विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी पर उनकी ‘गुगली’ वाली टिप्पणी को लेकर दिसम्बर 1 को कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इससे वह (कुरैशी) बेनकाब हो गए और इस तरह पाकिस्तान के मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सुषमा ने सिलसिलेवार ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के श्रीमान विदेश मंत्री - नाटकीय ढंग से की गई आपकी 'गुगली' टिप्पणियों ने आपको बेनकाब कर दिया है। इससे पता चलता है कि आपके मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। आप केवल ‘गुगली’ फेंकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता देना चाहती हूं कि हम आपकी 'गुगली' में फंसे नहीं हैं। हमारे दो सिख मंत्री पवित्र गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए करतारपुर साहिब गए थे।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने नवंबर 29 को दावा किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर गलियारे के लिए आधारशिला कार्यक्रम में भारत सरकार की मौजूदगी सुनिश्वित करने के लिए ‘गुगली’ फेंकी।
Mr.Foreign Minister of Pakistan - Your 'googly' remarks in a dramatic manner has exposed none but YOU. This shows that you have no respect for Sikh sentiments. You only play 'googlies'. /1
Let me explain to you that we were not trapped by your 'googlies'. Our two Sikh Ministers went to Kartarpur Sahib to offer prayers in the Holy Gurudwara. /2
कुरैशी के बयान से एक दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की बहाली की संभावना से साफ तौर पर इंकार करते हुये कहा था कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को रोक नहीं देता, तब तक बातचीत संभव नहीं है।
नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन विवादों को उस वक्त तब और बल मिला, जब सिद्धू की तस्वीर खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ नजर आई। अकाली दल ने जहां इसे गंभीर मसला बताते हुए उन्हें पंजाब कैबिनेट से बाहर करने की मांग की और उन्हें 'पाकिस्तान का एजेंट' बताया, वहीं बीजेपी नेता सुब्रमणयम स्वामी ने अब उनके खिलाफ नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) से जांच कराने और गिरफ्तार करने की मांग की है। सिद्धू पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को वहां पहुंचे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवंबर 28 को अपने देश के हिस्से में बनने वाले करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया, जिसमें भारत सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हरसिमरत कौर बादल ने भी शिरकत की थी। इसी समारोह में खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला भी नजर आया, जो मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। बाद में उसने सिद्धू के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की, जिसे लेकर भारतीय राजनीति में बवाल मच गया। अकाली दल के दिल्ली में विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने जहां ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की, वहीं हरसिमत ने कहा कि सिद्धू 'पाकिस्तान के एजेंट' बन गए हैं।View image on Twitter
Subramanian Swamy on Navjot Sidhu denies knowing pro-Khalistani leader Gopal Chawla whom he was clicked with: Then you say that I've nothing to do with Khalistan & condemn it.But he should be investigated by NIA(National Investigation Agency)& arrested under National Security Act
अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सिद्धू पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए। स्वामी का बयान सिद्धू के यह कहे जाने के बाद आया है कि पाकिस्तान में उनकी हजारों फोटो ली गई और उन्हें नहीं पता कि गोपाल चावला कौन है? पाकिस्तान में तीन दिन बिताने के बाद गुरुवार को भारत लौटे सिद्धू ने अपनी सफाई में ये बात कही। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सिद्धू खालिस्तानी आतंकी चावला को नहीं जानते हैं तो उन्हें खालिस्तान की आलोचना करनी चाहिए। लेकिन उनकी जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
मेरी हज़ारो फोटो ली गयी, मुझे नहीं पता कौन है खालिस्तानी गोपाल चावला --नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को करतापुर कॉरिडोर की आधारशिला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान एक सिद्धू की दो ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जिससे हंगामा मच गया। ये तस्वीरें थी खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला की। एक तस्वीर में गोपाल चावला पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से हाथ मिला रहा है तो दूसरी तस्वीर में वह कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दिखाई दे रहा है। सिद्धू की इस तस्वीर को लेकर वह भारत में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब इस मामले को लेकर खुद सिद्धू ने सफाई दी है। गुरुवार को पाकिस्तान से पंजाब लौटे सिद्धू ने मीडिया बात करते हुए खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला को पहचानने से इनकार किया। सिद्धू ने कहा, 'मेरी 5 से 10 हजार फोटो हुई हैं मुझे नहीं पता कि गोपाल सिंह चावला कौन है।'
अटारी वाघा बॉडर्र पर मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने कहा, 'आज 71 साल का इंतेजार बदलने जा रहा है, इस सकारात्मक कदम से शुरुआत हुई है। आज का दिन ऐतिहासिक है। दोनों देशों को दुश्मनी खत्म करनी चाहिए, परमात्मा रास्ता बनाता है और उसने दोनों देशों को एक करने का रास्ता बनाया।' सिरसा ने लिखा, 'कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान जाने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि वह भारत-विरोधी और पंजाब-विरोधी गतिविधियों का समर्थन करता है। लेकिन उन्हीं के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू उनकी इच्छा के विपरीत पाकिस्तान गए और उस गोपाल चावला के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो हाफिज सईद का करीबी सहयोगी है और भारत-विरोधी व्यक्ति है। क्या कैप्टन साहब अपने गैरजिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त करेंगे?'
ऐसी खुफिया सूचनाएं भी हैं कि चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर भारतीय राज्य पंजाब में एक बार फिर हिंसा व आतंक फैलाने की साजिश कर रहा है। कुछ समय पहले चावला की मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ तस्वीर भी सामने आई थी