Showing posts with label seelampur. Show all posts
Showing posts with label seelampur. Show all posts

दिल्ली : सीलमपुर में काँवड़ यात्रा पर फेंका गया मांस का टुकड़ा, हिन्दुओं ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में काँवड़यात्रा पर फेंका गया मांस का टुकड़ा
दिल्ली के सीलमपुर में काँवर खंडित होने का मामला सामने आया है। जहाँ काँवर यात्रा पर मांस टुकड़ा फेंक दिया गया है। जिसके बाद काँवड़ियों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर आरोपितों पर कार्रवाई की माँग करते रहे। घटना आज 19 जुलाई, 2022 शाम करीब 4 बजे की है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

एक तरफ मुस्लिम स्कॉलर टीवी पर कहते हैं कि "मुसलमान डरा हुआ है" बेचारा मुसलमान इतना डरा हुआ है कि अजमेर दरगाह के खादिम हिन्दुओं के खिलाफ बोलते हैं, निजामुद्दीन के दीवान अली मूसा निजामी कन्हैया लाल की हत्या पर खुश होता है, और डरे हुए लोग हिन्दुओं की कांवड़ यात्रा पर मांस टुकड़ा फेंका जाता है फिर इसकी प्रक्रिया होने पर छद्दम धर्म-निरपेक्ष पार्टियां गंगा-जमुनी तहजीब जैसे भ्रमित नारे लगाते सड़क पर आकर हिन्दुओं को ही कसूरवार साबित करने में लग जायेंगे। 

दरअसल, 13 जुलाई, 2022 को हरिद्वार से गंगा जल लेकर राजस्थान के अलवर स्थित स्थानीय शिव मंदिर निकले काँवड़ियों के दल को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब दिल्ली के सीलमपुर इलाके से गुजरते हुए पुल के नीचे काँवड़ पर किसी ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया। लगभग 7 की पैदल यात्रा कर दिल्ली पहुँचे इन काँवड़ियो की बाकी राज्यों की तरह फूलों से स्वागत की बात कौन कहे बल्कि बिना खंडित हुए इनका काँवड़ निकल जाए यही चिंता की बात है। जबकि इन्हें अभी भी अगले 6 दिनों की पैदल यात्रा कर 25 जुलाई की शाम तक राजस्थान के अलवर पहुँचना है।

इस मामले में ऑपइंडिया ने उस काँवड़ यात्रा समूह के एक काँवड़िया से बात की। जिसने पूरे मामले में बात करते हुए बताया कि जैसे ही हम सीलमपुर इलाके से काँवड़ लेकर गुजर रहे थे तभी एक साथी काँवड़िए ने जब काँवड़ को एक कंधे से दूसरे कंधे पर बदला तो उसके काँवड़ के साज-सज्जा में अटका मांस का टुकड़ा सड़क पर गिर पड़ा। हालाँकि, किसने और कब फेंका यह वह दावे से नहीं कह सकते लेकिन मुस्लिम बहुल सीलमपुर से पहले सब ठीक था और लोग जगह-जगह स्वागत-सत्कार भी कर रहे थे। लेकिन दिल्ली में मामला कुछ और ही नजर आया।

7 दिन की मेहनत के बाद दिल्ली पहुँचे काँवड़ के मांस के टुकड़े से खंडित होने के बाद काँवड़ियों ने वहीं सड़क जाम कर केजरीवाल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और योगी-मोदी के व्यवस्था की तारीफ करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद, मौके पर पहुँची दिल्ली पुलिस ने उक्त काँवड़िया को हरिद्वार ले जाकर वापस जल भरवाने और सुरक्षित लाकर सीलमपुर में उसी स्थान पर छोड़ने के आश्वासन के बाद बाकी काँवड़िए राजस्थान को निकल गए। लेकिन सवाल तो है ही कि एक भी त्योहार बिना किसी उपद्रव के मुस्लिम बहुल इलाकों में शांति ने नहीं गुजर रहा है अब वो चाहे विसर्जन यात्रा हो, कोई शोभायात्रा या फिर काँवड़यात्रा।

सावन का महीना लगने से पहले ही यानि 14 जुलाई से ही काँवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यह यात्रा 12 अगस्त तक चलेगी। इतना ही नहीं पुलिस ने काँवड़ियों से तय रास्ते का इस्तेमाल करने की भी अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों और सड़क पर चलने वालों को भी यातायात नियमों का पालन करने को कहा है। फिर भी मांस फेंक देने की ऐसी घटनाएँ मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस की तैयारियों को और चाक-चौबंद करने की माँग करती हैं।

सीलमपुर बवाल में बम फेंक भी नहीं पाया, हाथ भी गंवाने वाले रईस को पुलिस ने धर दबोचा

सीलमपुर हिंसासीलमपुर में मंगलवार (दिसंबर 17, 2019) को हुए दंगों के बीच पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान रईस के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक रईस मंगलवार को भीड़ के बीच से पेट्रोल बम पुलिस पर फेंकने जा रहा था, लेकिन हमला करने से पहले ही बम उसके हाथ में फट गया। जिसके कारण उसके हाथ के चीथड़े उड़ गए।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से रईस ने अपनी पहचान छिपाई हुई थी और जीटीबी अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहा था। लेकिन, तलाश में जुटी पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रईस अब भी अस्पताल में ही है। लेकिन, पुलिस उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है। चूँकि बम फटने के कारण रईस के हाथ में काफी गंभीर चोट आई है, इसलिए पुलिस की ओर से उसे अभी कुछ नहीं कहा गया है। पुलिस का कहना है कि रईस को फिलहाल ईलाज मुहैया करवाया जा रहा है और ईलाज के बाद उस पर एक्शन लिया जाएगा।

सीलमपुर में हुए दंगों में पुलिस ने दंगाई समेत तोड़फोड़ करने वालों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी लोगों की भी पहचान कर ली गई है। कहा जा रहा है कि आज इलाके में तनाव दोबारा फैल सकता है, लेकिन पुलिस स्थानीय लोगों से बातचीत करके भरोसा कायम करने की कोशिश कर रही है।
सीलमपुर में हुई हिंसा से जुड़े कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच बम फोड़ने का ऐसा वीडियो भी सामने आया। जिसने दिल्ली पुलिस समेत जाँच एजेंसियों के कान खड़े दिए। हालाँकि भले ही बम फेंकने की मंशा से भीड़ में पहुँचे युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन ये सोचने का विषय है कि क्या नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर दिल्ली में कोई और साजिश रची जा रही है? जिसकी एक झलक हमें वीडियो में देखने को मिली।
पुलिस फिलहाल रईस से पूछताछ में जुटी है। साथ ही सीलमपुर, जाफराबाद और दयालपुर में हुई हिंसा पर भी अपनी नजर बनाए हुए है। इस बीच खूफिया एजेंसियों से कई इनपुट पुलिस को मिले हैं, जिस पर जाँच जारी है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगी हुई है। लेकिन, पुलिस लगातार लोगों के बीच गश्त करके शांति व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रही है।