Showing posts with label idol broken. Show all posts
Showing posts with label idol broken. Show all posts

उदयपुर में भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित कर फेंके जाने से आक्रोश में हिन्दू समाज

       राजस्थान के उदयपुर के एक मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ी गई (चित्र साभार- @ArjunMeenaBJP)
जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहा है, राजस्थान में हिन्दू प्रताड़ना बढ़ती जा रही है, जो वोट ध्रुवीकरण करने में सहायक सिद्ध हो रही है। राजस्थान के उदयपुर में भगवान परशुराम की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपितों जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सोमवार (20 फरवरी, 2023) की बताई जा रही है। भाजपा सांसद अर्जुन लाल ने राजस्थान के हालात सीरिया और इराक से भी बदतर बताते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गोगुन्दा थानाक्षेत्र के गाँव रावलिया खुर्द की है। यहाँ के एक मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित थी जहाँ ग्रामीण पूजा-पाठ किया करते थे। सोमवार की सुबह जब स्थानीय निवासी मंदिर पहुँचे तो उन्होंने मूर्ति को टूटा पाया। मूर्ति के दोनों हाथों को तोड़ डाला गया था और उसे पैरों से उखाड़ कर नीचे सीढ़ियों पर फेंक दिया गया था। कुछ ही देर में यह बात पूरे इलाके में फ़ैल गई और आस-पास के श्रद्धालु घटनास्थल पर जमा होने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो भी मौके पर पहुँची।

पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन नाराज लोगों ने धरना देना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। हालाँकि, अभी तक किसी भी आरोपित को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस इस घटना पर केस दर्ज कर के जाँच जारी होने की जानकारी दे रही है।

इस घटना की जानकारी भाजपा सांसद अर्जुन लाल मीणा को हुई तो उन्होंने राजस्थान के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश के हालात को इराक और सीरिया से भी बदतर बताया। अर्जुन लाल ने कहा कि अशोक गहलोत द्वारा किए जा रहे तुष्टिकरण से राजस्थान में हिन्दुओं का रहना दूभर हो चुका है। मंदिर को तोड़ने वाले आरोपितों को भाजपा सांसद ने समाज के कंटक नाम से सम्बोधित किया।

अवलोकन करें:-

‘अशोक गहलोत की खाल उतार कर जूते बनाऊँगा, प्रियंका गाँधी के सिर पर मारूँगा’: नवाब सतपाल तंवर, ‘भी

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘अशोक गहलोत की खाल उतार कर जूते बनाऊँगा, प्रियंका गाँधी के सिर पर मारूँगा’: नवाब सतपाल तंवर, ‘भी

घटना के 2 दिन बीत जाने पर भी किसी की गिरफ्तारी न होने पर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा आरोपितों को जल्द पकड़े जाने की माँग जोर पकड़ रही है।