Showing posts with label sexual violence. Show all posts
Showing posts with label sexual violence. Show all posts

“मैं उसी तरह तुम्हारा बलात्कार करूँगा, जैसा मैं अपनी बेटी के साथ करता हूँ।” :अरबपति रुबिन; ‘सेक्स कालकोठरी’ में कई महिलाओं का यौन शोषण

              जॉर्ज सोरोस (बाएँ), उनके मैनेजर रहे होवार्ड रुबिन (बीच में) और पीड़िताओं में से एक एमा हॉपर (दाएँ)
अन्तरराष्ट्रीय अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस को ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ बनाने के उनके पागलपन के लिए जाना जाता है, जिनकी संस्था द्वारा कई देशों में दंगों से लेकर अराजकता तक में फंडिंग की बात सामने आई है। अब जॉर्ज सोरोस के मनी मैनेजर रहे होवार्ड रुबिन पर BDSM सेशन के जरिए कई महिलाओं के यौन शोषण व प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। BDSM के तहत अक्सर यौन पार्टनर को प्रताड़ित कर के ‘दर्द से मजे’ लिए जाते हैं।

होवार्ड रुबिन और उनकी पत्नी को ‘सामाजिक कार्यों के लिए बड़ा दान देने वाले’ लोगों में भी गिना जाता है। उनकी अरबों की संपत्ति है। अब मेनहट्टन में उनके एक पेंटहाउस के बारे में पता चला है, जहाँ कई ‘प्लेबॉय मॉडल्स’ के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि यहाँ वो अक्सर BDSM सेशन आयोजित किया करते थे। 66 वर्षीय रुबिन पर इसी पेंटहाउस में कई महिलाओं के साथ यौन हिंसा व प्रताड़ना के आरोप हैं।

इसे इनकी ‘सेक्स कालकोठरी’ के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान एक महिला को तो उन्होंने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका ब्रैस्ट ही डैमेज हो गया। वो इतनी जख्मी हो गई थीं कि प्लास्टिक सर्जनों ने भी उनका ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था। एक BDSM सेशन के लिए प्रत्येक महिला को $5000 (3.70 लाख रुपए) दिए जाते थे। लेकिन, पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जिस तरह की हिंसा उनके साथ हुई और जो अपमान किया गया, उनकी उन्हें आशंका नहीं थी।

इसी तरह की एक पीड़िता ने अपना दर्द बताया है, जिसे रुबिन अपनी कालकोठरी में ले गए थे। उन्होंने उससे कहा था, “मैं उसी तरह तुम्हारा बलात्कार करूँगा, जैसा मैं अपनी बेटी के साथ करता हूँ।” बता दें कि रुबिन के दो बेटे और बेटी हैं। वो फ़िलहाल $41.3 मिलियन (305.97) करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनका कारोबार इससे कहीं ज्यादा फैला हुआ है। उनकी पत्नी ने 2017 में तलाक के लिए आवदेन देते हुए भी उन पर कई आरोप लगाए थे।

जॉर्ज सोरोस के साथ काम करने वाले एक अधिकारी का कहना है कि होवार्ड रुबिन उन्हें एक विनम्र यहूदी व्यक्ति लगे थे, लेकिन वो ये जान कर आश्चर्यचकित हो गई थीं कि सेक्स के लिए उन्होंने अलग से एक कालकोठरी बना रखी है। कभी-कभी तो वो दफ्तर में भी नियंत्रण से बाहर हो जाते थे। ऑफिस में घाटा होने पर वो कुर्सियाँ फेंका करते थे। 2017 में फ्लोरिडा की 2 मॉडल्स ने उन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

उन पर मानव तस्करी के भी आरोप हैं। लड़कियों को खरीद कर लाने और फिर उनके साथ यौन हिंसा करने के आरोप उन पर लगे थे। एक बार उन्होंने एक महिला को ड्रग का आदी बना दिया था और अपने 6 BDSM पार्टनर्स के साथ यौन हिंसा की थी। इन महिलाओं का कहना है कि उन्हें बस गेम्स और फोटो सेशन के लिए वहाँ लाया गया था, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद नहीं थी। महिलाओं के साथ करार तो होते थे लेकिन एग्रीमेंट के पेपर्स पढ़ने के लिए उन्हें वक़्त ही नहीं दिया जाता था।

जॉर्ज सोरोस अपने भारत विरोधी फंडिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने ‘राष्ट्रवाद व हिंदुत्व’ के खिलाफ लड़ाई के लिए बड़ी फंडिंग की है। हंगरी-अमेरिकी अरबपति कारोबारी ने कम से कम 30 देशों में अपना प्रभाव जमा रखा है। उन्होंने अपने NGO ‘ओपन सोसाइटी’ के जरिए एमनेस्टी सहित कई संस्थाओं को फंडिंग की है। बराक ओबामा के काल में उनके OSF ने भारत में पाँव जमाने की कोशिश की थी।

अरमान कोहली मेरे 50 लाख रु. भी नहीं दे रहा और मुझे धमकी देता है : गर्लफ्रेंड नादिया अली

Armaan Kohli Violent Man Again: Armaan After Neeru Randhawa Talks Dirty, Threatens And Attacks Another Girl Nadiaअरमान कोहली ने कुछ महीने पहले ही गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की थी जिसके बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। अब अरमान के खिलाफ एक और महिला ने आवाज उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक, नादिया अली नाम की एक महिला ने उनसे बातचीत में ये बताया है कि उन्होंने अरमान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बकौल नादिया, "मैंने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अरमान, उसका दोस्त दिलीप राजपूत और उसका नौकर नितिन। अरमान और दिलीप मुझसे ऐसी डिमांड कर रहे थे जिसकी वजह से मेरे पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था। अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए हैं और अब वो देने से इनकार कर रहे हैं। मैंने जब अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और फिजिकली हर्ट भी किया।" 
FIR दर्ज, हो रही मामले की छानबीन
नादिया कुछ टाइम पहले अरमान के साथ विदेश के दौरे पर भी गई थीं। दोनों के हैप्पी मोमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस कदर अरमान नशे में डूबे हुए हैं और गाना गुनगुना रहे हैं। वीडियो में नादिया उन्हीं के बगल में एक ही सोफे पर बैठी हुई दिख रही हैं।
वर्सोवा थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रजिंदर बडगुजर ने नादिया की तरफ से किए गए FIR को पुख्ता करते हुए कहा, "हां, अरमान के खिलाफ नादिया ने एक FIR दर्ज कराई है। FIR का नंबर 509 है, नादिया ने कहा कि उन्हें एक निश्चित अमाउंट के लिए चीट किया गया और अरमान उसके साथ फोन पर अश्लील बातें करता था। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं, सही समय आने पर हम अरमान से बात करेंगे।’
अरमान पर लिव-इन पार्टनर रहीं नीरू रंधावा के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। उन्होंने नीरू को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें गंभीर चोट आई थीं। नीरू ने पुलिस में केस दर्ज करवाई थी।

काजोल की बहन के साथ भी अफेयर
अरमान और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी एक साथ बिग बॉस 7 के प्रतिभागी थे। यहीं दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों कई आयोजनों में साथ नजर आए। 
सालभर रिलेशन में रहने के बाद दोनों को लगा कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं है और दोनों अलग हो गए। अरमान ने एक्ट्रेस तान्या सिंह को भी प्यार में धोखा दिया है। तान्या से रिलेशन में होने बाद भी अरमान ने तनीषा के साथ नजदीकियां बढ़ाई थी। इस बात को लेकर तान्या के साथ उनका अच्छा खासा झगड़ा भी हुआ था।
तनिषा अरमान से अलग हुईं तो उससे पहले उन्होंने उन्हें थप्पड़ रशीद किया था। अरमान, तनिषा के साथ भी मारपीट करते थे। रिश्ता जब हिंसक हो गया तो तनिषा ने भी अरमान को पलटकर थप्पड़ रशीद दिया था।
रिलेशनशिप के दौरान अरमान और तनिषा का तीन बार झगड़ा हुआ था। अरमान तनिषा पर खूब हाथ उठाते थे। दो बार तो तनिषा ने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन तीसरी बार उनके सब्र ने जवाब दिया और उन्होंने भी पलटकर अरमान को तमाचा जड़ दिया। तनिषा ने वहां से निकलते वक्त अरमान को साफ कहा था कि वे जिंदगीभर उनकी शक्ल नहीं देखेंगी।
'तारक मेहता...' फेम बबिताजी से भी की मारपीट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता का अफेयर अरमान के साथ रह चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान और मुनमुन एक-दूसरे के करीब आए और उसी साल अलग भी हो गए। 
वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।
अरमान की वजह से बर्बाद हुआ आयशा जुल्का का करियर
अरमान कोहली और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें किसी से छुपी नहीं है। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन अरमान ने आयशा को प्यार में धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका दिल किसी और पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आयशा को छोड़ दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।
सोफिया हयात से झगड़ा 
'बिग बॉस' के सातवें सीजन में सबसे बड़ा विवाद अरमान कोहली और सोफिया हयात के बीच हुआ था। सोफिया ने घर से बाहर निकलने के बाद अरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
लोनावाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस FIR में उन्होंने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए थे। सोफिया की शिकायत के बाद अरमान को 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में अरमान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
फ्लॉप रहा है अरमान का फिल्मी करियर
अरमान ने 1992 में आई फिल्म 'विरोधी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'अनाम', 'कोयल', 'कोहरा', 'औलाद के दुश्मन', 'जुआरी', 'वीर', 'कहर', 'दुश्मनी' जैसी फिल्मों में नजर आए। बावजूद इसके वे अपनी पहचान नहीं बना पाए।