Showing posts with label married. Show all posts
Showing posts with label married. Show all posts

बंगाल : पाकिस्तानी औरत से निकाह कर कोलकाता का जफर रियाज बना ISI का जासूस, 20 साल तक भारत के इनपुट आतंकी मुल्क को बेचे: सरकार बदलने के बाद NIA ने दबोचा


जिस तरह बंगाल में सत्ता बदलने के बाद मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी काम कर रहे हैं उनसे दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सीखने की जरुरत है। मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केन्द्रीय मंत्री "मामाजी" शिवराज सिंह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा अपने काम के बलबूते पर मोदी के हाथ मजबूत कर मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। जिस तरह बंगाल में वामपंथी सरकारों से लेकर ममता बनर्जी के राज में हुए अनधिकृत निर्माण और सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा हुआ, उसी तरह दिल्ली में भी शीला दीक्षित से लेकर अरविन्द केजरीवाल तक जो अनधिकृत निर्माण और सरकारी जमीनों पर कब्जे हुए हैं लेकिन रेखा गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री बनने के इतने दिनों राज करने पर भी कोई कार्रवाही नज़र नहीं आ रही। यमुना नदी वही गन्दी।  

क्या हुआ CAG रिपोर्ट्स का? कहाँ गए बांग्लादेशी, रोहिंग्या और पाकिस्तानी घुसपैठिये? चुनावों में बहुत शोर मचाया था। कुर्सी मिल गयी जाए जनता भाड़ में। लगभग हर मेट्रो और लाल बत्ती(चौक)पर रिक्शाओं और थ्री-व्हीलर का जमावड़ा। चावड़ी बाजार, लाल कुआँ, नई सड़क, जामा मस्जिद और अन्य क्षेत्रों में पटरियों पर कब्जे। जनता पटरी पर चलने की बजाए सड़क पर चलने को मजबूर। पुराने समय में निकले छज्जों के नीचे सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर दुकानों, ढाबे और होटलों में शामिल आदि आदि।   

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले जफर रियाज उर्फ रिजवी को गिरफ्तार किया है। वह कोलकाता का रहने वाला है और उसने पाकिस्तानी से निकाह किया है। फिलहाल जफर की बीवी और बच्चे पाकिस्तान में ही रहते हैं।

मंगलवार (20 मई 2026) देर रात NIA ने जानकारी दी कि जफर रियाज के खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी था। साथ ही उसे अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी। इसी दौरान एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) , आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पाकिस्तानी एजेंसियों से कैसे बिठाए संपर्क?

जाँच एजेंसी के अनुसार जफर रियाज का निकाह एक पाकिस्तानी औरत से हुआ था और उसके बच्चे भी पाकिस्तान के नागरिक हैं। NIA की जाँच में सामने आया कि वह साल 2005 से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच यात्रा करता रहा। इसी दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने उसे अपने संपर्क में लिया और जासूसी की ट्रेनिंग दी।

पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने जफर को पैसों का लालच दिया था। इसके अलावा उसे पाकिस्तान की नागरिकता दिलाने का भी वादा किया गया था। इसके बदले आरोपित भारत से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय सुरक्षा जानकारियाँ पाकिस्तान तक पहुँचाने का काम कर रहा था।

जासूसी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका जफर

NIA ने बताया कि जफर रियाज पहले भी जासूसी के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उस समय उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी। इसके बावजूद वह लगातार पाकिस्तान के संपर्क में बना रहा।

NIA अब इस पूरे जासूसी नेटवर्क की गहराई से जाँच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और भारत-विरोधी साजिश कितनी बड़ी थी। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बेटी ने अपने भाई से किया निकाह, 26 दिसंबर को रावलपिंडी में हुआ कार्यक्रम:


पाकिस्तान की फौज के मुखिया फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी माहनुर का निकाह अपने भतीजे से करवा दिया है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने इसकी पुष्टि की और पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने X पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। जाहिद ने कहा कि ये हाई प्रोफाइल निकाह पिछले हफ्ते रावलपिंडी में हुआ है। उन्होंने कहा, “ये निकाह उनके भाई कासिम मुनीर के बेटे के साथ हुई है।”

जाहिद गिश्कोरी ने बताया कि असीम मुनीर के भतीजे पहले सेना में कैप्टन थे और अब सिविल सर्विसेज में चले गए हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में सेना के अधिकारियों के लिए सिविल सर्विसेज में कोटा होता है। और अब वो असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे हैं।” उन्होंने इस निकाह में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, मरियम नवाज के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की पुष्टि की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह निकाह 26 दिसंबर को रावलपिंडी में हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में परिवारों में निकाह होना आम है और वहाँ 60% से 70% निकाह खून के रिश्तों में होती हैं। इनमें से भी अधिकतर शादियाँ फर्स्ट कजन के बीच होती है और यह आँकड़ा दुनिया के औसत से करीब 10% अधिक है। 

सेक्स के लिए नहीं मिली हिना तो नवाब ने उसके भाई समीर का रेत दिया गला

                  मृतक समीर (बाएँ) और हत्यारा नवाब (फोटो साभार : Bhaskar/X_SachinGuptaUP)
बुलंदशहर के खुर्जा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ नवाब नाम के शादीशुदा शख्स ने आशिकी में लुटने के बाद और कई केस दर्ज होने के बाद ऐसा कदम उठा लिया कि लोग हैरान रह गए। उसने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और होती देख उसके भाई समीर की ही गला रेतकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। नवाब ने खुद एक वीडियो बनाकर बताया है कि उसने समीर को क्यों मारा?

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के खुर्जा में सोमवार (11 दिसंबर, 2023) की दोपहर 23 साल के समीर को चाकुओं से गोद कर मार डाला गया। ये मामला खुर्जा के तरीनान मोहल्ले का है, जहाँ सोमवार को समीर दोपहर के बाद अपने घर जा रहा था। वहीं रास्ते में उसके पुराने परिचित नवाब ने उसे चाकुओं से गोद डाला। नवाब ने समीर का गला काट डाला, तो उसके पेट में ताबड़तोड़ वार किए। इसमें समीर की आँत तक बाहर आ गई।
इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नवाब ने समीर को 3000 रुपए के लेन-देन के विवाद में मार डाला। समीर की आँत तक बाहर निकली हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुँचाया गया, तो अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने जब समीर का शव देखा, तो कई लोग बेहोश हो गए। इतनी वीभत्स्ता से समीर को नवाब ने क्यों मारा, ये खुद नवाब ने वीडियो जारी करके बताया है।

प्रेम-प्रसंग के नाम पर पैसों की उगाही का लगाया आरोप

नवाब ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि वो हिना नाम की लड़की से प्रेम करता था। हालाँकि, वो 17 साल से शादीशुदा था, लेकिन उसे बच्चा नहीं हो रहा था। उसने हिना से प्रेम की पींगे एक बच्चे की चाहत में बढ़ाई थी। उसके बारे में हिना के परिवार वालों को पता था, और उसे धमकियाँ दी जा रही थी। नवाब ने बताया कि उससे हिना के परिवार वालों ने थोड़े-थोड़े करके लाखों रुपए ऐंठ लिए। नवाब ने कहा कि उसके पैसे गए तो गए, लेकिन अब हिना का निकाह कहीं और किया जा रहा था, तो ये उसे नागवार गुजरा।
नवाब ने वीडियो में बताया है कि हिना के परिजनों ने उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करा दिए थे। इसके अलावा वो पैसे भी माँग रहे थे। ऐसे में गुस्से में आकर उसने समीर को मार डाला। नवाब ने कहा कि हिना के साथ उसके कई वीडियो हैं, जिन्हें वो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगा। इसके बाद से नवाब फरार चल रहा है।

क्या कह रही है बुलंदशहर पुलिस?

बुलंदशहर पुलिस के ASP (ग्रामीण) ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है और बताया है कि समीर नाम के युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस अभी आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये हत्या पैसों के लेन-देन में की गई span>
ये मामला चाहे पैसों का हो या प्रेम प्रसंग का, डराने वाली बात है नवाब द्वारा जारी किया गया वीडियो। इस वीडियो में वो बेधड़क दिख रहा है। वो खुलेआम आपत्तिजनक बातें कर रहा है। वो कह रहा है कि चाहे कुछ महीने के लिए ही सही, हिना उसे मिल जाती तो उसे संतुष्टि मिल जाती। उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वीडियो को रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसके अंदर कानून का कोई डर नहीं दिख रहा है। ऐसे में देखना ये है कि बुलंदशहर पुलिस उसे कब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।