Showing posts with label refutes. Show all posts
Showing posts with label refutes. Show all posts

‘ये सबसे बड़े फ्रॉड, कसाइयों को बेचते हैं गाय’: मेनका गाँधी के आरोपों को इस्कॉन ने बताया झूठा

                                                                                                          साभार-MINT एंड ISCON
इस्कॉन ने सांसद मेनका गाँधी द्वारा बूचड़खानों को गाय बेचने के आरोपों को निराधार और झूठा बताते हुए खारिज कर दिया। इस मामले में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मंगलवार (26 सितंबर, 2023 ) को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात पर जोर दिया कि संस्था गौवंश बेचती नहीं बल्कि वह गाय की सुरक्षा और देखभाल के लिए उच्च मानक अपनाती है। वहीं मेनका गाँधी का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वह इस्कॉन पर बूचड़खानों को सूखी गायें और बछड़े बेचने का आरोप लगा रही हैं। 

दरअसल, सुल्तानपुर से सांसद मेनका गाँधी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह यह कहती नजर आ रहीं हैं, “मैं आपको बता देती हूँ, सबसे बड़े धोखेबाज जो हैं वह है इस्कॉन, मैं उनके अनंतपुर गौशाला गई जहाँ एक भी सूखी गाय हमें नहीं मिली, मतलब सब सूखी गायें और बछड़े बूचड़खानों को बेचे गए। इसका मतलब इस्कॉन इनको बूचड़खानों को बेच रहा है। जितने इन्होने ऐसी गायों को बेचा होगा उतना किसी ने नहीं।”

इसी क्लिप में मेनका गाँधी ने इस्कॉन का मजाक भी उड़ाया है। वह मॉक करते हुए कहती हैं कि जो सड़क पर जाकर हरे रामा-हरे कृष्णा करते हैं। यह वही लोग हैं जो दूध-दूध करते हैं। ये बूचड़खानों को गायें बेच रहे हैं। जबकि गौशाला चलाने के लिए उन्हें सरकारों से कई लाभ मिलते हैं।

इस्कॉन ने किया मेनका गाँधी के आरोपों का खंडन 

मेनका गाँधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने कहा कि मेनका गाँधी का एक वीडियो जिसमें वह इस्कॉन पर आरोप लगा रही हैं, उनके संज्ञान में आया है। उनके आरोप झूठे हैं। संस्था आखिरी साँस तक गायों और बैलों की सेवा करता है और उन्हें कभी भी कसाइयों को नहीं बेचता है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने इस मामले में एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “श्रीमती मेनका गाँधी के अप्रमाणित और झूठे बयानों पर प्रतिक्रिया: इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। यहाँ गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है।”
अपने आधिकारिक बयान में, इस्कॉन ने बताया, “इस्कॉन ने दुनिया के कई हिस्सों में गाय संरक्षण का बीड़ा उठाया है, जहाँ गोमांस एक मुख्य आहार है। भारत के भीतर, इस्कॉन 60 से अधिक गौशालाएँ चलाता है जो सैकड़ों पवित्र गायों और बैलों की रक्षा करती हैं और उनका जीवनभर देखभाल करती हैं। वर्तमान में इस्कॉन की गौशालाओं में कई लावारिस, घायल पाए जाने वाले या वध से बचाए जाने के बाद हमारे पास लाए गए गायों की देखभाल की जाती है। 
उन्होंने यह भी कहा कि उसके पास गाय की देखभाल/संरक्षण के उच्च मानक हैं, संगठन गाय की पूजा की संस्कृति को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है और किसानों को गाय की देखभाल की तकनीकों पर प्रशिक्षण दे रहा है।
इस्कॉन ने अपने बयान में कहा कि वे अपने खिलाफ मेनका गाँधी के बयानों से हैरान हैं। वहीं एक अन्य ट्वीट में, इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस बात को उजागर करने के लिए एक पशु चिकित्सक का एक पत्र शेयर किया जिसमें अनंतपुर गौशाला में भी कई बैल और दूध न देने वाली गायों की सेवा की बात सामने आई है।  
पत्र में बताया गया है, “गौशाला दूध देने वाली गायों के साथ-साथ 76 बैल और 246 गैर-दूध देने वाली गायों की प्रेम और भक्ति के साथ सेवा करती हैं।”

बीजेपी से कार्रवाई की माँग

इसी विवाद में इस्कॉन के और प्रवक्ता राधा रमण दास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिख, “वह एक चिड़चिड़ी महिला है जो सब झूठ बोलती है। अगर वह अपने गलत बयानों के लिए माफी नहीं माँगती हैं तो हम उन पर मुकदमा करेंगे। उनके बेटे को पहले ही भाजपा से बाहर कर दिया गया है और ऐसा लग रहा है कि वह भी बाहर जा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म विरोधी पार्टियों में जल्दी प्रवेश पाने के लिए सनातनी संगठन को निशाना बनाना एक फैशन बन गया है। हम उन्हें इस्कॉन को उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए एक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे। बीजेपी से अनुरोध है कि उनके खिलाफ कार्रवाई करे। मोहम्मद जुबैर जैसे जिहादियों द्वारा उनका समर्थन करना ही पूरी कहानी बयाँ करता है। 

कोरोना के सिंगापुर स्ट्रेन का झूठा डर दिखा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कराई जग हँसाई

फ्री का पानी और बिजली लेने के लालच में दिल्ली वालों देखो कि तुमने किस झूठे और डर फ़ैलाने वाले अरविन्द केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया है, जो भारत ही नहीं विदेशों में भी भारत को कलंकित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा। 

मोदी सरकार से मिले ऑक्सीजन प्लांट के लिए मिले धन को विज्ञापनों पर खर्च कर अपना प्रचार करने में बर्बाद कर दिए। दिल्ली की भयानक स्थिति को समाचारों में न दिखाए जाने के लिए मीडिया का विज्ञापनों से मुंह बंद कर दिया, ऑक्सीजन कमी से जनता को भ्रमित कर कितनों को अकाल मृत्यु का ग्रास बनवा दिया, लेकिन जैसे ही सरकार ने ऑक्सीजन ऑडिट की बात कही, 900+ रोज की मांग करने वाली सरकार एकदम 500+ पर आ गयी और किसी मीडिया ने दिल्ली सरकार से लेकर ऑक्सीजन का रोने वाले किसी हॉस्पिटल तक से यह प्रश्न नहीं किया कि आखिर अचानक ऑक्सीजन की पूर्ति कैसे हो गयी?

  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया था कि सिंगापुर में कोरोना संक्रमण नया रूप आया है जो बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। साथ ही इसके भारत में तीसरी लहर के तौर पर आने की आशंका जताई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि सिंगापुर वैरिएंट जैसा कुछ नहीं है।

भारतीय मीडिया में सिंगापुर स्ट्रेन को लेकर खबरें केजरीवाल के बयान के बाद से आनी शुरू हुईं। केजरीवाल ने मंगलवार (18 मई 2021) को कहा, “सिंगापुर में पाया गया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएँ तत्काल प्रभाव से रद्द हों और बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।”

इसी बयान के बाद 18 मई को तमाम खबरें मीडिया में प्रकाशित हुईं, जिसमें सीएम के हवाले से बताया गया कि सिंगापुर में पाया जाने वाला कोरोना वायरस वैरिएंट बहुत खतरनाक है। सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिंदुस्तान टाइम्स और एनडीटीवी में प्रकाशित खबरों का उल्लेख अपने बयान में किया है

बाद में केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर के राजदूत की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट शेयर करके लिखा, “इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि सिंगापुर में एक नया COVID स्ट्रेन है। Phylogenetic टेस्टिंग से पता चला है कि सिंगापुर में हाल के हफ्तों में B.1.617.2 वैरिएंट ही बच्चों समेत कई कोविड मामलों में पाया जा रहा है।” केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी केजरीवाल के दावों पर सवाल उठाते हुए बताया कि मार्च 2020 से ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं।

सिंगापुर के बयान के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देखने को मिली। प्रिशा नाम की यूजर ने सिंगापुर को सॉरी कहते हुए लिखा, “ये हमारा दुर्भाग्य है कि दिल्ली के लोगों ने ऐसे ब्लफमास्टर को फ्री पानी और आधी बिजली के लिए चुना। इसने पिछले 7 साल में कोई अस्पताल नहीं बनवाए और इसका मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ प्रोपगेंडा हैबिलकुल इसकी तरह। इसलिए माफ करिए। कृपया इसकी भाँति अन्य भारतीयों को न समझें।”

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और सिंगापुर राजदूत को कहा, “सर, आपको प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। ये एक गिरा हुआ मंत्री है।”

हेनाली भवसर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल कुछ शर्म कर लो। हमारे सिंगापुर के साथ अच्छे संबंध हैं उन्हें मत बर्बाद करो। भारत में सिंगापुर के राजदूत इसे गंभीरता से न लें। इनकी आदत है झूठ और नफरत फैलाने की। हम इनकी ओर से माफी चाहते हैं।”