Showing posts with label illegal collection. Show all posts
Showing posts with label illegal collection. Show all posts

‘हमसे रोज 100 रूपए लेते हैं आम आदमी पार्टी के पार्षद’: सूरत में इकट्ठा हुए फेरीवालों ने केजरीवाल की पार्टी पर लगाया वसूली का आरोप

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड राज्यों में होने वाले चुनावों में अपनी रैलियों में दिल्ली मॉडल और फ्री में सरकारी खजाना लुटाकर सत्ता हथियाने अरविन्द केजरीवाल की पार्टी दूसरी पार्टियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली स्वयं कितनी भ्रष्टाचार में लिप्त है, सूरत में इसकी मिसाल सामने आयी है।  

सोशल मीडिया पर गुजरात के सूरत शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फेरीवालों ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर हर किसी 100 रुपए वसूली करने का आरोप लगाया है। जी मीडिया के संवाददाता चेतन पटेल ने इस वीडियो को शेयर किया है।

इस वीडियो में एक व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है, “एक तरफ वो कहते हैं कि हम सबसे ईमानदार पार्टी हैं। क्या यही है ईमानदारी? यहाँ किसी से भी पूछ लो, अगर मैं झूठ बोल रहा हूँ तो।” इस आरोप पर भीड़ सहमत होती दिखाई दे रही है। भीड़ ने स्वीकार किया कि उन्हें रोज 100 रुपए आम आदमी पार्टी के पार्षदों को देना पड़ता है। अगर इसका हिसाब किया जाए तो साल भर में ये संख्या करोड़ों में होगी। अंत में उसने ऐसा करने वालों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों का नाम लिया। पीछे खड़े लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पुलिस का वाहन भी खड़ा दिखाई दे रहा है।

इस साल हुए गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी सूरत में दूसरे नंबर पर रही थी। तब आप पार्टी को कुल 30 वार्डों की 120 में से 27 सीटें हासिल हुईं थीं। वहीं, भाजपा को सबसे अधिक 93 सीटें मिली थीं, जबकि कॉन्ग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।