Showing posts with label should act. Show all posts
Showing posts with label should act. Show all posts

निर्भया की माँ ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल; ‘खुद को दिल्ली का भाई-बेटा बताने वाला मुख्यमंत्री आवास में स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई’ नहीं होने पर चुप क्यों?

अरविंद केजरीवाल, निर्भया की माँ  और स्वाति मालीवाल 
दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार के मामले में अब निर्भया की माँ का बयान आया है। याद दिला दें कि 2012 में दिल्ली की एक बस में निर्भया (बदला हुआ नाम) के सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया था। कई दिनों तक जूझने के बाद निर्भया की मौत हो गई थी। इस गैंगरेप की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर नए कानून बने।

निर्भया की माँ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली के CM हैं और पूरी जनता का उन पर विश्वास है, ऐसे में उन्हें इस मामले को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। निर्भया की माँ ने याद दिलाया कि अरविंद केजरीवाल खुद कहते हैं कि वो दिल्ली के भाई और बेटे हैं। उन्होंने कहा कि भाई और बेटे के नाते अरविंद केजरीवाल को इस पर बोलना चाहिए, जिसने भी गलत किया है उस पर कार्रवाई करते हुए राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का समर्थन करना चाहिए।

निर्भया की माँ ने याद दिलाया कि स्वाति मालीवाल ने 8-10 साल अरविंद केजरीवाल के साथ महिलाओं के लिए काम किया। निर्भया की माँ ने कहा कि स्वाति मालीवाल की वजह से कई महिलाओं को न्याय मिला। निर्भया की माँ ने कहा कि वो खुद कई बार स्वाति मालीवाल से मिल चुकी हैं और कई महिलाओं की मदद को लेकर उन्होंने केस दर्ज करवाए हैं। निर्भया की माँ ने कहा कि स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाने के लिए अरविन्द केजरीवाल को एक्शन लेना चाहिए।