Showing posts with label shah mahmood qureshi. Show all posts
Showing posts with label shah mahmood qureshi. Show all posts

पाकिस्‍तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब, जैश चीफ मसूद अजहर समेत 6 टॉप कमांडरों को छिपाया

पाकिस्‍तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब, जैश चीफ मसूद अजहर समेत 6 टॉप कमांडरों को छिपायापाकिस्‍तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक पाकिस्‍तानी सेना ने आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्‍मद के हेडक्‍वार्टर को कंट्रोल में लेने से पहले बड़ी साजिश को अंजाम दिया है पाकिस्‍तानी सेना ने पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर समेत 6 टॉप कमांडरों को सुरक्षित स्‍थान पर छिपा लिया है खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्‍मद के चीफ मसूद अजहर को पाकिस्‍तानी सेना ने आईएसआई के सेफ हाउस में छिपाया है 
भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने जैश मुख्यालय को नियंत्रण में ले लिया है। जैश का मुख्यालय पाकिस्तान के बहावलपुर में है। पंजाब सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्‍यालय को अपने नियंत्रण में लिया है। जैश ने ही पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान को इस कार्रवाई को नया ड्रामा माना जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान आतंकी मसूद अजहर को बचाने की कोशिश में है। बहावलपुर में ही पाकिस्तान सेना का 31 कोर का मुख्यालय है 
पाकिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा, "पंजाब सरकार ने जैश के मुख्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है और अपना प्रशासक वहां पर तैनात कर दिया है।" प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई फरवरी 21 को प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई एनएससी की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद की गई। प्रवक्ता के मुताबिक, फिलहाल 600 छात्र इस मुख्यालय में पढ़ते हैं और 70 शिक्षक तैनात हैं। पंजाब पुलिस कैंपस को सुरक्षा प्रदान कर रही है 
पाकिस्तान ने की 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाली हरकत, UN से कहा- 'मुझे भारत से बचाइए'
मुझे भारत से बचाइए : यूएन में पाकिस्तान 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा है, जिसमें भारत पर क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (एफओ) ने शुक्रवार (22 फरवरी) को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी 
यह कदम ऐसे में उठाया गया है जब एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली संस्था ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का नाम लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी संगठन द्वारा किए गए ‘‘जघन्य’’ हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बिना किसी सबूत के पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है 
पुलवामा हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में जैश-ए-मोहम्मद का नाम और हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में लाने की अपील समेत वह विशेष भाषा प्रयोग की गई है, जो भारत ने अपने सहयोगी देशों के माध्यम से प्रस्तावित की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार (22 फरवरी) को इसकी जानकारी दी 
चीन समेत 15 स्थायी और अस्थायी सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद ने भारत के प्रति एकजुटता एवं समर्थन जताने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ‘‘जघन्य एवं कायराना’’ आतंकवादी हमले की ‘‘कड़े शब्दों में’’  निंदा की 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के मु.....

यूएनएससी ने प्रस्ताव में इस बात को भी दोहराया कि हर प्रकार का आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के समक्ष सबसे गंभीर खतरों में से एक है। परिषद ने आतंकवाद की इन निंदनीय करतूतों को अंजाम देने वाले, इनके आयोजकों, वित्त पोषकों और प्रायोजकों को जिम्मेदार ठहराए जाने और न्याय के दायरे में लाए जाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। सुरक्षा परिषद ने सभी देशों से अपील की कि वे पुलवामा हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून एवं प्रासंगिक सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुसार भारत और अन्य सभी प्रासंगिक प्राधिकारियों के साथ सक्रिय सहयोग करें 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

Shah Mahmood Qureshi- Imarn Khan
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को फरवरी 18 को पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में उनकी मदद मांगी। उल्लेखनीय है कि कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सेना के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया है।
कुरैशी ने अपने पत्र में लिखा, ‘मैं भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बल प्रयोग के खतरे के कारण हमारे क्षेत्र में खराब हो रहे सुरक्षा हालात की ओर आपका ध्यान आकर्षित करता हूं।’ भारत ने कश्मीर मामले पर किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को नकार दिया है और वह कहता आया है कि भारत एवं पाकिस्तान के संबंधों से जुड़े सभी मामलों को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।
कुरैशी ने अपने पत्र में कहा कि भारतीय सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हमला स्पष्ट तौर पर एक कश्मीर निवासी ने किया था। यहां तक कि भारत ने भी यही कहा है। उन्होंने कहा कि जांच से पहले ही इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बेतुकी बात है। कुरैशी ने आरोप लगाया कि भारत ने घरेलू राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण बयानबाजी जानबूझकर बढ़ा दी है और तनावपूर्ण माहौल पैदा किया है। उन्होंने लिखा कि भारत ने यह भी संकेत दिया है कि वह सिंधु जल संधि से पीछे हट सकता है।
Pakistan Foreign Min Shah Mahmood Qureshi in letter addressed to UN Secretary-General: It is with a sense of urgency that I draw your attention to the deteriorating security situation in our region resulting from the threat of use of force against Pakistan by India. (File pic)
कुरैशी ने जोर दिया कि यह एक बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा, ‘तनाव कम करने के लिए कदम उठाना अनिवार्य है। तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।’ कुरैशी ने कहा कि भारत से आतंकवादी हमले की मुक्त एवं विश्वसनीय जांच करने को कहा जाना चाहिए। 
अवलोकन करें:-
उन्होंने कहा, ‘आप भारत से तनाव को और बढ़ाने से बचने और हालात शांत करने की खातिर पाकिस्तान एवं कश्मीरियों से बातचीत करने को कह सकते हैं।’ विदेश मंत्री ने अनुरोध किया कि यह पत्र सुरक्षा परिषद और महासभा के सदस्यों के पास भी भेजा जाए। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर के मामले पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता रहा है। 

पाकिस्तान ने सिख समुदाय के लिए नहीं दिखाया सम्मान: सुषमा स्वराज

sushma swarajविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी पर उनकी ‘गुगली’ वाली टिप्पणी को लेकर दिसम्बर 1 को कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इससे वह (कुरैशी) बेनकाब हो गए और इस तरह पाकिस्तान के मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है।
सुषमा ने सिलसिलेवार ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के श्रीमान विदेश मंत्री - नाटकीय ढंग से की गई आपकी 'गुगली' टिप्पणियों ने आपको बेनकाब कर दिया है। इससे पता चलता है कि आपके मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। आप केवल ‘गुगली’ फेंकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता देना चाहती हूं कि हम आपकी 'गुगली' में फंसे नहीं हैं। हमारे दो सिख मंत्री पवित्र गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए करतारपुर साहिब गए थे।’
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने नवंबर 29 को दावा किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर गलियारे के लिए आधारशिला कार्यक्रम में भारत सरकार की मौजूदगी सुनिश्वित करने के लिए ‘गुगली’ फेंकी।

Mr.Foreign Minister of Pakistan - Your 'googly' remarks in a dramatic manner has exposed none but YOU. This shows that you have no respect for Sikh sentiments. You only play 'googlies'. /1
Let me explain to you that we were not trapped by your 'googlies'. Our two Sikh Ministers went to Kartarpur Sahib to offer prayers in the Holy Gurudwara. /2
कुरैशी के बयान से एक दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की बहाली की संभावना से साफ तौर पर इंकार करते हुये कहा था कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को रोक नहीं देता, तब तक बातचीत संभव नहीं है।