Showing posts with label radha swami satsang vyas. Show all posts
Showing posts with label radha swami satsang vyas. Show all posts

बेशर्म केजरीवाल एंड गैंग : मोदी सरकार द्वारा निर्मित 10,000 बेड के कोविड सेंटर का लिया क्रेडिट

Today Will Be Arvind Kejriwal Corona Test - रिपोर्ट आने ...
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
एक बात समझ में नहीं आती कि आखिर कब तक अरविन्द केजरीवाल गैंग दिल्ली वालों को मूर्ख बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकती रहेगा? आखिर दिल्लीवासी अभी भी इस गैंग की वास्तविकता को नहीं पहचाने तो ज़िंदगी में कभी नहीं पहचान सकते। आम आदमी पार्टी बनाने से पूर्व कई वर्ष सोनिया गाँधी की समिति में रहकर केजरीवाल गैंग ने जनता को मूर्ख बनाने की कला अच्छी तरह से सीख ली। दिल्ली और पंजाब वाले तो मुफ्त के चक्कर में इसके जाल में फंसते रहते हैं, लेकिन भारत के अन्य प्रदेशवासी इस पार्टी को घास तक नहीं डालते, शायद यही कारण है कि अन्य राज्यों में इसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने के अलावा कई क्षेत्रों में तो NOTA से भी कम वोट मिलते हैं।

 
दूसरे, जो पार्टी एक छोटी से दिल्ली को संभाल नहीं सकती, देश संभालने की जिम्मेदारी देना आत्मघाती कदम होगा। दिल्ली वाले तो मुफ्त के जाल में फंस आत्मघात कर रहे हैं, जिसका प्रमाण कोरोना की गंभीरता को न समझना है। स्मरण हो, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जून 9 को कहा था कि "दिल्ली में 5.5 लाख केस होंगे और हम दिल्ली को नहीं संभाल पाएंगे।" ये उस केजरीवाल गैंग का बयान है जो दिल्ली को लंदन बनाने के सब्जबाग दिखाता था। 
झूठ की इंतिहा होती है, ये गैंग टीवी पर कहता है कि "हमने एक लाख लोगों को खाना दिया, 5000-5000 रूपए बांटे, जबकि कई क्षेत्रों में मात्र 2000 रूपए ही बांटे गए। यानि ये केजरीवाल गैंग कोरोना जैसी गंभीर बीमारी में भी घोटाला कर रहा है। दूसरे जब इस गैंग ने एक लाख लोगों को भोजन वितरित किया, फिर प्रवासी मजदूरों ने जाते वक़्त यह क्यों कहा कि "हमें किसी ने खाना तक नहीं दिया।" तो क्या इस गैंग ने रोहिंगिया को बांटा था भोजन, जिनके इस गैंग के विधायक अमानतुल्ला ने आधार कार्ड बनवाए हैं? कसम संविधान की खाते हैं, लेकिन काम संविधान के विरुद्ध करता है। इस गैंग के झूठ का पर्दाफाश तो उसी दिन से होना गया था, जिस दिन दिल्ली में 76 मौत का आंकड़ा दिया गया था, जबकि आईटीओ कब्रिस्तान में 91 दफ़न हो चुके थे।    
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एंड गैंग के एक और झूठ पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली में कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए मोदी सरकार ने दिल्ली में 10,000 बेड का सरदार पटेल कोविड सेंटर का निर्माण कराया है लेकिन केजरीवाल और उसके गैंग के लोग इसका क्रेडिट लेकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 
दरअसल, मोदी सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना संकट को देखते हुए 10,000 बेड का कोरोना केयर सेंटर का निर्माण कराया है। इस सेंटर के निर्माण के लिए राधा स्वामी ब्यास ने जमीन दी है और ITBP इसकी जिम्मेदारी संभाली है। प्लोरिंग का काम रेलवे के द्वारा किया गया है। इस सेंटर के निर्माण में दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं है लेकिन केजरीवाल एंड गैंग बेशर्म से इसकी क्रेडिट लेने में जुटी है।


आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में अरविंद केजरीवाल सरकार ने  दुनिया का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल बनवाया जबकि भाजपाईयों ने मूर्ति बनवाई।

 
इससे पहले आप आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक ट्वीट कर दावा किया था कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गये दुनिया के सबसे बड़े कोविड अस्पताल का गृह मंत्री अमित शाह “चोरी-चोरी, चुपके-चुपके” उद्घाटन कर रहे हैं।

 
संजय सिंह के इस दावे को पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने खंडन किया और कहा कि गृह मंत्री कोविड सेंटर का उद्घाटन नहीं बल्कि निरीक्षण करने के लिए जा रहे हैं।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने पहले कार्यकाल में राज्यपाल और केंद्.....
संजय सिंह के इस झूठ का पर्दाफाश तब हो गया है जब गृहमंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल ने दौरा कर निरीक्षण किया, जबकि संजय सिंह द्वारा दावा किया था कि वे उद्घाटन करने के लिए गए हैं।