Showing posts with label pakistan actors banned. Show all posts
Showing posts with label pakistan actors banned. Show all posts

IAF Air Strike: बॉलीवुड की पीएम नरेंद्र मोदी से अपील, पाक कलाकारों को न मिले वीजा

IAF Air Strike All India Cine Worker Association Appeals No Issue Of Visa To Pakistani Artist  बॉलीवुड की पीएम नरेंद्र मोदी से अपील, पाक कलाकारों को न मिले वीजा
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त किया है। बॉलीवुड ने भी इस जवाबी कार्रवाही का स्वागत किया है। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) ने पीएम मोदी से पाकिस्तानी एक्टर्स को वीजा जारी न करने की अपील की है। 
सिने वर्कर एसोसिएशन ने लेटर लिखकर कहा- पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह किसी भी पाकिस्तान आर्टिस्ट को विजा न दें। इसके अलावा किसी भी भारतीय मूवी और कंटेंट को पाकिस्तान में रिलीज न किया जाए।


All India Cine Workers Assn in a letter to PM Modi in regards with Pakistan's ban on release of Indian Movie or content in Pak:AICWA on behalf of entire film&media fraternity would demand complete shut down on issuing any Visa to Pakistani actors,Film Association&Media Fraternity
अपने लेटर में एसोसिएशन ने कहा है कि- हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार कड़े कदम उठाया जाए। इसके अलावा आतंकी संगठन को फंडिंग करने वाले पाक जैसे देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाए। भारत की 1.3 अरब आबादी इस काम में आपके साथ खड़ी है। 
वायु सेना पर है गर्व 
ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन ने लिखा है कि- पूरा बॉलीवुड को वायुसेना और भारतीय सेना पर गर्व है, जिन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर में ऐसा साहसी और जिम्मेदारी से भरा जवाब दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी सरकार ऐसी ही कड़ी कार्रवाही करे। लेटर के आखिर में एसोसिएशन ने विदेश मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अपील की है कि वह इस रिक्वेस्ट का संज्ञान लें।

 View image on Twitter

View image on Twitter

Choudhary Fawad Hussain, Pakistan I&B Minister: Cinema Exhibitors Association has boycotted Indian content, no Indian movie will be released in Pakistan. Also have instructed PEMRA to act against made in India advertisements. (file pic)

Now speechless!!!
उन्होंने साथ ही पीईएमआरए को भारत के विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि फिल्म टोटल धमाल के मेकर्स ने फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज न करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म भारत को भी पाक ने बैन कर दिया था।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारि.....

पाक ने भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए। इस कायरतापूर्ण हरकत की पूरी दुनिया में निंदा हुई। इस घटना के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में और भी कड़वाहट भर गई। जिसका असर दोनों देशों के सिनेमा पर भी दिखा। पुलवामा अटैक के बाद जहां भारत ने पाकिस्तानी एक्टर्स और आर्टिस्ट्स को बैन कर दिया और अपनी कई फिल्मों को वहां रिलीज करने पर रोक लगा दी, वहीं अब पाकिस्तान भी बौखलाया हुआ नजर आ रहा है।

भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों की रिलीज पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने कहा कि सिनेमा प्रदर्शकों एसोसिएशन ने भारतीय कंटेंट का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। कोई भी भारतीय कोई भारतीय फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। 
26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायुसेना की आतंकी संगठनों पर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को वहां रिलीज न करने की बात कही है। एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने कहा कि सिनेमा प्रदर्शकों एसोसिएशन ने भारतीय कंटेंट का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। कोई भी भारतीय फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। साथ ही उन्होंने पीईएमआरए को भारत के विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
ख़ुशी से झूमें टीवी कलाकार 
बीते दिनों हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर बालाकोट में स्थित आतंकियों के ठिकाने को तबाह कर दिया है। वहीं जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तोनाबूत करने के बाद भारतीय वायु सेना सही सलामत वापस लौट आई और इससे भारत के लोग खूब खुश है। जी हाँ, वायु सेना ने मिराज 2000 के इस्मेमाल से 1000 किलो के बम बरसाए जिससे जैश के कई ठिकाने तहस-नहस हो गए और इससे अब सभी भारत के जय-जयकार के नारे लगा रहें हैं 
जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही हर आम हो या खास ब्यक्ति सभी वायु सेना की इस दिलेरी की दाद देते और सलाम करते नजर आए। वहीं इस लिस्ट में टीवी की भी कई नामी हस्तियों ने वायु सेना के इस जज्जे को सलाम किया है जो आप सभी देख सकते हैं। आप सभी को बता दें कि टीवी के सितारों ने ट्विटर के माध्यम से वायु सेना के रणबाकुरों को सलामी दी है जिनमे कई स्टार्स शामिल हैं। आप सभी को पता ही होगा कि वायुसेना ने आतंकवादियों के कैंप पर कुल 21 मिनट तक सर्जिकल स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप तबाह हुए हैं। मिली खबरों के अनुसार कुल 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं 
मिराज फाइटर जेट्स‌ की ग्वालियर‌ स्थित दो स्कॉवड्रन को जिम्मेदारी सौंपी गईं। ये दोनों स्कॉवड्रन थीं–टाइगर (नबंर 1 स्कॉवड्रन) और (नंबर‌‌ 7) बैटेल एक्सेस। इन दोनों स्कॉवड्रन के 6-6 फाइटर जेट्स ने इस मिशन में हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 12 मिराज 2000 आई (यानि अपग्रेड) ने हिस्सा लिया। मिराज‌ 2000 विमानों को भारत ने फ्रांस से 80 के दशक में खरीदे थे। वायुसेना में ‘वज्र’ के नाम से जाने वाले मिराज को फ्रांस की उसी दसॉल्ट कंपनी ने बनाया था जिसने राफेल जेट बनाया है। फिलहाल टीवी सेलेब्स जैसे करणवीर बोहरा, सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा, हर्षद अरोरा, अंकिता करण पटेल सभी ने ट्वीट कर वायुसेना को सलाम किया है 

Pulwama Effect: इंडियन फिल्म इंड्रस्टी में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा बैन

fawad khan
फवाद खान 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ फिल्म समीक्षक 
पुलवामा आतंकी हमले के बाद एक के बाद एक पाकिस्तान के खिलाफ चौतरफा कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिल्म इंड्रस्टी में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। 
पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई संगठन पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देता है, तो AICWA उन्हें प्रतिबंधित करेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्र में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की गई है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
इसी गंभीर स्थिति में अजय देवगन ने भी ट्वीट किया कि उनकी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। टोटल धमाल में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित सहित एक मल्टी-स्टार कास्ट है, और यह शुक्रवार 22 फरवरी को स्क्रीन पर आएगी। इसके अलावा टोटल धमाल की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को भी 50 लाख रुपए का दान दिया है।
हमले के विरोध में और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के सदस्यों ने रविवार को फिल्म सिटी गेट पर शांति मार्च में भाग लिया था। ईशा कोप्पिकर, गजेंद्र चौहान, गोविंद नामदेव और संगीतकार सलीम मर्चेंट समेत कई बड़े नामों ने इसे अपना समर्थन दिया।
जबकि कमल हसन का कहना है, कश्मीर में जनमत संग्रह कराओ। यानि पाकिस्तान और कश्मीर में अलगाववादियों की बोली। जो दर्शाता है कि कमल हसन में कितना पाकिस्तानी प्रेम है।  
-- हां जनमत संग्रह कराइए, पहले धारा 370 धारा 35a संविधान की हटा दीजिए और सभी भारतवासियों को वहां बसने की इजाजत दीजिए।
--- सारे गैर मुस्लिमों को कश्मीर से जबरन निकाल दिए ।
-- और बचे जो उनका कत्ल करने के बाद आप कहते हैं जनमत संग्रह कराओशर्म नहीं आती आपको मुस्लिम राष्ट्र की कल्पना करते हुए ।

View image on Twitter

View image on Twitter

All India Cine Workers Association announce a total ban on Pakistani actors and artists working in the film industry.
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि एसोसिएशन ने पाकिस्तान के सभी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, 'जो भी निर्माता पाकिस्तान के कलाकारों के साथ काम करने पर जोर देते हैं, उन्हें प्रतिबंध का सामना करना होगा।'
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पुलवामा अटैक (Pulwama Terror Attack) के बाद भारत का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है. उसने हमले के लिए जिम...

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने पुलवामा अटैक में हर एक शहीद के परिवार वालों के लिए रुपए 5 लाख का दान दिया। अक्षय कुमार ने गृह मंत्रालय के 'भारत के वीर' के लिए 5 करोड़ रुपए दान में दिए, यह एक पहल है जो शहीदों के परिवारों के लिए धन इकट्ठा करता है। अन्य बॉलीवुड सेलेब्स जैसे कि कृति सेनन और कैलाश खेर ने भी ट्वीट कर अपने फैंस को इस मुश्किल घड़ी में शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए कहा।
भारतीय सिने एसोसिएशन को उन सभी पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से बाहर करने की मांग करनी चाहिए। जिन्हें पिछली सरकार ने भारतीय नागरिकता प्रदान की थी। भारत में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, जो फिल्मों में हर तरह का अभिनय करने में सक्षम हैं, फिर पाकिस्तान से कलाकार क्यों? जो भारत को क्षति पहुँचाने का कोई अवसर नहीं चूकता।