Showing posts with label poisonous snake. Show all posts
Showing posts with label poisonous snake. Show all posts

कर्नाटक चुनाव : पिता खड़गे ने नरेंद्र मोदी को सांप बोला तो बेटे प्रियांक ने बताया ‘नालायक बेटा’

                                                     खड़गे के बेटे ने भी किया मोदी का अपमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इन दिनों कांग्रेस नेता हर रोज आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें ‘जहरीला सांप’ कहा था। अब उनके बेटे ने पीएम मोदी को ‘नालायक बेटा’ कहा है।

प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक चुनाव से पहले कलबुर्गी में पीएम मोदी की एक रैली के बाद उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मालखेड़ा में बंजारा समुदाय से बोलते हैं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनका बेटा दिल्ली में बैठा हुआ है। लेकिन वो ऐसे नालायक बेटे का क्या करें। ऐसे नालायक बेटे के साथ अपना घर कैसे चलाएँ। प्रियांक खरगे ने कहा कि खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताकर पीएम ने बंजारा समुदाय के लिए ही आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रियांक खड़गे के इस बयान पर आपत्ति जताई है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी को नालायक बेटा कहकर प्रियांक खड़गे अपने बेटे मल्लिकार्जुन खड़गे से भी आगे निकल गए हैं।

भाजपा नेता नारायणस्वामी ने कहा, “उनका मुँह गंदा ही है। क्या ये सब चुनाव में जरूरी है। मैं खड़गे जी का आदर करता हूँ क्योंकि मैंने उनके साथ काम किया है। वे बेंगलुरु में ऐसे नहीं रहे। मुझे नहीं पता उन्हें दिल्ली जाकर क्या हुआ। अब उनका बेटा भी यही कर रहा है। उन्होंने हमारे पीएम के लिए गंदे शब्द बोले हैं।”

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक अध्यक्ष ने कर्नाटक चुनाव के दौरान कहा था, “पीएम मोदी ‘जहरीले साँप’ की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर मर जाएँगे।” खड़गे के इसी बयान पर पीएम ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था, “आज जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूँ, तो कांग्रेस  सबसे ज्यादा परेशान है। कांग्रेस अब धमकी दे रही है। वे कहते हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी।’ वे मेरी तुलना साँप से कर रहे हैं और लोगों से वोट माँग रहे हैं। मेरे लिए देश की जनता भगवान शिव का रूप है। मैं भगवान रूपी जनता के गले का साँप बनना स्वीकार करता हूँ। कर्नाटक की जनता उन्हें मुँहतोड़ जवाब देगी। 10 मई को उत्तर दें।”

विरोध होने के बाद खड़गे ने इस बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जहरीला सांप पीएम मोदी को नहीं बीजेपी को दिया था।

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी को बताया जहरीला साँप, कहा- आप इसे चाटेंगे तो मर जाएँगे: ‘मौत का सौदागर’ वाला मोड़


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाफ आपत्तिजनक बात कही हैं। खड़गे ने पीएम मोदी को विषधर साँप बोला है। कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि ‘आप इसे चाटेंगे तो मर जाएँगे।’ हालाँकि, भाजपा की आपत्ति के बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी।

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, “पीएम मोदी ‘जहरीले साँप’ की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर मर जाएँगे।”

प्रधानमंत्री पर इस तरह के आपत्तिजनक बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी प्रेसिडेंट तो बना ही दिया है, लेकिन पार्टी के अंदर कोई मान नहीं रहा है। पोस्टर-बैनर अभी भी गाँधी परिवार के ही लगते हैं।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा, “खड़गे जी सोचा कि ऐसा कौन स्टेेटमेंट मैं मोदी जी को अपमानित करने वाला दूँ, जो सोनिया जी भी भद्दा हो। कभी कोई कहता है मौत का सौदागर, कभी कोई कहता है नीच, कभी कोई कहता है कि बिच्छू तो कभी कोई कहता है मोदी तेरी कब्र खुदेगी।” बता दें कि पीएम मोदी के लिए सोनिया गाँधी ने मौत का सौदागर शब्द का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करे हैं। उन्होंने खड़गे के बयान को लेकर कांग्रेस से माफी की माँग की। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी को हटाने के लिए उनके नेता विदेशी ताकतों से मदद माँगते हैं और भारत के खिलाफ षडयंत्र रचते हैं।

सोशल मीडिया पर भी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी की आलोचना हो रही है। इसके बाद उन्होंने सफाई दी है। अपनी सफाई में खड़गे ने कहा कि यह पीएम मोदी के लिए नहीं, बल्कि भाजपा की सांप वाली विचारधारा के लिए था।

उन्होंने कहा, “यह पीएम मोदी के लिए नहीं, भाजपा की विचारधारा के लिए था। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा साँप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।”