Showing posts with label publicity stunt. Show all posts
Showing posts with label publicity stunt. Show all posts

तालाब में नहाती दिखीं करीना (कपूर) खान

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
चर्चा में बने रहने के लिए बॉलीवुड कलाकार किस वक्त क्या कर बैठे, कहना असंभव है। अपने को चर्चा में बनाए रखने के लिए अपने किस चित्र को सार्वजनिक कर दें। क्या बोल दें?  
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों लंदन में हैं और छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। लंदन से करीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। अब करीना की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो तालाब में नहाती दिख रही हैं। 
करीना कपूर की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके फैन फेज से शेयर की गई है। तालाब में नहा रहीं करीना के चारों ओर कमल के फूल दिख रहे हैं। करीना का ये अंदाज उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। उनका लुक इस दौरान जबरदस्त दिख रहा है।
दरअसल, करीना एक एड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस वजह से वो तालाब में नहा रही हैं और उनके आस-पास कमल के फूल दिखाई दे रहे हैं। करीना के साथ शूटिंग की पूरी टीम भी मौजूद है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर एक बार फिर से आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। अद्वैत चंदन निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है और इसे आमिर ही प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस तरह करीना आमिर के साथ तीसरी फिल्म में दिखाई देंगी। इससे पहले वह 3 इडियट्स और तलाश में आमिर की हीरोइन बन चुकी हैं। 
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा में शुमार इलियाना डिक्रूज की सेक्सी वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब अट्रैक्ट करने में लग....

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
बॉलीवुड नायिका उर्वशी रौतेली अभिनय से ज्यादा अपनी हॉट फोटोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। नायिका आए दिन अपनी बोल्ड...

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम रैपर और सिंगर हार्ड कौर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ऊप...

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
योग ही ऐसा साधन है जो आत्मा को परमात्मा से मिलवाता है। योग के द्वारा आप रिद्धि, सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आज योग प.....

सूत्रों के अनुसार, करीना को इस रोल के लिए चुन लिया गया है और उन्होंने अपनी डेट्स भी उपलब्ध करवा दी है। उनका किरदार मूल फिल्म में निभाए गए सैली फील्ड के किरदार की तरह का ही होगा। लाल सिंह चड्ढा देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालेगी।

साइबर क्राइम का शिकार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन

akshara haasanदक्षिण भारत के दिग्‍गज अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन की प्राइवेट तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये तस्‍वीरें बेहद निजीं हैं जिन्‍हें उन्‍होंने खुद सार्वजनिक नहीं किया है। अक्षरा साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं और किसी ने उनके साथ ये हरकत की है। 

इंटरनेट पर लीक हो गईं प्राइवेट तस्वीरें

इंटरनेट पर उनकी तीन तस्‍वीरें दिख रही हैं जिसमें वह अंडरगारमेंट्स में नजर आ रही हैं और सेल्फी ले रही हैं। अक्षरा को इस तरह देखकर उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। अभी ये कहना मुश्‍किल है कि तस्वीरें अक्षरा की ही हैं या किसी ने फोटोज से छेड़छाड़ की है।
अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के दामाद धनुष की फिल्म शमिताभ में नजर आई थीं। 2015 में आई इस फ‍िल्‍म से उन्‍होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 28 साल की अक्षरा उसके बाद 2017 में लाली की शादी में लड्डू दीवाना फ‍िल्‍म में भी थीं। भी थीं। इतना ही नहीं एक्‍ट‍िंग से अलग अक्षरा कई फ‍िल्‍मों में अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर के रूप में भूमिका अदा कर चुकी है।



View image on TwitterView image on Twitter

यह पहला मौका नहीं है जब किसी अभिनेत्री की निजी तस्‍वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि अक्षरा हासन की तरफ से अभी न तो इस बारे में कोई शिकायत दर्ज की गई है और न ही उन्‍होंने इस बारे में कोई बयान दिया है। 
कई दफा ऐसा भी होता है कि फिल्म की या खुद को चर्चित करने के लिए इस तरह के कदम उठाने को विवश हो जाते हैं। क्योकि इन फोटुओं का सार्वजनिक होना स्वयं कहानी बयान कर रही हैं। मामला पुलिस या साइबर क्राइम के पास जाएगा, और जितनी इसकी चर्चा होगी, उसका लाभ फिल्म और नायिका को ही मिलेगा, उसके उपरान्त मामला ठंठे बस्ते में हमेशा के लिए दफ़न हो जाएगा। एक्ट्रेस दीवाना के ट्विटर का अवलोकन करने पर देखा गया है कि
@ActressDeewana  हॉट वीडियो और फोटुओं से सुसज्जित है।