Showing posts with label gang raped. Show all posts
Showing posts with label gang raped. Show all posts

‘आ जाओ हमारे पास लड़की है’: टैक्सी ड्राइवर ने 17 साल की लड़की अगवा कर 17 दरिदों ने 4 दिन तक किया रेप

                                            पीड़िता के साथ 17 लोगों ने किया गैंगरेप (साभार: डेलीमेल)
कजाकिस्तान में एक 17 साल की लड़की का 17 लोगों ने गैंगरेप किया। लड़की का कहना है कि वो मई महीने में बाजार से कपड़े लेकर घर लौट रही थी तभी टैक्सी ड्राइवर ने अचानक रास्ता बदला और जब वो रोने लगी तो उसे ड्राइवर ने पानी की बोतल देकर पानी पीने को कहा। दो-चार घूँट पीते ही वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो वो नग्न अवस्था में कहीं नदी के पास थी। उसके मुताबिक उसे कई लोगों ने घेरा हुआ था। इन सबने उसके साथ एक के बाद करके रेप किया। बाद में उसे एक अंजान घर ले जाया गया।

पूरी घटना कजाकिस्तान के सरयागाश की है। पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है। उसने आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब उसने अपने आप को छुड़ाने की कोशिश की तो उसे नदी में फेंकने की बात हुई। पीड़िता कहती है, “मुझे होश आया तो मैं नदी के पास थी। जमीन पर पूरी नंगी पड़ी थी और कई लोग मेरे इर्द-गिर्द थे। उन्होंने नदी किनारे मेरा रेप किया और मुझे घर ले गए। वहाँ उन्होंने फिर मेरा रेप किया। फिर दोस्तों को कॉल किया और कहा ‘आ जाओ हमारे पास लड़की है।”

पीड़िता कहती है, “एक-एक करके सब आए और मेरा बलात्कार किया। उन्होंने मुझे मारा, नदी में फेंकने की धमकी दी।” लड़की की माँ ने बताया कि उनकी बेटी के साथ ये सब 4 दिन तक हुआ। इसके बाद दरिंदों ने लड़की को उसके कपड़े लौटाए और मेन दरवाजे से बाहर कर दिया।

अब पीड़िता और उसकी माँ ने इंसाफ पाने के लिए लोकल मीडिया का सहारा लिया है। उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिल रहा। मुकदमा 5 माह पहले दर्ज हुआ था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता को उन बलात्कारियों का चेहरा याद है और उसने पुलिस को इनके बारे में बताया भी है। पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है। 17 लोगों को शहर से बाहर न जाने को कहा गया है। जाँचकर्ताओं का कहना है कि लड़की की माँ ने सबसे प्रमुख सबूत यानी की लड़की के कपड़ों को जला दिया है जो उसने घटना के समय पहने हुए थे। वहीं लड़की की माँ का कहना है कि उन्होंने ऐसा बुरी यादों को खत्म करने के लिए किया।   

उत्तर प्रदेश : हलाला के नाम पर तीन तलाक पीड़िता का गैंग रेप

           हलाला के नाम पर तीन तलाक पीड़िता का कराया गैंगरेप (साभार: the independent/onindia)
जब संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने कानून बनाने पर मुस्लिम कट्टरपंथी और मोदी विरोधी इसे इस्लाम में दखलंदाजी बता रहे थे, लेकिन तीन तलाक की आड़ में हलाला के नाम पर हो रहे महिला शोषण पर चुप्पी साधे रहे।  

उत्तर प्रदेश के मेरठ से हलाला के नाम पर तीन तलाक पीड़िता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, टीपीनगर स्थित एक होटल में हलाला के नाम पर एक मौलाना ने उसका गैंगरेप कराया। महिला ने बताया, “वह अपने शौहर से दोबारा निकाह करना चाहती थी। इसके लिए मौलाना ने उसे हलाला करने के लिए कहा। इसके बाद उसने दो लोगों को बागपत से बुलाकर हलाला के नाम पर उसका गैंगरेप कराया।”

मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार, महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों उम्मेद, रियासत और मौलाना सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मौलाना सरफराज फरार है। पुलिस ने उम्मेद व रियासत को जेल भेज दिया है और मौलाना की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि लिसाड़ी गेट निवासी महिला का 6 महीने पहले तलाक हो गया था। अब शौहर और बीवी में फिर से एक साथ रहने की सहमति बनी है। लिसाड़ी गेट की शाहजहाँ कॉलोनी में रहने वाले मौलाना सरफराज से जब उन्होंने इसके लिए पूछा तो उसने बताया कि महिला को पहले हलाला कराना होगा। इसके बाद ही वह अपने पहले शौहर से दोबारा निकाह कर सकती है।

इसके लिए मौलाना सरफराज ने बागपत के दोघट के गाँव मिलाना में रहने वाले अपने परिचित हाफिज उम्मेद और रियासत को 24 अक्टूबर को मेरठ बुलाया। रात करीब नौ बजे नूरनगर पुलिया के पास महिला को दोनों आरोपितों के साथ भेज दिया। महिला को बताया गया कि हाफिज निकाह करा देंगे और हलाला होने के बाद सुबह घर वापस आ जाना होगा। इसके बाद आरोपित उसे लेकर NH-58 पर स्थित एक होटल में लेकर पहुँच गए। यहाँ उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने होटल से ही अपने मौसेरे भाई को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसके भाई ने पुलिस को रात में ही गैंगरेप की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों आरोपितों को धर दबोचा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलाना इससे पहले भी हलाला के नाम पर कई महिलाओं का गैंगरेप करा चुका है। मौलाना मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना का रहने वाला है। लिसाड़ी गेट में वह काफी समय से रह रहा है और टोने-टोटके समेत झाड़-फूँक करता है। प्रारंभिक जाँच में पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं।

मौलाना सरफराज और हाफिज उम्मैद एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों पहले एक साथ दोघट के मिलाना गाँव में इस्लामिया मदरसे में पढ़ाया करते थे। बाद में सरफराज मेरठ आ गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में दोनों की जानकारी जुटा रही है।