Showing posts with label masud azhar. Show all posts
Showing posts with label masud azhar. Show all posts

'राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक मचा देंगे तबाही'--राम मंदिर को लेकर आतंकी मसूद अजहर की धमकी

masood azhar अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जहां तमाम गतिविधियां तेज हैं, मंदिर बनाने को लेकर संत समाज,विहिप और शिवसेना सरकार पर प्रेशर बना रही हैं वहीं इसका लेकर विरोध भी जारी है इस सबके बीच जैश-ए-मुहम्मद के सरगना कुख्यात आतंकी मसूद अजहर ने राम मंदिर को लेकर एक धमकी भरा ऑडियो टेप जारी किया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इसमें धमकी दी गई है कि राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक तबाही मचा देंगे।
करीब 9 मिनट के इस टेप में धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर अयोध्या में कथित बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनता है, तो दिल्ली से काबुल तक मुस्लिम लड़के बदला लेने को तैयार हैं।
मसूद ने धमकी देते हुए कहा, 'अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराकर मंदिर बनाया गया है, वहीं हिंदू इकठ्ठा हो रहे हैं, मुसलमानों को डराया जा है,ऐसे में हमें आगे आना होगा।' टेप में अजहर ने अपील की है कि विवादित जमीन मुस्लिम समुदाय को दे दी जाए, नहीं तो हम कुर्बानी देने को तैयार हैं। 
मसूद की इस धमकी के बाद खुफिया सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।गौरतलब है कि 1999 में एयर इंडिया के हाईजैक विमान को छोड़ने के एवज में भारत सरकार ने मसूद अजहर को रिहा किया था तभी से वो भारत विरोधी कई गतिविधियों में शामिल है। 
एनआईए ने नगरोटा में सेना के शिविर पर हमला मामले में मौलाना मसूद अजहर के भाई मौलाना अब्दुल रऊफ असगर समेत 13 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। जम्मू कश्मीर के नगरोटा में एक आर्मी कैंप में नवंबर 2016 में हमला हुआ था। भारत संयुक्त राष्ट्र से उसे आतंकी घोषित कराने का प्रयास कर रहा है, जिसमें चीन रोड़ा अटका रहा है।