Showing posts with label rakhi sawant. Show all posts
Showing posts with label rakhi sawant. Show all posts

राघव चड्ढा मेरा नाम लिया तो तुम्हारा चड्ढा उतार दूँगी : राखी सावंत

आम आदमी पार्टी के नेताओं को उल्टी-सीधी बातें बोलकर चर्चा में रहने की अच्छी ट्रेनिंग दी गयी है। कानून का डंडा चले तो माफ़ी मांग लो, फिर चर्चा में तो रहेंगे ही। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट राघव चड्ढा द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की पॉलिटिक्स का राखी सावंत बताने पर भड़क गईं। उन्होंने राघव चड्ढा को चेतावनी देते हुए कहा, “मुझसे दूर रहो, नहीं तो मैं तुम्हारा चड्ढा उतार दूँगी।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

‘द खबरी’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर राखी सावंत का यह वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि जब राखी सावंत को मीडियाकर्मियों से पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने उन्हें (नवजोत सिंह सिद्धू को) पॉलिटिक्स का राखी सावंत कहा है, तो वह इस पर काफी भड़क जाती हैं। राखी सावंत कहती हैं:

”राघव चड्ढा मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। मेरा नाम लिया तो तुम्हारा चड्ढा उतार दूँगी। अभी मैं ट्रेंडिग में हूँ मिस्टर चड्ढा। आप खुद देखिए आपको ट्रेंडिग में आने के लिए मेरे नाम की जरूरत पड़ गई।”

इस दौरान एक्टेस के साथ एक शख्स भी नजर आया, जिसने कहा, ”मैं राखी का भाई हूँ। राखी सावंत एक ही है, इसका कोई कॉम्पिटिशन नहीं है।” वीडियो में एक्ट्रेस ने उन्हें सपोर्ट करने वाली कविता कौशिक की तारीफ की।

इसके अलावा राखी ने राघव चड्ढा को आड़े हाथों लेते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ”मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया है। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरी आँखों में आँसू हैं कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान-सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा है। धन्यवाद मेरे प्यारे पति।”
                                                 राखी सावंत की इंस्टाग्राम पोस्ट

इसमें राखी जिन्हें अपना पति कह रही हैं, उन्होंने केजरीवाल और राघव चड्ढा को टैग करते हुए ट्वीट किया है, ”अपनी राजनीति के लिए किसी को व्यक्तिगत रूप से निशाना मत बनाएँ। अरविंद ​केजरीवाल अपने विधायक को एजुकेट कीजिए। अगर मैंने इसे एजुकेट किया तो ‘आप’ कहीं भी नजर नहीं आएगी।”

राघव चड्ढा ने 17 सितंबर को नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की पॉलिटिक्स का राखी सावंत करार दिया था। चड्ढा ने ट्वीट किया, ”सिद्धू बेतुके बयान देने की बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए आदत से मजबूर होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की कही कोई भी बात गंभीर नहीं होती और हर जगह वह हँसी के पात्र ही बनते हैं।”

गिरफ्तार हो सकते हैं मुनव्वर राना, वाल्मीकि पर घटिया कमेंट कर फँसे

                     महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर राखी सावंत पर भी हुई थी कार्रवाई (फाइल फोटो)
मुनव्वर राना अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने तालिबान का महिमामंडन किया है। उन्होंने कहा है कि तालिबान ने अपने मुल्क को आज़ाद कराया। इसके बाद ‘न्यूज नेशन’ चैनल पर दीपक चौरसिया से बात करते हुए मुनव्वर राना ने कहा कि दो बड़े दुश्मनों को, जो रूस और अमेरिका से ज़िंदगी भर लड़े हों, तो उन पर कितने जुल्म हुए होंगे इसका भी हिसाब निकाला जाना चाहिए। उन्होंने भगवान वाल्मीकि से तालिबान की तुलना कर डाली।

वहीं ‘नवभारत टाइम्स’ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपने मुल्क के लिए लड़ने वाले को आतंकी कैसे कहा जा सकता है? उन्होंने कहा कि इसे समझने के लिए दूर तक जाना पड़ेगा और हिंदुस्तानी होकर नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि तालिबान ने अपने मुल्क को आज़ाद कराया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान हजारों वर्षों से हिंदुस्तान का दोस्त है और उनका वीजा भी नहीं लगता।

मुनव्वर राना को शायद कानून का ज्ञान नहीं। शायद वो अखबार भी नहीं पढ़ते होंगे। इसी वजह से ऋषि वाल्मिकी की तुलना तालिबान से कर दी, उन्हें डकैत बोल दिया। ज्ञान होता तो ऐसा नहीं करते।

मुनव्वर राना ने भगवान वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अभिनेत्री राखी सावंत ने भी कभी इसी तरह की टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2017 में पंजाब पुलिस ने मुंबई जाकर राखी सावंत को गिरफ्तार किया था। उन्होंने ‘रामायण’ के रचयिता पर टिप्पणी कर के वाल्मीकि समाज की भावनाओं को आहत किया था। शिकायत में कहा गया था कि इससे बड़ी संख्या में लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं।

राखी सावंत ने महर्षि वाल्मीकि को ‘हत्यारा’ बता दिया था और कहा था कि इसके बावजूद उन्होंने रामायण लिखा। अभिनेत्री उस समय उदाहरण दे रही थीं कि कैसे लोगों का व्यवहार और परिस्थितियाँ बदल जाती हैं। 2014 में एक जन्मदिन की पार्टी में गायक मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किस किया था। इसी क्रम में उन्होंने मीका सिंह की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर डाली। उन्होंने दावा किया था कि महर्षि वाल्मीकि की तरह मीका भी बदल गए हैं और निर्दोष हो गए हैं।

राखी सावंत ने बाद में इसका बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने बचपन से ये कहानी पढ़ी है कि कैसे वाल्मीकि डाकू से संत बन गए। उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा था कि उन पर आरोप तय कर के किसी को कुछ नहीं मिलेगा। बाद में उन्होंने महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकि समुदाय के सम्मान की बात कही थी। लुधियाना के एक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा, ये नहीं पता।

हालाँकि, तब पंजाब पुलिस ने राखी सावंत की गिरफ़्तारी की बात से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने खुद ही आत्मसमर्पण किया है। अब शायर मुनव्वर राना ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है, जिससे उनकी गिरफ़्तारी हो सकती है। मुनव्वर राना ने ‘न्यूज़ नेशन’ पर पत्रकार दीपक चौरसिया से बात करते हुए कहा, “वाल्मीकि रामायण लिख देता है तो वो देवता हो जाता है, उससे पहले वो डाकू होता है।”

उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करते हुए कहा, “इंसान का कैरेक्टर बदलता रहता है। वाल्मीकि का जो इतिहास था, उसे तो हमें निकालना पड़ेगा न। हमें तो अफगानी अच्छे लगते हैं। वाल्मीकि को आप भगवान कह रहे हैं, लेकिन आपके मजहब में तो किसी को भी भगवान कह दिया जाता है। वो लेखक थे। उनका काम था रामायण निकला, जो उन्होंने किया।” हालाँकि, इस पर दीपक चौरसिया ने उन्हें टोका भी था।

अनूप जलोटा के साथ शॉवर लेना चाहेंगी : राखी सावंत

बड़बोली राखी सावंत चर्चित मुद्दों पर उटपटांग बयान देकर खुद भी सुर्खियां बटोर लेती हैं। ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर उनकी एक्सपर्ट राय का लोग भी खूब मजा लेते हैं।
जब से बिग बॉस में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की विचित्र जोड़ी चर्चा में रही है तब से अनूप-जसलीन के पीछे राखी हाथ धोकर पड़ गई हैं। अब उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि सभी हैरान हैं।
बिग बॉस के स्पेशल टिक-टॉक सेशन में बतौर मेहमान पहुंचीं राखी ने कहा कि वे अनूप जलोटा को खरीदना चाहती हैं। इस सेशन के होस्ट अपारशक्ति खुराना ने राखी से कई मजेदार सवाल किए और राखी ने भी चटपटे जवाब दिए।
अपारशक्ति ने पूछा कि वे बिग बॉस के मौजूद सदस्यों से क्या मांगना चाहती हैं। राखी ने कहा कि वे चाहती हैं कि अनूप जलोटा को जसलीन उन्हें डोनेट कर दें। नहीं तो वे अनूप को खरीद लेंगी और फिर अपारशक्ति ने पूछा कि वे बिग बॉस के मौजूद सदस्यों से क्या मांगना चाहती हैं। राखी ने कहा कि वे चाहती हैं कि अनूप जलोटा को जसलीन उन्हें डोनेट कर दें। नहीं तो वे अनूप को खरीद लेंगी और फिर अनूप जलोटा के साथ शॉवर लेना चाहेंगी।
राखी सावंत बोल्ड और बिंदास हैं। जो बोलती हैं डंके की चोट पर बोलती हैं हाल ही में वे एक बर्थडे पार्टी में गईं और पत्रकारों ने घेर लिया।

    Bigg Boss 12: Rakhi Sawant makes Shocking revelation on Anup Jalota; Watch video | FilmiBeat
    बात बिग बॉस की निकली और चर्चा अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की हुई. राखी ने कहा कि वे जसलीन की बचपन की दोस्त हैं। राखी ने बताया कि जसलीन के पिता के साथ उसके मधुर संबंध है. जसलीन के पिता केसर मथारु ने राखी के कैरियर में अहम रोल निभाया है .मुसीबतों के समय केसर ने उनकी मदद की थी और उन्हें लीड रोल में लेकर 'लफड़ा' नाम के टाइटल की एक फिल्म भी बनाई थी.
    राखी का मानना है कि अनूप जलोटा अब बूढ़े हो चुके हैं. बिग बॉस में अब उनके पास सिर्फ लोटा ही रह जाएगा। उनकी गर्लफ्रेंड को शो के जवान लड़के ले जाएंगे. वैसे भी अब जलोटा किसी कांड को करने के लायक नहीं रह गए हैं. वे ढंग से चल ही नहीं पाते हैं तो कांड क्या करेंगे.
    अब अनूप जलोटा मेरे साथ सारेगामापाधानीसा कर रहे हैं। अनूप जलोटा अब जसलीन को नहीं, बल्कि मुझे संगीत सिखा रहे हैं। बिग बॉस में अनूप ने कहा था कि अब राखी सावंत भी आ सकती है डांस सीखने। मैंने डांस कर लिया, मैं नेता बन गई, समाजसेवा कर ली और अब मुङो संगीतकार बनना है। अनूप से मैं दिलबर दिलबर गाना सीखना चाहूंगी। जलोटा कितने झूठे हैं कि कहते हैं कि मुझे पता नहीं था कि हमारे रिश्ते को यूं देखा जाएगा, जबकि अनूप तो खुद सलमान खान के सामने जसलीन का हाथ पकड़कर बड़े ठाठबाट से गए थे। डेट पर भी गए, किस भी किया था।
    अवलोकन करें:--
    इस वेबसाइट का परिचय

    NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
    विवादों से घिरी रहने वाली राखी सावंत ने हाल में ही दीपक कलाल से शादी का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। रा.....

    राखी ने कहा है कि अनूप ने कुछ कांड ही किया होगा तभी तो उनकी तीन बीवियां भाग गईं या हो सकता है कि कुछ कांड ही नहीं किया है. वे अनूप जलोटा का साथ देने के लिए तैयार हैं. वे कहती हैं ‘अनूप जी चिंता मत करो। जसलीन चली जाएगी तो मैं आपके साथ कांड करूंगी। साथ ही राखी ने कई बातें की.
     राखी सावंत एक बार फिर से अपने भद्दे बयानों के कारण सुर्खियों में आ गई है. राखी ने 'बिग बॉस 12' में बतौर कंटेस्ट नजर आ रहे 65 वर्षीय भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी 37 वर्षीय गर्लफ्रेंड जसलीन माथारू पर बयान बाजी की. राखी ने अनूप जलोटा के लिए कहा कि उनके पास गर्लफ्रेंड टिकेगी नहीं. अनूप एक महिला को शारीरिक सुख नहीं दे सकते इसीलिए उनकी तीन पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं. राखी ने तो यह तक कह दिया कि अगर जसलीन आपको छोड़ देती है, तो वह खुद आपके लिए तैयार है. जब से अनूप और जसलीन सलमान के शो बिग बॉस में आए हैं, तब से राखी ने उनको निशाना बना रखा है.
    राखी दान करना चाहती हैं यह अंग

    राखी ने दान को लेकर भी एक बार अश्लील कमेंट कर दी थी, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. एक वीडियो इंटरसेक्शन में राखी ने कहा था कि बॉलीवुड में वो दान से काफी प्रेरित हुई है. जिस कारण वो अपने ब्रेस्ट दान करना चाहती है. ब्रेस्ट दान के बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था.
    देखिए वीडियो

    Courtesy: jantakareporter