईपी सुविधाएं देने का आरोप है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी सरकार की खूब थू-थू हुई। सोशल मीडिया पर केजरीवाल, आप सरकार और इसके मंत्री की जमकर किरकिरी हुई।  लोग वीडियो शेयर कर तंज कस रहे हैं।

भारत को पाव-पाव परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी देने वाला इमरान खान के करीबी शेख राशिद गिरफ्तार

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे शेख राशिद अहमद को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी 2 फरवरी 2023 तड़के हुई। शेख राशिद अवामी मुस्लिम लीग (AML) के मुखिया हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की एएमएल प्रमुख सहयोगी दल है। शेख राशिद से पहले इमरान की कैबिनेट में रहे फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया है कि पूर्व मंत्री को मूरी मोटरवे (Murree Motorway) से गिरफ्तार किया गया है। हालाँकि उनके भतीजे शेख राशिद शफीक ने जियो न्यूज को बताया है कि गिरफ्तारी इस्लामाबाद के हाउसिंग सोसायटी के घर से हुई है। PTI ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें शेख राशिद अहमद विपक्षी पार्टी और पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके घर के दरवाजों को तोड़ा गया। नौकरों को मारा गया। साथ ही यह पुलिस पर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का आरोप लगाया है।

राशिद ने कहा, “पुलिस ने मेरे साथ ‘अन्याय’ किया। मुझे मोटरवे से गिरफ्तार नहीं किया है। मुझे मेरे आवास से हिरासत में लिया है। मेरा अपराध यह है कि मैं इमरान खान के साथ खड़ा हूँ। मैं 16 बार मंत्री रह चुका हूँ। एक बार भी मुझ पर इन मंत्रालयों में भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं।” पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कम से कम 100 से 200 हथियारबंद ने उनके आवास पर छापा मारा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें इस तथ्य के बावजूद गिरफ्तार किया कि एक अदालत ने उन्हें जमानत दी थी और पुलिस महानिरीक्षक को 6 फरवरी 2023 को पेश होने का आदेश दिया था।

इमरान खान ने राशिद की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है, “हमने पहले कभी ऐसी पक्षपाती, प्रतिशोधी सरकार नहीं देखी। हमें सड़क पर उतर आंदोलन को मजूबर किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि जब देश दिवालिया हो चुका है क्या वह ऐसा कोई आंदोलन झेल सकता है।”

शेख राशिद मंत्री रहते हुए अक्सर भारत को एटमी युद्ध की गीदड़भभकी दिया करते थे। एक बार उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान के पास आधा पाव से लेकर एक पाव तक के एटम बम हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा था कि पाकिस्तानी बम इस्लाम मानने वालों को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं।

उत्तर प्रदेश : सपा नेता चौधरी बशीर को तीसरी बीवी ने पहुँचाया जेल, छठे निकाह से पहले तलाक दे भगाया था

                                                      सपा नेता बशीर को बीवी ने पहुँचाया जेल
उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मंटोला में कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के ख़िलाफ़ तीन तालक के तहत केस दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में ताजा जानकारी है कि पूर्व मंत्री को गुरुवार (अगस्त 19, 2021) को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इससे पहले कोर्ट ने पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया था। इसके बाद कथिततौर पर उन्होंने खुद थाने आकर आत्मसमर्पण किया।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि तीन तलाक के केस में आरोपित पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को थाना मंटोला पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है। विवेचना के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, जिला जेल में चौधरी बशीर को बैरक नंबर 14 में रखा गया है। इसमें 50 से अधिक बंदी हैं। इस बैरक में आरोपित पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को बंदियों के साथ फर्श पर सोना होगा। उनके खिलाफ दिल्ली में पूर्व विधायक के परिवार की महिला ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मंटोला पुलिस अब इस मुकदमे की भी जानकारी ले रही है। इसमें भी उनका वारंट बनवाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी नेता की तीसरी पत्नी नगमा ने उनके विरुद्ध उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता का कहना था कि 23 जुलाई को बशीर शाइस्ता नाम की महिला से छठा निकाह कर रहा था, जब उन्होंने ऐसा करने से उसे रोका तो बशीर ने सबके सामने उन्हें तीन तलाक बोलकर भगा दिया। दोनों के दो बेटे हैं।

नगमा ने शिकायत दर्ज करवाते हुए अपनी सेफ्टी के लिए पुलिस सुरक्षा की माँग की थी। उनका कहना था कि निकाह के बाद से ही शौहर और ननदों ने उनका शारीरिक व मानसिक शोषण शुरू कर दिया था। इसीलिए अब तंग आकर वह कार्रवाई चाहती हैं। पुलिस ने नगमा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जाँच की जा रही थी।

नगमा ने शिकायत में कहा था कि उनका शौहर बीवियाँ बदलने के लिए कोई भी रूप धारण कर लेता है। एक बार तो उन्होंने हिंदू लड़की से शादी के लिए हिंदू का चोला पहना था। नगमा ने अपने इस दावे के प्रमाण भी दिए। उन्होंने हिंदू महिला के साथ उनकी (बशीर) शादी की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें नजर आ रहा था कि बशीर ने माथे पर टीका लगाया हुआ है। इसके अलावा एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसमें उन्होंने ‘जय माता दी’ की पट्टी माथे पर बाँधी है।

नगमा ने अपने शौहर के लिए कहा था, “वह आदमी नहीं हैवान है, उसने मुझसे पहले भी कई औरतों की जिंदगी बर्बाद की है।” उनके मुताबिक, बशीर की मुस्लिम समाज में अच्छी पैठ है। इसी का फायदा उठा कर वह हर बार चुनाव लड़ता है। पूर्व में उसके ख़िलाफ़ लोगों को भड़काने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पिछले साल उसने बकरीद पर दंगा करवाने की कोशिश की थी, मगर वीडियो वायरल होने पर दो केस दर्ज हुए थे।