Showing posts with label lprakash raj trolled. Show all posts
Showing posts with label lprakash raj trolled. Show all posts

प्रकाश राज ने रामलीला की तुलना की चाइल्ड पोर्न से

एक्टर प्रकाश राज अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं और अब एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रामलीला की तुलना चाइल्ड पोर्न से की थी। जी हाँ, वहीं उनके उस वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है और अब इसी के कारण वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी प्रकाश राज अपने किसी ना किसी बयान को लेकर ट्रोल हों चुके हैं।
वायरल वीडियो में प्रकाश ने कहा- ”ये बेहूदा है कि हेलीकॉप्टर एक पुष्पक विमान है। उसमें तीन मॉडल मेकअप करके राम, लक्ष्मण और सीता बनकर आते हैं। फिर वहां मौजूद लोग उनकी पूजा करते हैं। मैं इस देश में ये सब नहीं देखना चाहता हूं। ये वाहियात है। फिर एंकर ने प्रकाश को टोकते हुए कहा- लोग इस पर वोट दे रहे हैं। लोगों को इसमें कोई दिक्कत नहीं है वो इससे सहमत हैं।
जवाब में प्रकाश राज ने कहा- “अगर लोग वोट दे रहे हैं तो छोड़ देते हैं क्या? अगर बच्चे पोर्न देखते हैं तो आप उन्हें भी छोड़ देते हैं? ये दोनों ही समाज के लिए हानिकारक हैं।”
फिर एंकर ने प्रकाश राज की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे वे रामलीला के मंचन को चाइल्ड पोर्न से तुलना कर रहे हैं। जवाब में एक्टर ने कहा- “रामलीला जैसे कार्यक्रम हमारी सोसायटी के लिए सही नहीं हैं। ये अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करते हैं। मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं जानता हूं कि क्या संस्कृति है और क्या नहीं। मंदिर जाना संस्कृति है, लोगों के सामने ऐसा नाटक क्यों? राम, लक्ष्मण, सीता को हेलीकॉप्टर से लाना मेरी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।”
प्रकाश राज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- ”नाम में प्रकाश है पर अक्ल में घोर अंधकार। नाम में राज भी है पर बातें सारी अराजकता वाली। ऐसे भड़काऊ लोगों को ही #UrbanNaxals कहा जाता है।” सोशल मीडिया पर लोग प्रकाश राज की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यूजर्स ने प्रकाश राज पर देवी-देवताओं के अपमान और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।