Showing posts with label pork. Show all posts
Showing posts with label pork. Show all posts

वैक्सीन में कुछ ऐसा तो नहीं है जो इस्लाम में हराम है: दारूल उलूम देवबंद

जहाँ दुनिया एक तरफ कोरोना महामारी का सामना करने के लिए वैक्सीन का इंतज़ार कर रही है वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग इस बात से चिंतित हैं कि वैक्सीन ‘हलाल’ के मानदंडों पर खरी उतरती है या नहीं। यानी उनके अनुसार वैक्सीन में सूअर का माँस (pork) और जिलेटिन (gelatin) नहीं होना चाहिए। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के दारूल उलूम देवबंद के मौलवी ने एक बयान दिया है। 

मौलवी का कहना है कि मुस्लिमों को कोरोना वैक्सीन लेने से पहले फ़तवा का इंतज़ार करना चाहिए। मौलवी के मुताबिक़ मुस्लिमों को वैक्सीन लेने से पहले इस बात की जाँच करनी चाहिए कि उसमें ऐसी कोई चीज़ तो नहीं मिली है जो इस्लाम में ‘हराम’ मानी जाती है। मौलवी का कहना था कि फतवा विभाग के मुखिया यह तय करेंगे कि वैक्सीन लेना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए सही है या नहीं।

वैक्सीन का संग्रह करते समय और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान पोर्क से तैयार किए गए जिलेटिन का उपयोग किया जाता है। इस बयान के ठीक एक दिन पहले मुंबई स्थित रज़ा एकेडमी के सुन्नी स्कॉलर ने कहा था कि चीन की वैक्सीन मुस्लिमों के लिए ‘हराम’ है क्योंकि उसमें पार्क का जिलेटिन होता है। 

जारी किए गए वीडियो में रज़ा एकेडमी के सेक्रेटरी जनरल सईद नूरी ने कहा था, “केंद्र की मोदी सरकार चीन से वैक्सीन का आयात नहीं करे। ऐसी कोई भी वैक्सीन जो बाहर से मँगाई गई है या भारत में तैयार की गई है उसके लिए सरकार को पूरी सूची दिखानी होगी कि वह किन चीज़ों से तैयार की गई है। जिससे हम वैक्सीन के उपयोग को लेकर ऐलान भी कर सकें।”

इसके पहले UAE के फतवा काउंसिल ने कहा था कि मुस्लिमों के लिए कोरोना वैक्सीन लेना हराम नहीं है, भले ही उसमें सूअर का माँस (Pork) ही क्यों न हो। ये संयुक्त अरब अमीरात की सर्वोच्च इस्लामी संगठन है। संस्था ने कहा था कि अगर कोरोना वैक्सीन में पोर्क जेलेटिन हो, फिर भी मुस्लिम इसका प्रयोग कर सकते हैं। अब तक ये बहस चल रही थी कि कोरोना वैक्सीन में पोर्क होने की स्थिति में मुस्लिमों को इसे लेने की अनुमति है या नहीं। 

UAE की फतवा काउंसिल के अध्यक्ष शेख अब्दुल्लाह बिन बयाह ने कहा था कि आज की तारीख में मनुष्य के शरीर को बचाने की जिम्मेदारी सर्वोपरि है, इसीलिए कोरोना वैक्सीन में सूअर का माँस या उससे जुड़ा कोई कंटेंट होने की स्थिति में भी इसे लिया जा सकता है। उनके मुताबिक़ ये इस्लाम के अंतर्गत आने वाले प्रतिबंधों के तहत नहीं आएगा। इस पर इस्लामी नियम-कायदे लागू नहीं होंगे। अभी मनुष्यता को बचाने की जरूरत है।  

हैदराबाद नगर निगम चुनाव : बीफ बिरयानी पर BJP का पलटवार : ओवैसी को सूअर वाली स्वादिष्ट बिरयानी खिलाने का ऑफर

हैदराबाद में नगर निगम चुनावों के मद्देनजर राजनीति तेज हो रखी है। इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनता के बीच विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान जनता से कहा कि भाजपा नेता फ्रस्ट्रेट हो रखे हैं और उन्हें अल्हम्दुलिल्लाह होटल में जाकर बिरयानी खानी चाहिए। बता दें कि, यह होटल बीफ से जुड़ी डिश बनाने के लिए फेमस है।

अब ओवैसी की इसी टिप्पणी की प्रतिक्रिया में गोशामहल से भाजपा विधायक राजा सिंह का जवाब आया है। उन्होंने ओवैसी को पोर्क बिरयानी खाने के लिए आमंत्रित किया है। एक वीडियो में वह कहते सुने जा सकते हैं, “AIMIM का सांसद असदुद्दीन ओवैसी पुराने शहर में पार्टी प्रचार में लगा हुआ है और चुनाव के दरमियाँ वो ये कहता है कि भाजपा वाले फ्रस्ट्रेशन में आ गए हैं और वह उनको  बिरयानी खाने की सलाह दे रहा है।”

राजा सिंह आगे कहते हैं,

“ओवैसी ने जिस होटल का जिक्र बिरयानी खिलाने के लिए किया है। वहाँ पर बीफ की बिरयानी बनती है और वो बीजेपी वालों को कह रहा है बीफ की बिरयानी खाओ। तो मैं असदुद्दीन ओवैसी को कहना चाहता हूँ कि फ्रस्ट्रेशन में कौन है, ये तुम्हारे बयान से पता चल जाता है। बीजेपी की कभी किसी की भावनाओं को आहत करने की आदत नहीं है। लेकिन तुम्हारी ये आदत है कि चुनाव के समय पब्लिक को भड़काना है और बहुत ही गलत शब्दों का प्रयोग करना है।”

अपनी वीडियो में उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे पास भी वाल्मिकी समाज के भाई-बंधु हैं, जिनके पास होटल हैं और जो बहुत सुंदर बिरयानी बनाते हैं। एक बार उनकी बिरयानी भी खाकर देख लो, वो कितनी टेस्टी बिरयानी बनाते हैं।”

आगे राजा सिंह ने ओवैसी की पार्टी के टीआरएस के साथ गठबंधन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पुराने शहर का मुसलमान उन्हें वोट नहीं देगा। वह बोले कि AIMIM ने कभी मुसलमानों की भलाई नहीं चाही। उन्होंने जनता से AIMIM का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का ऐसे बहिष्कार हो कि इनका एक पार्षद भी न जीतने पाए।

यहाँ बता दें कि राजा सिंह ने उक्त बातें न्यूजमीटर के ट्वीट पर शेयर हुई वीडियो में कहा है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उन्होंने ओवैसी के बीफ बिरयानी के कमेंट को लेकर कहा, 

अमित शाह को बीफ खिलाने की बात कर चुके हैं ओवैसी

ओवैसी ने भाजपा नेताओं को बीफ खिलाने की बात पहली बार नहीं की है। वह लगातार भाजपा पर निशाना साधने के बहाने अक्सर हिंंदुओं की भावना आहत करते आए हैं। उन्होंने साल 2018 में अमित शाह को बीफ बिरयानी भिजवाने को कहा था। उन्होंने अमित शाह के लिए कहा था,

“हमें नहीं पता था कि आपको बिरयानी इतनी पसंद हैं। मैं अभी केसीआर को फोन करूँगा कि वह आपको (शाह को) कम से कम कल्याणी (बीफ) बिरयानी भिजवाएँ।”

पीएम मोदी पर कस चुके हैं बीफ खाने का तंज

इसके बाद ओवैसी ने साल 2019 में भी बीफ को लेकर जहर उगला था। ओवैसी ने पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, “वाह, क्या दिमाग है आपके पास, आप दिल्ली से बैठ कर देख सकते हैं कि बालाकोट में 300 फोन थे, लेकिन पुलवामा में 50 किलो आरडीएक्स चला गया, आपने उसे क्यों नहीं देखा?” उन्होंने आगे कहा, “आपने बिरयानी खा ली थी क्या? हो सकता है कि बीफ बिरयानी खाकर डकार लेकर सो गए होंगे?”