Showing posts with label model. Show all posts
Showing posts with label model. Show all posts

300% महँगी खरीदी गई PPE किट, कोविड में जिस केरल मॉडल का ‘लिबरल’ करते थे बखान, उसका CAG ने किया भंडाफोड़: खास कंपनी को पहुँचाया गया फायदा

  केरल में पीपीई किटों की खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार, तत्कालीन मंत्री केके शैलजा (फोटो साभार: India Today/TOI)
कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में केरल सरकार के ‘केरल मॉडल’ की खूब तारीफ की गई। केरल की तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा की कार्यशैली को ‘लिबरल गैंग’ ने आदर्श माना। लेकिन अब नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने पिनराई विजयन सरकार के कोविड प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महामारी के दौरान पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) किट की खरीदारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ हुईं और एक खास कंपनी को फायदा पहुँचाया गया।

CAG की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2020 में सरकार ने केरल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KMSCL) को PPE किट और अन्य स्वास्थ्य उपकरण खरीदने की विशेष अनुमति दी थी। सरकार ने उस समय PPE किट की अधिकतम दर 545 रूपए प्रति किट निर्धारित की थी, ताकि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके। इसके बावजूद केरल में PPE किट को 1,550 रूपए प्रति किट की ऊँची दर पर खरीदा गया। यह दर सरकारी सीमा से लगभग 300% अधिक थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस खरीद प्रक्रिया में सन फार्मा (San Farma) नाम की कंपनी को विशेष लाभ दिया गया। इस कंपनी को 100% भुगतान एडवांस में दिया गया, जबकि अन्य कंपनियों ने कम दर पर किट देने की पेशकश की थी। CAG ने इस प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए कहा कि इससे राज्य को 10.23 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च और अप्रैल 2020 के बीच ऊँची कीमत पर की गई खरीदारी ने राज्य के संसाधनों पर अनावश्यक दबाव डाला। जहाँ लाखों किट सस्ती दरों पर खरीदी जा सकती थीं, लेकिन महँगे दामों पर 15,000 किट की खरीदी गई। इसके अलावा राज्य में दवाइयों, मेडिकल सामानों का भारी अभाव रहा। केरल में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों की कमी भी रही। सीएजी रिपोर्ट में साफ है कि सस्ते दाम पर पीपीई किट देने वाली कंपनियों को कम ऑर्डर दिया गया, जबकि महँगा पीपीई देने वाली कंपनी को एडवाँस में ज्यादा पैसों का भुगतान किया गया और ऑर्डर भी बड़ा दिया गया।

 इस खुलासे के बाद विपक्ष ने सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार पर हमला बोला है। कॉन्ग्रेस के नेता वी.डी. सतीशन ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “कोविड महामारी को लोगों की जान बचाने के बजाय सरकार ने अपनी जेबें भरने का अवसर बना लिया।” उन्होंने यह भी कहा कि यह भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा की जानकारी में हुआ।

केके शैलजा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने CAG रिपोर्ट अभी तक नहीं पढ़ी है, लेकिन उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए PPE किट की खरीदारी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि “महामारी के दौरान PPE किट की भारी कमी थी। कुछ किट महँगे दाम पर खरीदने पड़े, लेकिन लाखों किट सस्ते दामों पर खरीदी गईं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब यह मामला विधानसभा में उठाया गया था, तब इसका स्पष्ट उत्तर दिया गया था। उन्होंने कहा, “सिर्फ 15,000 किट ऊँची कीमत पर खरीदी गई थीं, और यह उस समय की परिस्थितियों की वजह से हुआ। विपक्ष इस मुद्दे को बार-बार उठाकर लोगों को गुमराह कर रहा है।”

CAG रिपोर्ट ने राज्य के कोविड प्रबंधन के दौरान हुए वित्तीय दुरुपयोग को उजागर करते हुए इसे ‘गैर-जरूरी खर्च’ बताया है। रिपोर्ट ने संकेत दिया कि खरीदारी के दौरान पारदर्शिता की कमी थी और कुछ कंपनियों को गलत तरीके से लाभ दिया गया।

इस बीच, राज्य सरकार ने CAG रिपोर्ट पर विस्तार से जवाब देने की बात कही है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि “रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया जाएगा, और जरूरत पड़ी तो सरकार उचित जवाब देगी।” वहीं, विपक्ष ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है और इसे विधानसभा में फिर से उठाने का इरादा जाहिर किया है। फिरलहाल, CAG रिपोर्ट के इस खुलासे ने न केवल केरल सरकार के कोविड प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उन प्रशंसाओं और पुरस्कारों पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है जो महामारी के दौरान राज्य सरकार को मिले थे।

शेरलिन ने दिखा दिया जिसे छुपाती है हर मॉडल

मॉडल शे‍र‍लिन चोपड़ामॉडल शे‍र‍लिन चोपड़ाआर.बी.एल.निगम,फिल्म समीक्षक 
प्लेबॉय मैगजीन का हिस्सा रह चुकीं सुपर सेंसेशनल मॉडल शे‍र‍लिन चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शेरलिन इन दिनों वापस अपने मॉडलिंग करियर को नए लेवल पर ले जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने जिस तरह के फोटोशूट कराने शुरू किए हैं, वह भारत में कम ही देखने को मिलते हैं।
शेरलिन के नए फोटोशूट में वह एक गोल्डेन वाइट ड्रेस पहने हुए बेड पर बैठी हैं। लेकिन इस ड्रेस के निचले हिस्से में कुछ नहीं है। शूट भी कुछ इस तरह हुआ है कि शे‍रलिन की बॉडी का यह हिस्सा ज्यादा ज्यादा शोऑफ हो रहा है। वैसे, शेरलिन ने अपने अंदाज से फोटोशूट को जानदार बना दिया है।
मॉडल शे‍र‍लिन चोपड़ाइंडिया में मॉडल इस तरह की ड्रेस में फोटोशूट करवाने से बचती हैं। अगर शूट हुआ भी है, तो वह सीक्रेट ही रहता है। लेकिन शेरलिन ने ये पूरा शूट अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।
फैशन स्टाइलिस्ट मानते हैं कि शेरलिन हमेशा नए ट्रेंड सेट करती हैं। उनका नया फोटोशूट भी इसी की एक कड़ी है। शेरलिन को इस लिंगरी ड्रेस में देखना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
शेरलिन चोपड़ा देश की पहली मॉडल हैं, जिन्हें फैशन मैगजीन प्लेबॉय में जगह मिली थी। उन्होंने ‘कामसूत्र 3-डी’ जैसी फिल्में करके बॉलीवुड में काफी हलचल भी मचाई थी। वैसे, शेरलिन का मॉडलिंग करियर बढि़या चल रहा हो, लेकिन बॉलीवुड में उनकी जगह तय नहीं हो पाई है।
वैसे शेरलीन द्वारा इन फोटो को प्रदर्शित करना, कोई अनोखी बात नहीं। एक बार एक निर्माता से नायिका को मात्र एक सेक्स सिम्बल क्यों दिखाया जाता है, उस निर्माता ने बड़ी बेबाकी से प्रमाण सहित उत्तर देकर, बोलती बंद कर दी। "देखिए कोई भी एल्बम, फिर किसी निर्माता या निर्देशक पर किसी भी नायिका को कम वस्त्रों में दिखाने के लिए मत पूछिए। हम तो फिर भी इनके तन पर कपडे डाल देते हैं, और ये देखिए, फिल्मों में काम करने के लिए किस तरह की फोटो भेज रही हैं?  किसने कहा था, इस तरह के निर्वस्त्र चित्र भेजने के लिए? इल्ज़ाम हम फिल्म वालों पर लगता है।"  
राय लक्ष्मीराय लक्ष्मीइन वायरल होती फोटो के बारे में क्या कहा जा सकता है?
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी फिल्म जूली 2 में लीड रोल निभाया है15 साल की उम्र से ही इन्होंने  फिल्मों में  करियर  बनाना  शुरू  कर दिया था इनकी पहली फिल्म ‘करका कसाद्रा’ थी, जो तमिल में थी। राय लक्ष्मी  ने तेलगू, कनाडा और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। अब जूली 2 की वजह से राय लक्ष्मी चर्चा में आ गयी हैं. उनकी कुछ Unseen फोटोज़ भी लीक हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘अकीरा’ में राय लक्ष्मी कैमियो कर चुकी हैंजूली 2’ राय लक्ष्मी की 50वीं फिल्म है। 
Related imageफिल्म ‘जूली’ के डायरेक्टर दीपक शिवदासानी ने ही इसके सीक्वल को डायरेक्ट किया है। राय लक्ष्मी को क्रिकेटर एम एस धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड भी माना जाता है। जूली 2 के समय इनको कई बार वज़न बढ़ाना-घटाना पड़ा था। इस बोल्ड फिल्म के साथ पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी जुड़े हैं
अवलोकन करें:--
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पहले के मुकाबले अब टीवी इंडस्ट्री में बोल्डनेस काफी बढ़ने लगी है। पहले जहां टीवी पर कोई किस सीन तक नहीं दिखाया जात.....

 निहलानी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। पहलाज निहलानी बोल्ड फिल्मों में कट लगाने के लिए मशहूर थे। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष इस बोल्ड फिल्म के साथ कैसे जुड़ गये? पहलाज का कहना है कि यह फिल्म एक साफ-सुथरी एडल्ट फिल्म है, जिसे देखा जा सकता हैफिल्म 24 नवम्बर, 2017 को रिलीज़ हुई। इसके कुछ अनसेंसर्ड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।