Showing posts with label launched. Show all posts
Showing posts with label launched. Show all posts

महिला वैज्ञानिकों ने तैयार किया Bharat Forecast System, ‘मौसम’ बताने का भारत का दुनिया का ‘बेस्ट सिस्टम’, सुपरकंप्यूटर Arka से चलेगा: हर एक गाँव का बताएगा हाल

                                    मंत्री जितेंद्र सिंह ने Bharat Forecast System को लॉन्च किया
दुनिया के साथ कदम से कदम बढ़ाते हुए भारत नित नए कीर्तिमान रच रहा है। फिर चाहे बात भारतीय सेनाओं के कौशल की हो, भारतीय न्याय संहिता की हो या फिर संस्कृति की, देश ने हमेशा से ही अपना परचम बुलंद रखा है। इसी कड़ी में सोमवार (26 मई 2025) को देश ने अत्याधुनिक ‘भारत पूर्वानुमान प्रणाली’ यानी ‘भारत फोरकास्ट सिस्टम’ (BFS) का अनावरण किया है।

ये प्रणाली 6 किलोमीटर के रिजॉल्यूशन के साथ दुनिया का सबसे सटीक मौसम पूर्वानुमान कर सकती है। इसे सुपरकंप्यूटर अर्का से संचालित किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे खराब से खराब मौसम का पैटर्न भी विश्लेषण कर बेहद सटीक और विस्तृत पूर्वानुमान दिया जा सकता है।

सोमवार (26 मई 2025) को पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस नए सिस्टम का उद्घाटन किया। स्वदेशी विकसित हाई-रिजोल्यूशन ग्लोबल फोरकास्ट मॉडल (HGFM) को ही भारत फोरकास्ट सिस्टम कहा जा रहा है। यह प्रणाली इंडियन इंटीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM) ने विकसित की है।

इस नए सिस्टम से भीषण सर्दी हो या झमाझम बरसात, हर तरह के मौसम में बेहद सटीक और स्थानीय जगहों पर भी सही पूर्वानुमान किया जा सकता है।

BFS के साथ अब भारत अब अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघों से भी आगे निकल गया है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि इन सभी देशों में उपयोग हो रहा मॉडल 9 से 14 किलोमीटर के रेजोल्यूशन पर काम करता है। लेकिन BFS का कार्यप्रणाली 6 किलोमीटर के रेजोल्यूशन पर काम कर सकता है। यानी ये अधिक सटीक जानकारी देने में सक्षम है।

12 किमी से 6 किमी रेजोल्यूशन की छलांग

अब तक भारत का मौसम पूर्वानुमान भी 12 किलोमीटर ग्रिड मॉडल पर आधारित था। नए BFS ने इस दूरी को 6 किलोमीटर तक घटा दिया है। इसके कारण पूर्वानुमान की परिधि 4-5 गाँवों के समूह के बजाय हर गाँव का पूर्वानुमान दिया जा सकता है। इस विकास के कारण वैश्विक स्तर पर भारत के इस पूर्वानुमान मॉडल की सटीकता अधिक बेहतर सिद्ध हो रही है।

मंत्रालय के अनुसार, इस छलांग से बारिश के पूर्वानुमान में 30% तक की बेहतरी देखी जा सकती है। साथ ही मानसून कोर क्षेत्र की सटीकता भी 64% तक बढ़ सकती है। इस लिहाज से देखा जाए तो इससे खेती-किसानी को काफी हद तक फायदा पहुँचेगा।

भारत- निर्मित प्रणाली, भारत के लिए प्रभावी

उद्घाटन के अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “ये स्वदेशी उपलब्धि भारत को मौसम पूर्वानुमान में वैश्विक स्तर के बीच स्थापित करती है। भारतीय प्रयास हैं, तकनीक भी भारतीय है और लाभार्थी भारतीय है। यही असली आत्मनिर्भरता है।”

ये पूरी प्रणाली ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार की गई है। इसके तहत त्रिकोणीय घनीय अष्टफलक ग्रिड (Triangular Cubic Octahedral Grid) मॉडल पर काम करता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो ये प्रणाली पूर्वानुमान के लिए त्रिकोण, घन और अष्टफलक- तीन तरह की संरचना के उपयोग के साथ विशेष तरह का 3डी ग्रिड का इस्तेमाल किया जाता है।

इससे यह पृथ्वी की सामान्य सतह को सामान्य वर्गाकार ग्रिड की तुलना में अधिक समान रूप से बाँट देता है। इससे भविष्यवाणी अधिक सटीक हो जाती है। इसके तहत यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में 30° दक्षिण से 30° उत्तर अक्षांश तक में भी काम करेगा। इन क्षेत्रों में भारत के साथ कई विकासशील देश शामिल हैं।

नए सिस्टम से स्थानीय प्रशासन के साथ किसानों को अधिक सटीक पूर्वानुमान और समय पर मौसम के अलर्ट मिल सकेंगे।

BFS के लिए सुपरकंप्यूटर ‘अर्का’ को चुना गया है। ये एक हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम है। वर्तमान में IITM पुणे और NCMRWF नोएडा में है। 11.77 पेटाफ्लॉप्स की कंप्यूटिंग स्पीड और 33 पेटाबाइट्स की स्टोरेज क्षमता के साथ, अर्का मॉडल रन टाइम महज 4 घंटे कर देता है। पहले की ‘प्रत्यूष’ प्रणाली को मौसम पूर्वानुमान चलाने में 10 घंटे लगते थे।

महिला वैज्ञानिकों का नेतृत्व

BFS की एक सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि ये है कि इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व 4 महिला वैज्ञानिक कर रही हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ की झलक को दिखलाता है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पर कहा, “अब विज्ञान मंत्रालय महिलाओं को सशक्त नहीं कर रहा बल्कि हम उनके द्वारा सशक्त किया जा रहे हैं।”

इस अत्यधिक प्रणाली के पीछे डॉ. सुवर्णा फडनवीस, डॉ. स्वप्ना पनिक्कल, डॉ. सुष्मिता जोसेफ और डॉ. मेधा देशपांडे ने अहम भूमिका निभाई है।

जलवायु वास्तविकता के अनुरूप सच्चाई

सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में पहले ही ये बात सामने आ चुकी है कि मौसम अस्थिरता की वजह से अचानक बारिश या हीट वेव जैसी परिस्थितियों आती हैं। इनकी वजह से फसलों की बर्बादी और खाने के सामानों में महँगाई को बढ़ाया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2022 से 2024 के बीच 18% दिनों में हीटवेव देखी। 2020-21 में ये सिर्फ 5% थी।

BFS को देशभर में 40 डॉपलर वेदर रडार के साथ काम करेगा। इससे इन चुनौतियों का समाधान निकल सकता है। हालाँकि सरकार रडार की संख्या बढ़ाकर 100 करने की योजना बना रही है। इससे रियल-टाइम अलर्ट और ‘नाउकास्टिंग’ यानी अगले दो घंटे की मौसम भविष्यवाणी पूरे भारत में संभव होगी।

संपूर्ण सरकार, संपूर्ण विज्ञान दृष्टिकोण

डॉ. जितेंद्र सिंह ने BSF के सपने को धरातल पर लाने में IITM, IMD, ISRO समेत अन्य संस्थानों के प्रयासों की सराहना की है। भारत में 20 से अधिक मंत्रालय रोजाना मौसम के डेटा पर निर्भर रहते हैं।

इनमें कृषि से लेकर परिवहन तक सभी शामिल हैं। भारत फोरकास्ट सिस्टम केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि ही नहीं है बल्कि वह राष्ट्रीय संपत्ति है जो आगामी नुकसान कम करेगी और लाभ बढ़ाएगी। इससे भारत के शीर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह में भी तेजी आएगी।

राजस्थान : भागवत के बाद इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- अहंकारियों को 241 पर रोक दिया, ये प्रभु का न्याय है; इंद्रेश के मुस्लिम मंच का सदस्य एक मंडल का प्रधान, लेकिन उसी नमक हराम के पोलिंग से बीजेपी को वोट मिला जीरो(0)। यानि उसने भी बीजेपी वोट नहीं दिया। तब कौनसा अहंकार था?

तीसरी बार प्रधानमंत्री बन नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया। भारत विरोधी विदेशियों की तरह भारत में भी कोई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना नहीं चाहता था। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की कीमत मंदबुद्धि वाले क्या जाने। विश्व में मोदी विरोधी तक रो रहे हैं कि हमारा अरबो रूपए बर्बाद हो गया। भूल गए कि मोदी एक तपस्वी है।  

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं। भाजपा को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी।
चर्चा है कि आरएसएस द्वारा मोदी का विरोध करने का कारण बताया जा रहा है कि पिछली सरकारों की तरह मोदी भी लटकाने, भटकाने और टालने की नीति पर चलेगा। और बीजेपी को संघ पर आश्रित पर रहना पड़ेगा, वह हुआ नहीं। मंदिर बन गया, संघ का भ्रम टूट गया। 

इंद्रेश के इस तरह के बयान से हैरान होने वाली बात नहीं, क्योकि ये राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का संयोजक है। क्या इंद्रेश बताने की हिम्मत है कि मुस्लिम मंच के कितने सदस्य बीजेपी को वोट देते हैं। उपदेश देना बहुत आसान है इंद्रेश जिस दिन से सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राममंदिर के पक्ष में निर्णय आया था, उसी दिन से तुम्हारे जैसे मंच के सदस्यों ने बीजेपी के खिलाफ प्रोपेगंडा करना शुरू कर दिया था। दो/तीन चुनाव पहले लिखा था कि तुम्हारे मंच का सदस्य एक मंडल का प्रधान, लेकिन उसी नमक हराम के पोलिंग से बीजेपी को वोट मिला जीरो(0)। यानि उसके परिवार तो छोड़ो, उसने भी बीजेपी वोट नहीं दिया। वो कौनसा अहंकार था? वह ब्लॉग उस समय बीजेपी में बहुत प्रसारित हुआ था। बीजेपी या इससे सम्बंधित इकाइयों से जुड़ माल खाएंगे लेकिन वोट नहीं देंगे। इतने बुद्धिजीवी बने फिरते हो, इस बात का आभास नहीं। तुम्हे नहीं मालूम कि भारत में पल रहे मोदी विरोधियों पर भारत विरोधी विदेशियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने अरबों रूपए खर्च किए हैं। 

हरामफरमोशी का एक और नमूना उत्तर प्रदेश में रामपुर का वह पोलिंग, जहां 100%मुस्लिम, 235 प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान, सभी में मुस्लिम, लेकिन वोट मिला जीरो(0)।   

भाजपा की टॉप लीडरशिप और आरएसएस के बीच के मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। सरसंघ चालक मोहन भागवत के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा 'जो अहंकारी हो गए हैं, उन्हें 241 पर रोक दिया, जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थी। उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया। यही प्रभु का न्याय है।'
इंद्रेश कुमार गुरुवार(जून 13) को जयपुर के पास कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया। उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी। उनमें से किसी को भी शक्ति नहीं दी। सब मिलकर (INDIA ब्लॉक) भी नंबर-1 नहीं बने, नंबर-2 पर खड़े रह गए। इसलिए प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य है, बड़ा आनंददायक है।
जिस पार्टी ने भक्ति की, अहंकार आया, उस पार्टी को 241 पर रोक दिया, पर सबसे बड़ी बना दिया। जिनकी राम के प्रति आस्था नहीं थी, अश्रद्धा थी। उन सबको मिलकर 234 पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हारी अनास्था की यही दंड है, तुम सफल नहीं हो सकते। 
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी को बताया अत्याचारी
अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर भी इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो राम की भक्ति करे, फिर अहंकार करे, जो राम का विरोध करे, उसका अकल्याण अपने आप हो गया। लल्लू सिंह ने जनता पर जुल्म किए थे, तो रामजी ने कहा कि पांच साल आराम करो, अगली बार देख लेंगे।
 पहले मोहन भागवत ने कही थी ये बात
गौरतलब है कि इससे पहले सरसंघ चालक मोहन भागवत ने भी 10 जून को नागपुर में संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को निशाने पर लिया था। भागवत ने कहा था कि जो मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करता है, गर्व करता है, किन्तु लिप्त नहीं होता, अहंकार नहीं करता, वही सही अर्थों में सेवक कहलाने का अधिकारी है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव होता है तो मुकाबला जरूरी होता है। इस दौरान दूसरों को पीछे धकेलना भी होता है, लेकिन इसकी एक सीमा होती है। यह मुकाबला झूठ पर आधारित नहीं होना चाहिए।