Showing posts with label girls hostel. Show all posts
Showing posts with label girls hostel. Show all posts

ओडिशा : गर्ल्स हॉस्टल में बैन होने के बावजूद भी सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियाँ रखती थीं मोबाइल

दिव्य शंकर मिश्रा (बाएँ), गोविंद साहू (दाएँ)
ओडिशा के बलांगीर जिले के तुरेकेला प्रखंड स्थित झरनी गाँव की रहने वाली 24 साल की शिक्षिका ममिता मेहर के अपहरण और हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस अपहरण और हत्या का खुलासा होने के बाद भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने नवीन पटनायक सरकार पर अपने मंत्री को बचाने को लेकर निशाना साधा है।

इस मामले में पांडा ने एक रिपोर्ट शेयर कर लिखा, “पढ़ो और रोओ। एक महिला की हत्या, लड़कियों का कथित रूप से शोषण, उथल-पुथल की स्थिति, लेकिन @Naveen_Odisha ने इस व्यक्ति को अपनी सरकार से हटाने से इनकार कर दिया। ममिता मेहर मामला: ओडिशा के मंत्री गर्ल्स हॉस्टल जाते थे, छात्राएँ बताती हैं कि गोविंद साहू सेक्स रैकेट चलाते थे।”

जय पांडा ने एक लेख का हवाला दिया। इसमें जहाँ ममिता पढ़ाती थीं, वहीं स्कूल के एक छात्रा के माध्यम से बताया गया है कि कैप्टन दिब्य शंकर मिश्रा गर्ल्स हॉस्टल जाते थे। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और हत्याकांड के मुख्य आरोपित गोविंद साहू सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

साहू और मिश्रा बहुत बेहद करीबी हैं। ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो हैं, जिनमें दिब्यशंकर मिश्रा स्कूल के कार्यक्रमों में शामिल हुए और साहू की प्रशंसा की थी। छात्रा ने खुलासा किया कि उन सभी पर मोबाइल फोन रखने पर रोक है, लेकिन रैकेट का हिस्सा रही लड़कियों को गोविंद ने स्कूल परिसर में मोबाइल फोन रखने की इजाजत दे रखी थी।

ममिता मेहर का अपहरण और हत्या 

सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका ममिता मेहर 8 अक्टूबर को लापता हो गई थीं। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर गोविंद ने किसी आधिकारिक काम के लिए स्कूल आने के लिए बुलाया था। उन्हें बलांगीर जिले के चंदोतारा आने के लिए कहा गया, जहाँ से उन्हें साहू की कार में लिफ्ट दी गई।

बस से चंदोतारा पहुँचने के बाद शिक्षिका लापता हो गई और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। ममिता का पता नहीं लगा पाने के बाद उसके परिवार के लोगों ने केगाँव पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी शिकायत सिंधकेला थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षिका की तलाश में अभियान शुरू किया। जाँच के दौरान पुलिस ने गोविंद की कार को जब्त कर लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी (उत्तरी रेंज) दीपक कुमार ने कहा कि बलांगीर पुलिस ने कालाहांडी जिले का दौरा किया और पीड़ित और मुख्य आरोपित की आवाजाही का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज की जाँच की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोविंद साहू के कबूलनामे के साथ-साथ बयानों, सामग्री और वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य से पता चलता है कि यह साजिश के तहत की गई हत्या थी। आरोपित बीते 8 अक्टूबर को जब भवानीपटना से केगाँव लौट रहा था उसी दौरान उसने कार में ही ममिता का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

कथित तौर पर ममिता को मुख्य आरोपित गोविंद साहू के दो अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था और उसने अवैध संबंधों को उजागर करने की चेतावनी दी थी। इस जाँच में शामिल एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ममिता की हत्या गोविंद ने बदला लेने के इरादे से की थी, क्योंकि उसने गोविंद के अवैध संबंधों का खुलासा करने की धमकी दे दी थी।

ममिता के शरीर को टुकड़ों में काटा 

लापता होने के 11 दिन बाद 19 अक्टूबर को ममिता के अवशेष मिले। कालाहांडी जिले के महालिंग में सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टेडियम निर्माण स्थल से उसके शरीर की हड्डियों को निकाला गया। उसी स्कूल में ममिता पढ़ाती थीं। वहीं, पुलिस को शव को ठिकाने लगाने में गोविंद के साथियों के शामिल होने का अंदेशा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कहा कि 8 अक्टूबर को गोविंद ने ममिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव स्कूल के निर्माणाधीन स्टेडियम में ले गया। वहाँ उसने शव को दफनाने से पहले गत्ते और टायर की मदद से जला दिया।

गोविंद को गंडामुंडा की एक अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 5 दिन की पुलिस रिमाँड पर भेज दिया गया। डीआईजी के मुताबिक, “क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी बहुत ही करीब से इस पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही इसकी चार्जशीट दाखिल की जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाएगी।”

महाराष्ट्र : पुलिसकर्मियों ने आशादीप अस्पताल हॉस्टल की महिलाओं को नंगा कर नचवाया

जलगाँव का हॉस्टल, जहाँ लड़कियों के साथ हुई ऐसी हरकत (फोटो साभार; TV9)

महाराष्ट्र के जलगाँव स्थित सरकारी अस्पताल में पुलिकर्मियों की जबरदस्ती का मामला सामने आया है। स्थानीय आशादीप अस्पताल के महिलाओं के हॉस्टल में कुछ पुलिसकर्मियों व उनके साथियों ने मिल कर लड़कियों को नंगा होकर नाचने के लिए मजबूर किया। सामाजिक संस्थानों ने जिलाधीश के समक्ष इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही इस घटना का वीडियो भी सबूत के रूप में पेश किया है।

डीएम अभिजीत राउत ने आश्वासन दिया कि वो इस मामले को देखेंगे और दोषियों के खिलाफ तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निराश्रित और बेसहारा लड़कियों के लिए भोजन और रहने का प्रबंध किया जाता है। उक्त हॉस्टल गणेश कॉलोनी क्षेत्र में स्थित है। इससे पहले भी इस हॉस्टल में गलत कार्य किए और कराए जाने की ख़बरें आ रही थीं। प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद जननायक फोडेशन के अध्यक्ष फिरोज पिंजरी, फरीद खान और मंगला सोनवणे सहित कई एक्टिविस्ट मार्च 2, 2021 को गर्ल्स हॉस्टल पहुँचे और वहाँ महिलाओं व लड़कियों से बातचीत कर के उनकी स्थिति जानी। कुछ लड़कियों ने बताया कि हॉस्टल कर्मचारियों की मदद से पूछताछ के बहाने कुछ पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों को हॉस्टल में एंट्री दे दी जाती थी।

जो लड़कियाँ उनका कहा नहीं मानती थीं, उन्हें पीटा जाता था और धमकाया जाता था। साथ ही सामाजिक संस्थानों को भीतर नहीं जाने दिया जाता था और जो लड़कियाँ आवाज़ उठाने की हिमाकत करती थीं, उन्हें हॉस्टल प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के बीड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की भी एक खबर सामने आई थी। वहाँ गर्ल्स हॉस्टल के आइसोलेशन सेंटर में लड़कियों के कपड़ों पर अश्लील बातें लिखी गई थीं।

साथ ही वहाँ रखी चीजों और कागजातों को भी इधर-उधर बिखरा दिया गया था। सोलापुर के गर्ल्स हॉस्टल में भी कुछ इसी तरह की घटनाएँ सामने आई थीं। ये मामला मार्च 3 को महाराष्ट्र विधानसभा में भी गूँजा। पूर्व मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने कहा कि राज्य में हमारी ही माँ-बहनों को नंगा किया जा रहा है और और राज्य के गृह मंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन को ही सबसे बेहतर विकल्प करार दिया। महाराष्ट्र पुलिस पहले से कई मामलों में विवादों में है।