Showing posts with label posted. Show all posts
Showing posts with label posted. Show all posts

झूठ फैला रहा वामपंथी प्रोपेगेंडाबाज बेशर्म वकील प्रशांत भूषण, मोदी की रैली में शामिल होने पर छात्रों को 50 नंबर मिलने की बात

प्रॉपगैंडिस्ट प्रशांत भूषण 
आखिर नीचता की भी हद होती है। नरेंद्र मोदी के विरोध में कितना नीचे गिरेगा विपक्ष? आतंकवादियों की पैरवी के लिए खड़ा होने वाले वकील प्रशांत भूषण ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवम्बर 9 को हो रही रैली में शामिल होने वाले छात्रों को 50 अंक मिलने की झूठी फैलाकर क्या हासिल करना चाहता है? कहने को वकील है लेकिन लगता है अक्ल नहीं।    

सोशल मीडिया पर अक्सर फर्जी खबरें फैलाने वाले वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया पर एक और दावा किया है। शनिवार(नवम्बर 8) को एक्स पर एक पोस्ट में, वामपंथी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने वाले छात्रों को 50 अंक देगा।

प्रशांत भूषण ने विश्वविद्यालय के नाम पर ये फर्जी नोटिस पोस्ट किया है। इसमें कहा गया था कि सभी बी.टेक सीएसई और स्पेशलाइजेशन (द्वितीय वर्ष) और बीसीए (द्वितीय वर्ष) के छात्रों को एफआरआई में होने वाले आगामी कार्यक्रम में शामिल होना होगा। रविवार (9 नवंबर 2025) को ये कार्यक्रम है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री के साथ एक संवाद होगा। इसमें कहा गया था, “इस कार्यक्रम में उपस्थिति भारतीय ज्ञान परंपरा पाठ्यक्रम के अंतर्गत मानी जाएगी और प्रत्येक प्रतिभागी को 50 इंटरनल नंबर दिए जाएँगे।”

नोटिस में आगे कहा गया है, “अतः, भारतीय ज्ञान प्रणाली पाठ्यक्रम वाले सभी कार्यक्रमों के लिए इस कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य है।”

हालाँकि यह ‘नोटिस’ बीसीए विभागाध्यक्ष रोहित गोयल और बी.टेक सीएसई कार्यक्रम समन्वयक गोविंद सिंह पंवार के नाम पर जारी किया गया था, लेकिन इसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं थे।

सोशल मीडिया पर ‘नोटिस’ आने के बाद, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यह नोटिस फर्जी है। फेसबुक पर एक पोस्ट में, निजी विश्वविद्यालय ने कहा, “हमारे संज्ञान में आया है कि 09 नवंबर 2025 को एफआरआई के आगामी दौरे के अंकों के संबंध में डीबीयूयू के नाम से एक फर्जी नोटिस प्रसारित किया गया है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह नोटिस पूरी तरह से झूठा है और विश्वविद्यालय द्वारा जारी या अनुमोदित नहीं है। इस पर कोई आधिकारिक हस्ताक्षर, संदर्भ संख्या या प्राधिकरण नहीं है।”

विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की, जिसमें कहा गया, “विश्वविद्यालय प्राधिकारियों के संज्ञान में आया है कि हाल ही में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नाम से अज्ञात तरीके से एक फर्जी नोटिस प्रसारित किया गया है। सभी संबंधित छात्रों को सूचित किया जाता है कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है और विश्वविद्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस पर किसी भी सक्षम प्राधिकारी का आधिकारिक लेटरहेड, संदर्भ संख्या या हस्ताक्षर नहीं हैं, और इसे विश्वविद्यालय के किसी भी अधिकृत माध्यम से अनुमोदित या जारी नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय घोषणा करता है कि यह नोटिस फर्जी है।”

पिछले नोटिस के विपरीत, इस नोटिस पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर और मुहर लगी है। बाद में पीआईबी फैक्ट चेक ने भी X पर पोस्ट किया कि प्रशांत भूषण द्वारा पोस्ट किया गया नोटिस फर्जी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून में हैं। इस कार्यक्रम में वह 8,260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

आखिर कितनी नीचता दिखाएगी कांग्रेस : मोदी की माँ का बिहार कांग्रेस ने किया अपमान, AI से Video बनाकर उड़ाया माँ-बेटे के रिश्ते का मजाक

कांग्रेस ने मोदी की माँ का AI जेनरेटेड वीडियो बनाकर फिर किया अपमान (साभार: एक्स@INCBihar, द हिंदू, दैनिक भास्कर)
बिहार के दरभंगा में राहुल गाँधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से रिजवी उर्फ राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ की गाली दी थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। हालाँकि इतने से कांग्रेस को चैन नहीं मिल सका है। अब कांग्रेस पार्टी ने AI का इस्तेमाल कर एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ का अपमान किया है।

AI से बनी यह वीडियो बिहार कांग्रेस(Bihar Congress) के एक्स हैंडल से पोस्ट की गई है। वीडियो में पीएम मोदी का AI मॉडल कह रहा है, “आज की वोट चोरी डन हो गई, अब जाता हूँ सोने।”

इसके बाद सपने में उनकी माँ आकर कहती हैं, “अरे बेटा पहले तो तुमने मुझे नोटबंदी की लंबी लाइनों में खड़ा किया, तुमने मेरे पैर धोने का रील बनवाया और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो, तुम फिर से बिहार में नौटंकी करने की कोशिश कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?”

कांग्रेस की ओछी हरकत के बाद इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ का अपमान कर रही है। यह अब गाँधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों की कांग्रेस’ बन गई है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री की माँ को गाली देने का कोई पछतावा नहीं। कॉन्ग्रेस ने न सिर्फ झूठ बोलकर आरोपित का बचाव किया, बल्कि तारिक अनवर का भी बचाव किया और अब बिहार कॉन्ग्रेस ने एक घिनौने वीडियो के साथ सारी हदें पार कर दीं। यह पार्टी गाँधीवादी की बजाय गालीवादी हो गई है। महिला और मातृ शक्ति का अपमान कॉन्ग्रेस की पहचान है।”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी इस वीडियो की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राहुल गाँधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी ने माननीय प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माँ का मजाक उड़ाया है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माँ को गाली दी थी।”

उन्होंने आगे लिखा, “कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ भारत की माताओं और बहनों का अपमान कर रहा है। यह न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह देखना भी घिनौना है कि एक पार्टी भारत के गरीबों से इतनी नफरत करती है। कांग्रेस महिला विरोधी है, कांग्रेस भारत के गरीबों से नफरत करती है।”

कांग्रेस पार्टी के लिए ऐसी गिरी हुई हरकतें करना कोई बड़ी बात नहीं है और बार-बार पीएम मोदी की माँ का ही नहीं बल्कि देश की हर माँ का अपमान कर रही है।

दरभंगा में राहुल गाँधी की वोट अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी की माँ को गाली दिए जाने की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और राजद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा था, “मेरी माँ अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजनीति से कोई लेना-देना न होने के बावजूद मेरी माँ को कांग्रेस-राजद के मंच से घिनौनी गालियाँ दी गईं। यह बेहद दुखद, दर्दनाक और व्यथित करने वाला है।”

पार्टी की इस हरकत को बीते अब ही कुछ ही दिन हुआ था कि फिर यह साबित कर दिया गया कि कांग्रेस से देश की माँ-बेटियों का सम्मान करने की उम्मीद करना ही गलत है, क्योंकि यह इनकी पहचान बन चुकी है।