Showing posts with label heena khan. Show all posts
Showing posts with label heena khan. Show all posts

हिना खान की बॉलीवुड में एंट्री

3प्रसिद्ध बालीवुड और टी.वी. कलाकार हिना खान जम्मू में शूटिंग से फिल्मों में पदार्पण करने वाली हैं। पुंछ जिले के सुरनकोट के रहने वाले फिल्म प्रोडूयसर तारिक खान की नई फिल्म से हिना खान फिल्मों की दुनिया में शामिल होंगी और इस नई फिल्म की शूटिंग जल्द ही जम्मू में शुरू होने वाली है। इस फिल्म में प्रसिद्ध कलाकार फरीदा जलाल भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। जम्मू की खूबसूरत जगहों पर फिल्म की शूटिंग होगी जिसके लिए कलाकार जल्द पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
फिल्म के प्रोडयूसर तारिक खान ने शूटिंग शुरू होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी फिल्म में हिना खान प्रमुख भूमिका में हैं। हिना खान टी.वी. सीरियल यह रिश्ता का क्या कहलाता है से टी.वी. की दुनिया में नाम कमा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है जो ९० के दशक और कारगिल युद्ध के पास के समय की है। हिना खान इसी फिल्म से फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाली हैं और उन्हें बहुत संवेदनशील भूमिका दी गई है। फिल्क के प्रोडयूसर तारिक खान, राहत काजमी दोनों उनके साथ संपर्क में थे और शूटिंग का समय मिलने पर अब जम्मू में शूटिंग शुरू होगी।
नई फिल्म की कहानी राहत काजमी और शक्ति सिंह ने लिखी है जबकि फिल्म को हुसैन खान निर्देशित करेंगे। यह फिल्म तारिक खान, राहत काजमी और जेबा साजिद का संयुक्त प्रोजैक्ट है। फिल्म में विकास सनमोत्रा, कृतिका रामपाल शर्मा, अहमद हैदर, जाहिद कुरैशी के अलावा अन्य बॉलीवुड एक्टर भी हैं। बतां दें कि तारिक खान और राहित की फिल्म मंटोस्तान को फ्रांस के कांस में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिली थी और फिल्म को बाद में लंदन में आयोजित एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इन दोनों की एक और फिल्म आईडेंटिटी कार्ड को यू.एस. संसद में कश्मीर मुद्दे के संदर्भ में भी दिखाया गया था।