Showing posts with label shazia ilmi. Show all posts
Showing posts with label shazia ilmi. Show all posts

दिल्‍ली: BJP नेता शाजिया इल्‍मी का छलका दर्द : पार्टी में हो रहा भेदभाव

Image result for शाज़िया इल्मी
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कुछ समय पूर्व इसी ब्लॉग पर एक लेख शीर्षक "क्या भाजपा ही भाजपा को हराएगी?" लिखा था, जिसका भाजपा समर्थकों ने नाराजगी भी जताई। लेकिन कभी मंथन करने का प्रयास नहीं किया। जबकि उपरोक्त लेख का एक शब्द चरितार्थ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कांग्रेस मुक्त भारत करने की बात करते थे, आज राज्यों से भाजपा सत्ता-मुक्त हो रही है। इस स्थिति का अवलोकन करने पर लगता है "अभी दिल्ली दूर है।" भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल्ली को भूल अन्य राज्यों के होने वाले चुनावों को ध्यान में रख, वहां के मंडलों से लेकर प्रदेश तक के कार्यकलापों पर मंथन करे। 
शाज़िया से पूर्व अन्य के भी व्हाट्सअप मैसेज लीक होते रहे हैं। इतना ही नहीं, चुनावों में विपक्ष से होने वाले गुप्त समझौते भी जगजाहिर होते रहे हैं। चुनावी चंदे में घोटाले करना आदि आदि। जो इस बात को प्रमाणित करता है कि ऐसे तथाकथित भाजपाई पार्टी तो क्या जनहित में भी गंभीर नहीं हो सकते।  
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्‍ली इकाई की उपाध्‍यक्ष शाजिया इल्‍मी का एक व्‍हाट्सऐप मैसेज लीक हुआ है। इसमें उन्‍होंने राज्‍य इकाई के नेताओं द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया है पार्टी के व्‍हाट्सऐप ग्रुप में शाजिया इल्‍मी ने मैसेज कर दिल्‍ली में होने वाली सभाओं में प्रदेश पार्टी नेतृत्‍व पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है उन्‍होंने कहा कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी उन्‍हें ऑल-एक्‍सेस पास नहीं दिया गया इसके कारण वह पीएम मोदी के मंच पर नहीं जा सकीं वहीं, पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं को यह पास दिया गया था पीएम मोदी ने रविवार (22 दिसंबर 2019) को रामलीला मैदान में 'धन्‍यवाद रैली' को संबोधित किया था
धार्मिक आधार पर भेदभाव से इनकार
शाजिया इल्‍मी ने धार्मिक आधार पर भेदभाव किए जाने की बात से इनकार किया है
 उन्‍होंने कहा, 'मैं स्‍पष्‍ट तौर पर यह बताना चाहती हूं कि इसे धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए यह प्रदेश नेतृत्‍व से जुड़ी राजनीति है' 'इंडियन एक्‍सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी की रामलीला मैदान में हुई रैली के दौरान शाजिया इल्‍मी को मीडियाकर्मियों के साथ बैठना पड़ा, जबकि दिल्‍ली इकाई के अन्‍य नेताओं को पीएम के मंच पर जाने की अनुमति दी गई थी शाजिया इल्‍मी ने कहा, 'मैं इस मुद्दे (पार्टी में भेदभाव) को मीडिया के जरिये कभी नहीं कहना चाहती थी, लेकिन पार्टी के आंतरिक व्‍हाट्सऐप ग्रुप से किसी ने इसे लीक कर दिया. केंद्रीय नेतृत्‍व ने इस मसले पर संज्ञान लिया है'
चार साल पहले AAP छोड़ BJP में शामिल हुई थीं शाजिया
शाजिया इल्‍मी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ राजनीति की शुरुआत की थी वर्ष 2015 में उन्‍होंने BJP की सदस्‍यता ग्रहण कर ली थी साल 2017 में मनोज तिवारी को दिल्‍ली भाजपा का अध्‍यक्ष बना दिया गया और शाजिया इल्‍मी को उपाध्‍यक्ष का पद दिया गया बता दें कि मनोज तिवारी दिल्‍ली से सांसद भी चुने जा चुके हैं

दक्षिण कोरिया में भारत और मोदी विरोधी नारे, जाकर भिड़ गईं शाजिया इल्मी

Shazia Ilmiसियोल: दक्षिण कोरिया के सियोल में शुक्रवार(अगस्त 16) को भारत विरोधी नारे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग करने वाले लोगों के एक समूह को शाजिया इल्मी सहित भाजपा और आरएसएस नेताओं के एक समूह का आमना-सामना करन पड़ा। ANI के एक वीडियो में पाकिस्तान के झंडे लिए लोगों का एक समूह भारत विरोधी और मोदी विरोधी नारे लगाते हुए दिखता है।
3 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में शाजिया इल्मी के साथ कुछ अन्य लोगों को एक टैक्सी से निकलते हुए और समूह की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस समूह के सदस्य 'हक है हमारी आजादी' और 'हम ले के रहेंगे आजादी' जैसे नारे लगा रहे हैं। बीजेपी नेता इल्मी उनसे प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग नहीं करने का अनुरोध करती हैं।
 
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भारत को 'आतंकवादी' कहना शुरू कर दिया, जिस पर भाजपा नेता और उसके साथ मौजूद अन्य लोग भारत जिंदाबाद ने नारे लगाने लगे। स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उस जगह से शाजिया और उनके सहयोगियों को निकाला। भारत और मोदी के खिलाफ ये प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को लेकर है।
 
इस वाक्ये पर शाजिया ने कहा, 'ग्लोबल सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल के रूप में यूनाइटेड पीस फेडरेशन सम्मेलन के लिए मैं और 2 अन्य सियोल में थे। सम्मेलन के बाद हम अपने राजदूत से मिलने के लिए भारतीय दूतावास गए। रास्ते में हमने एक अनियंत्रित भीड़ द्वारा पाकिस्तानी झंडे लिए, भारत और हमारे पीएम के खिलाफ एक आक्रामक विरोध देखा। वे मोदी को आतंकवादी, भारत को आतंकवादी कहते रहे। हमें लगा कि हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें कहें कि हमारे देश या हमारे पीएम को गाली न दें।'

इसके लिए शाजिया इल्मी की जमकर तारीफ भी हो रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '3 बनाम 300। कल 16 अगस्त तीन हिंदुस्तानी नागरिकों ने 300 पाकिस्तानी भीड़ को  कोरिया की राजधानी सियोल में चैलेंज किया। एक उग्र पाकिस्तानी भीड़ काले झंडे और शर्मनाक पोस्टर लिए हुए धारा 370 हटाने के विपक्ष में एक अभद्रता पूर्ण प्रदर्शन कर रहे।'