Showing posts with label heavy rains. Show all posts
Showing posts with label heavy rains. Show all posts

मुग़ल प्रिंस तुसी का KCR-ओवैसी पर फूटा गुस्सा : ‘गधा ओवैसी जोकर जहाँ दिखे उसे चप्पलों से मारना चाहिए’

हैदराबाद में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान पर संवेदना जताते हुए मुगल वंशज प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने अपने एक बयान में तेलंगाना की मुख्यमंत्री KCR और AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी को जमकर लताड़ लगाई है। भावनाओं में बहते हुए उन्होंने ओवैसी को जोकर, गधा कहते हुए कहा कि आवाम उसे चप्पलों से मारने वाली है। उल्लेखनीय है कि ये वही हबीबुद्दीन तुसी हैं जो खुद को अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के वंश का बताते हैं।

वीडियो की शुरुआत में प्रिंस तुसी कहते हैं कि इस बयान को जारी करने की ख़ास वजह यह है कि हैदराबाद में बाढ़ के कारण एक ओर लोगों के घर और सामान बह रहे हैं जबकि हैदराबाद के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने आज तक बयान नहीं दिया है। प्रिंस तुसी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बेटे या बाकी लोगों को भेजकर जायजा ले रहे हैं लेकिन खुद जनता के बीच नहीं जा रहे हैं।

हैदराबाद के सीएम केसीआर की कड़ी निंदा करते हुए तुसी कहते हैं, “चंद्रशेखर राव से कहना चाह रहा हूँ कि आवाम ने आपको फुटपाथ से उठाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया। आप उस जोकर असदुद्दीन की बेटी की शादी में जाकर फोटो खिंचा रहे हैं। क्या आवाम आपको इसलिए लेकर आई थी? आज ओल्ड सिटी की आवाम के पास पीने के लिए पानी नहीं है।”

“..एक ही घर के आठ लोग मर गए और आपका बेटा और वो जोकर 5 लाख रूपए देकर फोटो सेशन करा रहे हैं। और खासतौर पर, मैं आवाम से माफ़ी चाहता हूँ.. मैं इस छिछोरे जोकर की बात कर रहा हूँ..नौकर से भी बड़ी तहजीब से बात करते हैं.. कुत्तों से ‘आइए-जाइए’ से बात नहीं कहते, तो मैं उस असदुद्दीन ओवैसी जोकर से कह रहा हूँ.. जो बिहार में जाकर नीतीश कुमार पर कह रहा है कि तुम दस-पाँच साल से क्या कर रहे हैं? 50 साल से हैदराबाद की आवाम तुझे वोट डाल रही है, तीन बार तेरे डेप्युटी मेयर थे.. सब लोग तेरे थे, तू हैदराबाद की बस्तियों में तू आवाम के लिया क्या करा?”

“..आवाम तेरे को आज खोज रही है.. जहाँ भी तेरे लोग जा रहे, लोग आज तुझे गालियाँ दे रहे हैं? आज भी तेरे को बोल रहा, तू लोगों को बेवकूफ बनाना छोड़.. तूने आवाम के लिए क्या किया? तुझे आज लोग गालियाँ दे रहे हैं.. तुझे खोज रहे हैं.. लोग तुझे चप्पल से मारने वाले हैं।”

भावना में बहते हुए वीडियो में तुसी ने आवाम को संदेश देते हुए कहा कि जो जोकर ओवैसी पचास सालों से डेवलप नहीं कर सका वो पट्टों की शेरवानी पहनकर फोटोशूट करवा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग ओवैसी और केसीआर को गालियाँ दे रहे हैं और ये जोकर ओवैसी को चप्पल से मारने वाले हैं।

वीडियो में तुसी आगे कहते हैं, “खासकर मैं आवाम से कह रहा हूँ कि जो आदमी इसके बहकावे में आ रहे हैं, जो सिटी को पचास साल में डेवलप नहीं कर सका.. जहाँ जहाँ आज पानी आ रहा है इसके लोग इलीगल तरीके से बेचे हैं।”

“..KCR साहब 13 सौ करोड़ रूपए केंद्र की भाजपा सरकार से माँग रहे हैं, भाजपा सरकार ने इससे पहले हजारों-करोड़ अल्पसंख्यकों के लिए भेजे, आज तक वो रुपया माइनोरिटी को नहीं मिला। उसमें से 5% भी नहीं मिला। अब 13 सौ करोड़ किसके लिए मँगाए?”

“ये जोकर खुद पचास साल में खुद दो सौ करोड़ के मकान में बैठा हुआ है. इसका भाई- छोटा जोकर, शेरवानी पेंट में उस मकान में बैठा हुआ। असद तू सुन रे, कॉन्ग्रेस जे लोग, मैं किसी की पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहा लेकिन तेरे लोग उनको मार रहे। कमीने तुझे शर्म आनी चाहिए, तू शर्म से मर जा रहे कमीने तू, गधे बेवकूफ। मैं आवाम से कहूँगा कि चप्पल से मारें इसको।”

 हैदराबाद और तेलंगाना के हिस्सों में हुई भारी बारिश और बाढ़ के मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। भारी तबाही और नुकसान के बीच दो और लापता लोगों के शव हैदराबाद में मिले हैं।

बचाव के लिए हैदराबाद राज्य सरकार पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से भी 30 नावों का इंतजाम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और इसके पड़ोसी इलाकों में 33 लोगों की मौत हो गई तथा आसपास के जिलों में 37 लोगों की मौत हुई है। सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र से 1,380 करोड़ रुपए की माँग की गई है।

हैदराबाद में बाढ़ आई है, ‘चड्डी वाले संघी’ लोगों की मदद करने में जुटे हुए थे

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को विरोधी 'मुस्लिम विरोधी', 'महात्मा गाँधी के कातिल', ‘अनपढ़’, ‘जाहिल’, ‘गंवार', ‘संघी’, ‘धार्मिक कट्टरपंथी’, ‘चड्ढी पहनने वाला’ और न जाने क्या-क्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोगों को अक्सर सुनने को मिलता रहता है मगर सच तो यह है कि जब कभी देश में कोई प्राकृतिक आपदा आती है, यही संघी अपनी जान जोखिम में डाल घरों से बाहर निकल आते हैं। जबकि संघ की ही तर्ज पर कांग्रेस ने कांग्रेस सेवा दल बनाया था, जो केवल कांग्रेस अधिवेशनों एवं अन्य पार्टी कार्यक्रमों में सक्रीय होता है, उसे किसी प्राकृतिक आपदा से कोई मतलब नहीं। जबकि प्राकृतिक आपदा आने पर प्रभावित क्षेत्रों में जितना स्वयंसेवक सक्रिय होकर पीड़ितों की मदद करते हैं, उतनी सहायता शायद ही कोई और संगठन करता हो। संघ को इस बात से कोई मतलब नहीं कि केन्द्र अथवा प्रभावित राज्य में किस पार्टी की सरकार है। इसका हालिया उदाहरण हैदराबाद में बाढ़ आने के बाद भी देखने को मिला।

जब अधिकांश लोगों को यह तक ज्ञात नहीं कि हैदराबाद बाढ़ जैसी मुसीबत से गुजर रहा है, उस समय आरएसएस के ‘चड्ढी पहनने वाले संघी’ अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों की बुनियादी जरूरतों को उन तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं।

आरएसएस से जुड़ी सेवाभारती नाम की संस्था ने ट्विटर पर कुछ वीडियोज डाली हैं। इनमें देखा जा सकता है कि स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को खाने पीने का सामान मुहैया करवा रहे हैं।

इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्यकुमार ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि कोई भी प्राकृतिक आपदा में आरएसएस के स्वयंसेवक बिना जाति, धर्म और विचारधारा देखे, जरूरतमंदों की मदद करने पहुँचते हैं। ये दृश्य उन लोगों के चेहरे पर थोड़ी शर्म लेकर आए जो निराधार ही आरएसएस पर जातिवाद और सांप्रदायिक होने का आरोप मढ़ते हैं।

सेवाभारती तेलंगाना के ट्विटर अकॉउंट पर किए गए ट्वीट के मुताबिक कल तक (14 अक्टूबर) वहाँ लोगों को 7,329 किट वितरित की जा चुकी है। इनमें बिस्किट, राशन, कंबल, पका खाना, तिरपाल, पानी की बोतलें, कपड़े, बर्तन और फर्स्ट एड किट्स शामिल हैं।

अकॉउंट पर शेयर की गई वीडियो में नजर आ रहा है कि खुद बाढ़ से जूझकर स्वयंसेवक घरों में दूध पहुँचा रहे हैं। साथ ही नौकाओं के जरिए कई पीड़ितों को बचा भी रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक मेडिपल्ली में 130 पीड़ितों को सेवाभारती स्वंय सेवकों ने बचा लिया है।

200 खाने के पैकेट भी पीड़ितों में बाँटे जा चुके हैं। ट्वीट के समय के मुताबिक यह आँकड़े कल तक के हैं। सक्रिय स्वंयसेवकों के प्रयासों से इनमें बढ़ौतरी भी हो सकती है।

शैकपेट नाला के पास एमजी नगर बस्ती में तो महिला स्वयंसेवकों ने 113 लोगों को खाना पहुँचाया।

बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वयंसेवक रहने को छत, पेट भरने को खाना और आपदा से उभरने के लिए काउंसलिंग भी दे रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बरसात के कारण हैदराबाद में बाढ़ की आफत आ गई है। कई लोगों से उनके आशियाने छिन गए हैं और कइयों के वाहनों तक को पानी का तेज प्रवाह अपने साथ बहा कर ले गया है।

भारी बारिश के कारण प्रदेश के उपनगरों में बहुत पानी भरा रहा। जिसके कारण सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य जारी रखा।