Showing posts with label leader attacked by goons. Show all posts
Showing posts with label leader attacked by goons. Show all posts

राजस्थान : कांग्रेस ने अपने ही नेता की कर दी मोबलीचिंग

                                            कांग्रेस नेता पर बीच सड़क हमला (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग लाठियों से एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कांग्रेस शासित राजस्थान की बताई जा रही। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना बीकानेर-नोखा मार्ग पर 7 अक्टूबर 2021 को हुई। पिट रहे शख्स की पहचान कांग्रेस नेता मेघ सिंह के तौर पर हुई है। वे नोखा देहात कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

घटना का वीडियो शेयर करते हुए राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने ट्वीट किया है, “नोखा, राजस्थान का ये विडियो देखकर रूह काँप जाएगी। राजस्थान से ढोंग करने यूपी जाने वाले कांग्रेसियों, देखो तुम्हारे शासित राज्य को तुमने क्या बना दिया।”

शहज़ाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए कहा है, “बीकानेर का यह नज़ारा, राजस्थान में आम बन चुका है। दिनदहाड़े ऐसी घटनाएँ जो मजबूर कर देती हैं यह पूछने के लिए कि क़ानून व्यवस्था कहाँ है? परंतु लिंचिंग पर बड़ा ज्ञान देनेवाली मंडली आज पूर्ण तरीक़े से ख़ामोश है!”

नोखा से BJP विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कांग्रेस नेता पर हुए हमले को निंदनीय बताया है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस शासन में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि खुद कांग्रेसी नेता ही हमले का शिकार हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो हिम्मटसर गाँव का है, जो बीकानेर-नोखा राजमार्ग पर पड़ता है। यहाँ देशनोक में करणी माता के दर्शन कर लौट रहे मेघ सिंह की कार को बोलेरो सवार हमलावरों ने पहले टक्कर मारकर रोका फिर उन्हें बाहर खींच उनकी पिटाई शुरू कर दी।

मेघ सिंह को लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक वे बेसुध नहीं हो गए। उनके सिर, कमर और पैरों को बार-बार निशाना बनाया गया। बुरी तरह से घायल कांग्रेस नेता को स्थानीय बागड़ी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

हमलावरों ने पीट पीटकर मेघ सिंह के दोनों पैर तोड़ दिए। ये भी बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो खुद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए बनाया। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता के वाहन को भी निशाना बनाया गया। बीच-बचाव को आए उनके भाई माल सिंह और बेटा जीतू सिंह भी घायल हो गया। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

ऑप इंडिया को स्थानीय पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद में यह घटना अंजाम दी गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आरोपितों की पहचान हरी सिंह, बृजलाल, गुलाब सिंह, रामकुमार और पृथ्वीराज के तौर पर हुई है।