Showing posts with label short of funds. Show all posts
Showing posts with label short of funds. Show all posts

क्या, आम चुनाव 2019 से पहले AAP का पैसा खत्म?

आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाने का प्लान बनाया है. पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस कैंपेन की शुरुआत की. इस कैंपेन के लिए “आप का दान, राष्ट्र का निर्माण” का नारा दिया गया है. इस सम्मेलन में देशभर से आए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता, विधायक, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे.
मोबाइल नंबर भी जारी
आम आदमी पार्टी के मुताबिक इस अभियान को  पूरे देश में चलाया जाएगा. चंदा जुटाने के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि घर – घर जाकर लोगों से हर महीने एक किस्‍त की तर्ज पर, पार्टी को चंदा देने की अपील की जाएगी. इस अभियान के लिए पार्टी ने एक मोबाइल नंबर  9871010101 जारी किया है. जो भी उस नंबर पर मिस कॉल करेगा, पार्टी द्वारा हायर कॉल सेंटर की तरफ से उस व्यक्ति को कॉल जाएगा और टीम उनसे चंदे के लिए संपर्क करेगी. पार्टी नेता गोपाल राय ने बताया कि आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पृथ्वी रेड्डी इस अभियान के इंचार्ज होंगे. वहीं केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में मोबाइल नंबर 9871010101 का प्रचार किया जायेगा.
अवलोकन करें:--


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्‍ली सरकार के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सुत्रों के मु.....

दिल्ली से लेकर कश्मीर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक विपक्ष प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध कोई लगाए गए हर आरोप को सिद्ध करने में पूर्णरूप से नाकाम होने के कारण भाजपा अन्य नेताओं को मोहरा बनाने का प्रयत्न किया जा रहा है। प्रत्यक्ष को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं होती। ऐसा भी नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी में कोई कमी नहीं है, गुजरात का मुख्यमन्त्री रहते मोदी ने केन्द्र सरकार के जिन निर्णयों का विरोध किया था, उन्हें ही सीढ़ी बनाकर सफलता की ओर अग्रसर हैं। दरअसल पिछली सरकार ने नि...
See More


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रमेश बिधूड़ी ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्...

एक कॉल सेंटर हायर किया गया है. जो चंदा देने के लिए मिस्ड कॉल करने वालों को कॉल करेंगे. कॉल सेंटर से एक व्यक्ति उनके घर जाकर फॉर्म भरेगा और चंदा लेगा. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को अपने साथ ऐसे 5 लोगों को जोड़ना होगा जो पार्टी को हर महीने चंदा दें. केजरीवाल ने मंच से एलान किया कि वो अपनी सैलरी से 10 हजार रुपये, उनकी पत्नी और बेटी 5 हजार रुपये, इसके अलावा पिता हर महीने आम आदमी पार्टी को 500 रुपए का चंदा देंगे.
Image may contain: 1 person, text
जिसकी जितनी श्रद्धा है उतना चंदा दे
केजरीवाल का मानना है कि आम आदमी पार्टी में अब तक व्यवस्थित तरीके से चंदा नहीं लिया जाता था लेकिन होम डिलीवरी और मोहल्ला क्लीनिक की तरह आम आदमी पार्टी का नया चंदा अभियान भी दुनिया में एक मॉडल बनेगा. उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए. हर पार्टी वॉलेंटियर का धर्म है कि कम से कम 100 रु महीना चंदा दे. जिसकी जितनी श्रद्धा है उतना चंदा दे. इसके अलावा वॉलेंटियर के परिवार को भी चंदा देना होगा. दिल्ली के जिन  लोगों को लगता है, शिक्षा बेहतर हुई वो पैरेंट्स 100 रु का चंदा दें ताकि हम ऐसे ही ईमानदारी से काम करें. जिन लोगों के बिजली बिल कम हुए वो भी पार्टी को चंदा दें. जिनका मोहल्ला क्लीनिक या अस्पताल में इलाज हुआ, वो हर महीने पार्टी को चंदा दें.
 दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कार्यकर्ताओं से चंदे की अपील करते नजर आए. उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं बल्कि पार्टी में पैसे की कमी है. जंतर-मंतर में लोग गांव गांव से चंदा लेकर आते थे. अब उसी जनता के बीच जाकर चंदा मांगेंगे. इतना तय है कि देश की राजनीति दलाली के चंदे से नहीं चलेगी.  
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों में चंदा लेने की अपनी तकनीक है.  वाम पंथी दल के छोटे से छोटे कर्मचारी और विधायक भी अपनी सैलरी का एक हिस्सा चंदे के रूप में जमा करते हैं.  कैंपेन लांच के दौरान संजय सिंह ने अपनी सैलरी से 21 हजार रुपये पार्टी को चंदा देने का एलान भी किया है.  साथ ही संजय सिंह के नौकरी से रिटायर्ड माता-पिता भी पार्टी को चंदा देंगे.  दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सत्ता बनने के बाद सत्ता के पैसे से पार्टी चलाते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी समर्थकों को राष्ट्र निर्माण के लिए एक परिवार की तरह पार्टी का ख्याल रखना होगा और ‘भिक्षामि देहि’ अभियान चलाना होगा.  

आम आदमी पार्टी के मुताबिक ये अभियान RBI द्वारा लागू E NACH फॉर्म के तहत होगा. टीम इसके तहत सहयोग राशि देने वालों से संपर्क करके ये फॉर्म भरवाएगी और मासिक सहायता लेगी. अगर कोई एक बार ही सहयोग करना चाहता है तो वो चेक ये क्रेडिट कार्ड से कर सकता. साथ ही अगर कोई कैश में सहयोग करना चाहता है तो 2000 की राशि तक सहयोग कर सकता है. कैश और एक बार सहायता देने वालों से भी पार्टी ENACH फॉर्म भरवाएगी. जो भी पार्टी को सहयोग राशि देगा उन्हें SMS, ई मेल या अन्य माध्यम से रसीद भी भेजी जाएगी.