Showing posts with label head. Show all posts
Showing posts with label head. Show all posts

जिसके इशारे पर हुआ इजरायल में नरसंहार वो मारा गया, हमास की वायुसेना का मुखिया भी ढेर: इजरायल ने गाज़ा में 1000 ठिकानों पर बोला हमला

उत्तरी इजरायल स्थित लेबनान की सीमा के पास इजरायल का सैनिक (साभार: The Jerusalem Post/AYAL MARGOLIN/FLASH90)
इजरायल ने हमास ने वायुसेना अध्यक्ष को मार गिराया है। साथ ही जिस आतंकी सरगना के आदेश पर नरसंहार हुआ, उसे बह ढेर कर दिया गया है। इजरायल की सेना IDF ने जानकारी दी है कि अली क़ादी नामक अमानवीय और बर्बर आतंकवादी को मार गिराया गया है, जिसके आदेश पर 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में नरसंहार हुआ। इजरायल ने कहा है कि उसे ढेर कर दिया गया है। साथ ही ऐलान किया कि हमास के जितने भी आतंकी होंगे, उन सबका यही हश्र होगा।

IDF ने बताया कि लगातार 7वें दिन इजरायली परिवारों को बम शेलटर्स का सहारा लेना पड़ा, ताकि वो गाज़ा की तरफ से की जा रही बमबारी से बच सकें। दक्षिणी इजरायल में एक बार फिर सायरन बज रहे हैं, यानी हमास फिर से रॉकेट दाग रहा है। सेन्ट्रल इजरायल में भी शनिवार (14 अक्टूबर, 2023) को ऐसे ही सायरनों की आवाज़ सुनाई दी। गाज़ा में अब भी इजरायल के 120 नागरिकों को बंधक बना कर रखे जाने की पुष्टि की गई है।

इजरायल ने हमास की वायुसेना के मुखिया अल मुराद को भी मार गिराया है। हमास अपने जिस मुख्यालय से सारे हवाई हमलों को मैनेज कर रहा था, उसे ही इजरायल ने निशाना बनाया है। 7 अक्टूबर को हुए नरसंहार में उसका भी बड़ा हाथ था। हमास के कमांडो फ़ोर्स के भी दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजरायल की तरफ से हताहतों की बात करें तो अब तक 1300 की हत्या की गई है। वहीं 3300 लोग घायल भी हैं।

वहीं IDF ने हमास के 1000 ठिकानों को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी है। जहाँ तक अली क़ादी की बात है, वो ‘नकबा फ़ोर्स’ का मुख्य सरगना था। 2005 में भी उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन गिलाद शालित एक्सचेंज डील के तहत उसे लौटा दिया गया था। इजरायल ने गाजा में रहने वाले 6 लाख लोगों को वहाँ से हटने के लिए कह दिया है। इजरायल ने कहा है कि आम नागरिक हमारे दुश्मन नहीं हैं और हम उन्हें नुकसान नहीं पहुँचा रहे।


हैदराबाद : ‘वसीम रिजवी जहाँ भी दिखे, गला काट कर लाओ, 50 लाख रुपए दूँगा’ – मर्डर करने वाले का केस भी लड़ूँगा : कांग्रेस नेता का ऐलान

कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान ने वसीम रिजवी के सिर पर
रखा 50 लाख रुपए का इनाम
हैदराबाद के कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान ने ‘शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड’ के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (अब जितेंद्र नारायण स्वामी) के सिर पर 50 लाख रुपए का इनाम रखा है। ये वीडियो 10 दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि वसीम रिजवी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना स्थित शिव-शक्ति धाम में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के मार्गनिर्देशन में न सिर्फ हिन्दू धर्म अपना लिया, बल्कि जीते-जी अपना अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली।

मोहम्मद फिरोज खान हैदराबाद से कांग्रेस के टिकट पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो ऐलान करते दिख रहे हैं कि जो भी सैयद वसीम रिजवी का सिर कलम करेगा, उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस वीडियो को सबसे पहले 25 नवंबर, 2021 को ‘Voiceup Media’ नामक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया था। इस वीडियो में मोहम्मद फिरोज खान वसीम रिजवी को लेकर अभद्र और गाली वाली भाषा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

वीडियो में कांग्रेस नेता कहते हैं, “वसीम रिजवी, 4 महीने से सुन रहा हूँ तेरे को मैं। बर्दाश्त जो है ना, तू ख़त्म कर देगा। ये जहाँ भी दिखे, इसकी हत्या कर दो और इसका गला लेकर मेरे पास आ जाओ। 50 लाख रुपए मेरे से ले लेना। सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक, इसका मर्डर करने वाले के लिए हर जगह वकील मैं रखूँगा। साथ खड़ा रहूँगा। ऐसे ‘ह%म के %ल्ले’ को और ‘सू&र की औलाद’ को जीने का कोई हक़ नहीं है। जो भी मेरे को सुन रहे, मैं अल्लाह की कसम खा रहा कि मैं तेरा साथ दूँगा।”

हालाँकि, ये पहली बार नहीं है जब वसीम रिजवी का नाम लेकर इस तरह का ऐलान किया गया हो। मार्च 2021 में उनका सिर काट कर लाने पर मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता अमीरुल हसन जाफरी ने 11 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि घोषित इनाम की व्यवस्था वह अपने पास से और बार एसोसिएशन के लोगों के माध्यम से एकत्र करेंगे और अगर इसके बाद भी रकम कम पड़ जाती है तो वो अपनी औलाद को बेच देंगे, लेकिन ‘कुरान से छेड़छाड़ करने वाले’ वसीम रिजवी का सिर क़लम करने वाले को पूरा इनाम देकर रहेंगे।

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ‘वसीम रिजवी’ ने आज (6 दिसंबर 2021) डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। अब उनका नाम जितेंद्र नारायण स्वामी/ त्यागी किया गया है। इस धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान मंदिर में हवन पूजा और अनुष्ठान हुए और ‘रिजवी’ से जलाभिषेक करवाया गया। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने बताया कि उन्होंने वसीम को त्यागी उपजाति इसलिए दी क्योंकि वह बताना चाहते हैं कि हिंदू धर्म में जाति व्यवस्था कमजोरी नहीं है। वहीं ‘रिजवी’ ने कहा, “मैं अब यति का सिपाही हूँ, सनातन के दुश्मनों से मिल कर लड़ेंगे।”