Showing posts with label #Women Harassment. Show all posts
Showing posts with label #Women Harassment. Show all posts

साथ सोने को कहता था, गलत इरादे से छूता था: जंतर-मंतर पर बिरयानी वाला जुनैद निकला ‘मोलेस्टर’, जानें ऑपइंडिया से बातचीत में क्या बोलीं CJP वॉलंटियर?

छात्रों को बिरयानी खिलाने वाला मोहम्मद जुनैद असल में ठरकी निकला! ये मैं नहीं कह रही, खुद जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल हुईं लड़कियाँ ये कह रही हैं। उन्हीं में एक महिला माहिरा कश्यप ने जुनैद के खिलाफ कानून शिकायत दर्ज कराई है, इन्हें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने वॉलंटियर बनाया था, और ये प्रदर्शन स्थल पर झाड़ूँ और बाकी साफ-सफाई का जिम्मा संभालती थीं।

माहिरा कश्यप की 4 अगस्त 2026 को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में की गई लिखित शिकायत ने जुनैद का असली चेहरा सबके सामने ला दिया है। ये वही जुनैद है, जिसके चेहरे पर प्रोटेस्ट को सेकुलर बताया जा रहा था, लिबरल-वामपंथी गैंग जुनैद के खाने बाँटने की वीडियोज को खूब सराह रहे थे। लेकिन असल में वह प्रोटेस्ट में किस एजेंडा के साथ गया था, वो माहिरा कश्यप की शिकायत से पता लग गया है।

                                        साभार सोशल मीडिया 
लिखित शिकायत से खुले प्रोटेस्ट में जुनैद के कारनामे
 

इंस्टाग्राम पर ठीक-ठाक फॉलोवर्स वालीं माहिरा कश्यप ने 04 अगस्त 2026 को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में मोहम्मद जुनैद के खिलाफ लिखित शिकायत की। शिकायत में माहिरा कश्यप बताती हैं कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में वह वॉलंटियर के तौर पर मदद कर रही थीं। इसी दौरान उनकी बातचीत मोहम्मद जुनैद से हुई। शुरुआत में माहिरा ने जुनैद से दोस्ताना तरीके से ही बात की और उस पर भरोसा किया।

माहिरा का कहना है कि कुछ समय बाद उन्होंने नोटिस किया कि जुनैद कई लड़कियों के साथ ठीक तरीके से पेश नहीं आ रहा था। उसके व्यवहार से लड़कियाँ असहज हो रही थीं। माहिरा ने शिकायत में कहा कि उनके साथ भी जुनैद ने इसी तरह का व्यवहार किया, जो उन्हें पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि इस तरह के व्यवहार की वजह से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के बीच असहज और असुरक्षित माहौल बन रहा था।

 माहिरा के मुताबिक, कुछ लड़कियों ने भी जुनैद के व्यवहार को लेकर अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने खुद भी ऐसी चीजें देखी थीं। इसके बाद उन्होंने अभिजीत दिपके से इस बारे में बात की। माहिरा का कहना है कि 11 जुलाई को उन्होंने जुनैद से प्रदर्शन वाली जगह छोड़ने को कहा और उसे वहाँ से हटा दिया, ताकि वहाँ मौजूद महिलाओं के लिए माहौल सुरक्षित रहे।

माहिरा ने पुलिस से यह भी कहा है कि 11 जुलाई की इस घटना की जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्डिंग हो सकती है। इसलिए उन्होंने जाँच अधिकारी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज निकलवाने और उसे सुरक्षित रखने की माँग की है।

अभिजीत दिपके के बयान दर्ज करने की माँग

शिकायत में माहिरा ने आगे बताया कि सोनम वांगचुक की हिरासत के अगले दिन जुनैद दोबारा प्रदर्शन स्थल पर आया। उसने माहिरा से अपने व्यवहार के लिए माफी माँगी। माहिरा के मुताबिक, बातचीत के दौरान जुनैद ने माना कि उसका व्यवहार गलत था और उसने इसके लिए माफी माँगी। माहिरा का कहना है कि इस बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है, जिसे वह पुलिस को सबूत के तौर पर देने के लिए तैयार हैं।

इसके बाद माहिरा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लोगों को इस पूरे मामले के बारे में बताया। इसी लाइव के दौरान जुनैद का साथी राशिद भी जुड़ा और उसने कहा कि जुनैद अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी माँगेगा। हालाँकि, माहिरा का कहना है कि इसके बाद भी जुनैद की तरफ से अभी तक कोई सार्वजनिक माफी नहीं माँगी गई है।

माहिरा ने शिकायत में यह भी बताया कि उन्होंने अभिजीत दिपके को जुनैद के महिलाओं के साथ गंदे व्यवहार के बारे में जानकारी दी थी। उनका कहना है कि वह अकेली महिला नहीं थीं जिसने इस बारे में शिकायत की थी। दूसरी महिलाओं ने भी अभिजीत दिपके और उनकी टीम से संपर्क करके जुनैद के व्यवहार को लेकर अपनी परेशानी बताई थी। इसलिए माहिरा ने पुलिस से अभिजीत दिपके का बयान दर्ज करने की माँग की है, क्योंकि उन्हें इस मामले में हुई दूसरी शिकायतों के बारे में भी जानकारी हो सकती है।

आखिर में माहिरा ने कहा है कि उनकी शिकायत उनके खुद के अनुभव, उनके सामने हुई घटनाओं और उनके पास मौजूद सबूतों पर आधारित है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जाँच करने और मोहम्मद जुनैद के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की माँग की है।

ऑपइंडिया से बातचीत में क्या बोलीं माहिरा कश्यप?

ऑपइंडिया ने इस शिकायत को लेकर माहिरा कश्यप से संपर्क किया। माहिरा ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जुनैद इस शिकायत के डर से ही झारखंड के प्रोटेस्ट में पहुँचा है। जुनैद के गंदे व्यवहार के बारे में बताते हुए माहिरा ने कहा कि वह इकलौती लड़की नहीं हैं, जिसके साथ उसने ऐसा व्यवहार किया।

उनके मुताबिक, जुनैद कई लड़कियों से बात करते हुए उन्हें गलत इरादे से छूता था। माहिरा ने कहा, “जुनैद कभी कंधे पर, कभी सिर पर, कभी बालों पर और कभी हाथ पर छूकर लड़कियों से पूछता था कि उनका स्वास्थ्य कैसा है।” माहिरा का कहना है कि उनके साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया।

माहिरा ने आगे बताया कि जुनैद कुछ लड़कियों को देर रात तक कॉल भी करता था। जुनैद के बारे में एक और गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसने प्रोटेस्ट में शामिल एक लड़की को अपने साथ सोने का प्रस्ताव तक दिया था। माहिरा का कहना है कि ऐसी घटनाओं की वजह से उन्होंने यह मामला पुलिस के सामने उठाने का फैसला किया, ताकि प्रोटेस्ट में शामिल दूसरी लड़कियों को भी इस तरह के व्यवहार का सामना न करना पड़े।

माहिरा कहती हैं कि वह अब सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन दूसरी लड़कियों के लिए भी सामने आई हैं, जिनके साथ जुनैद ने ऐसा गंदा व्यवहार किया। उन्हें उम्मीद है कि अगर वह आज जुनैद के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, तो कल दूसरी लड़कियाँ भी हिम्मत जुटाकर सामने आ पाएँगी। माहिरा ने बताया कि वह ऐसी लड़कियों से संपर्क भी कर रही हैं। उनका कहना है कि जुनैद का ‘असली चेहरा’ सामने आना जरूरी है, ताकि दूसरी लड़कियाँ भी उसके खिलाफ अपनी बात रख सकें।

पाकिस्तान में सैनेटरी पैड पर 40% ‘Period Tax’ का मामला पहुँचा सुप्रीम कोर्ट: Menstrual Hygiene में कितना पीछे है इस्लामी मुल्क?


पाकिस्तान में महिलाओं को हर महीने एक स्वाभाविक प्रक्रिया माहवारी (पीरियड) का सामना करना पड़ता है। इस प्रक्रिया शुरू होने पर महिला अपने आपको पूर्ण समझती है। एक समय था जब माहवारी को गुप्त रखा जाता था, लेकिन पश्चिमी सभ्यता के चलते आधुनिकता के नाम पर सैनिटरी पैड का विज्ञापन होने से अब कोई छुपने वाली चीज नहीं रही। लेकिन इस स्वाभाविक प्रक्रिया को देखने का समाज-व्यवस्था और सरकार का रवैया अक्सर आसान नहीं रहा। हाल में 25 वर्षीय वकील और कार्यकर्ता महनूर ओमर ने सरकार के सामने ‘पीरियड टैक्स’ नामक एक बड़ी चुनौती उठाई है। वकील महनूर ने कोर्ट में याचिका दायर की है कि सैनिटरी पैड्स पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर (टैक्स और कस्टम ड्यूटी) लगभग 40 प्रतिशत तक पहुँच जाते हैं, जिससे गरीब और ग्रामीण महिलाएँ इन तक पहुँच नहीं पातीं।

सरकार ने इस बात पर अभी तक प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं कि मासिक धर्म गृहस्थी का हिस्सा है, न कि कोई ‘लक्जरी’ चीज। पैड पर टैक्स लगने का अर्थ है- ‘महिलाओं को अपनी बॉडी बायोलॉजी पर अर्थव्यवस्था का बोझ देना’ और यह सामाजिक और आर्थिक असमानता को बढ़ावा देता है।

पीरियड्स टैक्स और इसे लग्जरी मानने का विवाद

पाकिस्तान में माहवारी प्रबंधन का सबसे बड़ा रोड़ा उच्च कर यानि हाई टैक्स हैं। जबकि दुनिया के कई देश, जैसे केन्या, भारत, UK, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया और दक्षिण अफ्रीका, इस ‘पिंक टैक्स’ को समाप्त कर चुके हैं, पाकिस्तान सरकार सैनिटरी पैड्स को ‘आवश्यक वस्तु’ नहीं मानती है।

इसके विपरीत, सरकार गाय के वीर्य (cattle semen), दूध और पनीर जैसी चीजों को टैक्स-मुक्त रखती है, जबकि पैड्स को इत्र और कॉस्मेटिक्स जैसे ‘लग्जरी सामान’ की श्रेणी में रखकर उन पर भारी टैक्स लगाती है।

सरकार का यह फैसला कि सैनिटरी पैड जरूरी चीज नहीं, बल्कि लग्जरी (ऐश-आराम की चीज) है, पूरी तरह बेतुका है। यह असल में महिलाओं के साथ एक तरह का छिपा हुआ भेदभाव है। एक्टिविस्ट महनूर ओमर ने इसी बात पर सरकार को कोर्ट में घसीटा है। उनका कहना है कि जो चीज हर महीने महिलाओं के लिए जिंदगी की जरूरत है, उस पर टैक्स लगाना उनकी इज्जत (गरिमा) छीनने जैसा है।

सोचिए, एक महिला अपने जीवन के 16 से 17 साल तक पीरियड्स में रहती है। ऐसे में, इन जरूरी चीजों पर टैक्स लगाना दिखाता है कि नीतियाँ बनाते समय सरकार महिलाओं की जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है। इसे ही ‘लिंग-अंध नीति‘ कहते हैं यानी ऐसी नीतियाँ जो सिर्फ पुरुषों या आम जनता को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। इसीलिए महनूर ओमर और ‘माहवारी जस्टिस’ जैसे ग्रुप इस गलत टैक्स को खत्म करवाने के लिए लड़ रहे हैं।

आँकड़े बताते हैं दर्द भरी कहानी: सेहत और पढ़ाई पर कैसा असर

ये सारे सरकारी नियम (टैक्स) कितने खराब हैं, ये जानने के लिए हमें इन बड़े आँकड़ों को देखना होगा। टैक्स लगने की वजह से सैनिटरी पैड इतने महँगे हो जाते हैं कि लाखों गरीब महिलाएँ उन्हें खरीद ही नहीं पातीं। यूनिसेफ की रिपोर्ट बताती है कि पैड पर इतना ज्यादा टैक्स लगता है कि उनकी कीमत बाजार में 40% तक बढ़ जाती है। इस महँगाई का सीधा हमला महिलाओं की सेहत पर होता है।

पैड महँगे होने के कारण, खासकर गाँवों में, बहुत कम महिलाएँ पैड इस्तेमाल कर पाती हैं, सिर्फ 16.2% महिलाएँ। जब पैड नहीं मिलते, तो मजबूरन लड़कियाँ और महिलाएँ पुराने कपड़े या दूसरे गंदे/खराब सामान इस्तेमाल करती हैं। इससे उन्हें भयानक संक्रमण (Infection) होने और लंबे समय तक प्रजनन अंगों (Reproductive Health) में बड़ी समस्या होने का खतरा दोगुना हो जाता है। 2022 की बाढ़ जैसी मुश्किल घड़ी में, जब सब कुछ बह गया था, तब तो महिलाओं को और भी गंदी चीजें इस्तेमाल करनी पड़ी थीं।

यह समस्या लड़कियों की पढ़ाई भी बर्बाद कर रही है। जब पीरियड्स शुरू होते हैं, तो हर पाँच में से एक लड़की स्कूल नहीं जाती या स्कूल छोड़ देती है, क्योंकि उनके पास पैड नहीं होते और उन्हें शर्म आती है। 79% महिलाएँ कहती हैं कि वे पीरियड्स के दौरान सामाजिक गतिविधियों या काम में भाग नहीं ले पातीं। इसका मतलब है कि वे अपनी पढ़ाई का पूरा एक साल तक खो देती हैं। दुख की बात यह भी है कि लगभग 41% लड़कियों को तो पहली बार पीरियड्स आने से पहले पता ही नहीं होता कि यह क्या है, क्योंकि कोई उनसे बात ही नहीं करता। यह दिखाता है कि हमें न सिर्फ पैड सस्ते करने हैं, बल्कि सही जानकारी भी देनी है।

शर्म की दीवार और सरकार की अनदेखी

टैक्स की मुश्किल अपनी जगह है, लेकिन पाकिस्तान में एक और बहुत बड़ी रुकावट है, वह है पीरियड्स के बारे में फैली हुई चुप्पी और शर्म (Taboo)। माहवारी को आज भी समाज में ‘गंदा’ और ‘छुपकर बात करने वाला’ विषय माना जाता है। इस वजह से कोई भी इस पर खुलेआम बात नहीं करना चाहता। जब लोग बात नहीं करते, तो सरकार भी इस पर ध्यान नहीं देती।

इसी अनदेखी का नतीजा है ‘नीतिगत शून्यता‘। इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान की सरकार के पास माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन (MHH) को सुधारने के लिए कोई राष्ट्रीय योजना, कोई बड़ा कानून या कोई साफ रणनीति ही नहीं है। जब कोई सरकारी प्लान नहीं होता, तो समस्या वैसी की वैसी बनी रहती है और लाखों महिलाएँ अपनी सेहत से जुड़ी इस सबसे जरूरी चीज के लिए जूझती रहती हैं।

लेकिन अच्छी बात यह है कि बदलाव की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। ‘माहवारी जस्टिस’ जैसे नौजवानों के संगठन इस चुप्पी को तोड़ रहे हैं। ये लोग गरीब और पिछड़ी जगहों पर माहवारी के बारे में सही जानकारी दे रहे हैं और जरूरी सामान (पैड्स) भी बाँट रहे हैं। इसके अलावा, सिंध प्रांत में एक अच्छा काम हुआ है। उन्होंने स्कूलों के रिकॉर्ड सिस्टम में ‘माहवारी सुविधाओं’ को शामिल करना शुरू कर दिया है ताकि पता चल सके कि स्कूलों में लड़कियों के लिए कितनी सुविधाएँ हैं।

वहीं, UNICEF जैसी संस्थाएँ सरकार से कह रही हैं कि टैक्स कम करो ताकि पैड सस्ते और आसानी से मिल सकें। ये सारे प्रयास और महनूर ओमर की कानूनी लड़ाई इस बात पर जोर देती है कि पीरियड्स का सही इंतजाम करना सिर्फ सफाई की बात नहीं है, बल्कि यह हर महिला का बुनियादी स्वास्थ्य अधिकार (Basic Health Right) है।

मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि हक और सम्मान का है

पीरियड्स पर टैक्स क्यों नहीं लगना चाहिए?

पहला और सबसे जरूरी विचार यह है कि माहवारी यानी पीरियड्स एक कुदरती काम है। यह कोई शौक या लग्जरी (ऐश-आराम) की चीज नहीं है जिसके लिए औरतों को ज़्यादा टैक्स भरना पड़े। सैनिटरी पैड महिलाओं की बुनियादी जरूरत है, जैसे रोटी, कपड़ा और मकान। यह चीज उनकी सेहत, सफाई और इज्जत (गरिमा) से जुड़ी है। जब सरकार इस पर टैक्स लगाती है, तो वह इसे एक जरूरी चीज मानने से मना कर देती है। यह साफ तौर पर दिखाता है कि यहाँ भेदभाव हो रहा है।

टैक्स का बोझ, औरतों की जिंदगी पर असर
दूसरा बड़ा विचार यह है कि यह भारी टैक्स असमानता को बढ़ाता है। अगर पैड की कीमत में 40% हिस्सा टैक्स का है, तो सोचिए कि गरीब घरों की और गाँव की लड़कियाँ इसे कैसे खरीदेंगी? जब वे पैड नहीं खरीद पातीं, तो उन्हें गंदे और असुरक्षित तरीके अपनाने पड़ते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि उनकी सेहत खराब होती है, उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ता है और उनका आत्म-विश्वास कम हो जाता है। यानी, टैक्स सीधे तौर पर लैंगिक असमानता (Gender Inequality) को बढ़ावा दे रहा है।

सरकार की नीतियाँ क्यों ‘अंधी’ हैं?

तीसरा विचार यह है कि हमारी नीतियाँ बनाने वाले लोग, अक्सर पुरुषों की नजर से सोचते हैं। जब वे कोई टैक्स नियम बनाते हैं, तो वे बस यह देखते हैं कि सरकार की कितनी कमाई होगी, वे यह नहीं देखते कि उस टैक्स का बोझ किस पर पड़ेगा। इसीलिए महनूर ओमर ने कहा, “जब महिलाएँ मंत्री और बड़ी नेता हैं, तब भी ऐसी नीतियाँ बिना किसी सवाल के पास हो जाती हैं।” यह दिखाता है कि सरकार की सोच अभी भी ‘लिंग-अंधी’ (Gender Blind) है, जो महिलाओं की खास जरूरतों को नजरअंदाज कर देती है।

सिर्फ टैक्स हटाना काफी नहीं 

चौथा अहम विचार यह है कि सिर्फ टैक्स हटा देने से समस्या खत्म नहीं होगी। हमें समाज को भी बदलना होगा। माहवारी पर खुलकर बात करनी होगी, स्कूलों-कॉलेजों में लड़कियों को सही जानकारी देनी होगी और सबसे जरूरी, हर स्कूल और पब्लिक जगह पर साफ-सुथरे, अलग शौचालय, पानी और पैड की सुविधा देनी होगी। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तान के बहुत से स्कूलों में लड़कियों के लिए अभी भी ये बुनियादी सुविधाएँ नहीं हैं।

राजस्थान : ‘तुम्हें (छात्राओं) बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा’: प्रिंसिपल रहे मश्‍कूर अली की करतूतों के विरोध में लड़कियों का हंगामा

                                       जयपुर में प्रदर्शन करने वाली छात्राएँ (साभार: X/arvindchotia)
राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली पर यौन शोषण का आरोप लगाकर हंगामा किया है। छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल छात्राओं को साथ सोने का दबाव बनाता था। इसके साथ ही वह कहता था कि वह लड़कियों की सप्लाई भी करता है। कॉलेज में 7 छात्राओं ने अपने बयान दर्ज करवाएँ हैं।

दरअसल, इस संबंध में छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ ने 3 फरवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से शिकायत की थी। इसके बाद जाँच के लिए एक कमिटी की गई। जाँच में दोषी पाए जाने पर मश्कूर को निलंबित कर दिया था। हालाँकि, मश्कूर ने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद जाँच कमिटी सोमवार (10 मार्च) को जाँच के लिए दोबारा कॉलेज पहुँची, जिसका छात्राओं ने विरोध किया।

छात्राओं का आरोप है कि मश्कूर अली को बचाने के लिए दोबारा जाँच करवाई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली को साल 2023 में प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही वह छात्राओं से अभद्रता करता था। उनका कहना है कि मश्कूर लाइब्रेरी के कोने में अलमारी के पीछे बैठता था, जो सीसीटीवी कैमरे की रेंज में नहीं आता था।

इसके अलावा, पूर्व प्रिंसिपल खुद को छात्राओं के पर्सनल व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़वा रखा है। वह लड़कियों को अश्‍लील मैसेज भी करता था। र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, वह बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होने का झाँसा देकर छात्राओं की अपनी कार में ले जाता था और चलती कार में अभद्रता करता था। इस दौरान वह हॉस्‍टल वार्डन और छात्राओं के परिजनों को इस संबंध में जानकारी भी नहीं देता था।

छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल मश्कूर अली छात्राओं को धमकी देता था कि अगर किसी ने पुल‍िस या पर‍िजनों से शिकायत की तो वह उनका वीडियो वायरल कर देगा। छात्राओं का कहना है कि वीड‍ियो वायरल होने के डर से किसी ने थाने में र‍िपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ ने मश्कूर अली के खिलाफ महिला आयोग, मुख्यमंत्री और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की थी।

 अमर उजाला से बातचीत में लड़कियों ने कहा, “प्रिंसिपल मश्कूर अली कहता था कि तुम्हें (लड़कियों से) बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा। वह कहता था कि उसके बड़े-बड़े लोगों से लिंक हैं। वह लड़कियों की सप्लाई भी करता है। बात नहीं मानने पर वह लड़कियों को कॉलेज से निकालने की धमकी भी देता था।”

बंगाल : मुस्लिम भीड़ ने TMC की महिला कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बाल उखाड़े, चाकू घोंपा, कपड़े फाड़ सड़क पर घुमाया: पीड़िता ने BJP से लगाई मदद की गुहार

                                                                                             साभार: सुवेंदु अधिकारी का एक्स अकॉउंट
पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले में एक महिला के साथ मुस्लिम भीड़ द्वारा बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कार्यकर्ता है जिसकी पिटाई के बाद सड़क पर घुमाया गया है। इस कांड का खुलासा भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार (21 दिसंबर 2024) को किया है।

यह मामला मेदनीपुर के नंदकुमार थानाक्षेत्र में आने वाले गाँव श्यामसुंदर पुर का है। शुक्रवार (20 दिसंबर) को यहाँ 42 वर्षीया हिन्दू महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उनके 23 वर्षीय बेटे का लम्बे समय से प्रेम संबंध एक 19 साल की मुस्लिम लड़की से था। इसी बीच 19 नवंबर को प्रेमी जोड़ा एक साथ अपना-अपना घर छोड़ कर कहीं चला गया। अब दोनों ने शादी कर ली है। इसी बात से मुस्लिम पक्ष नाराज था।

पीड़िता किराने की दुकान चला कर अपने परिवार का गुजारा करती है। इसी दुकान पर शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुबह लगभग 8:15 पर एक भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों के पास डंडे, लोहे की रॉड, चाकू, कैंची आदि बताए जा रहे हैं। हमलावर भीड़ ने महिला को पहले गंदी-गंदी गालियाँ दीं और 2 CCTV कैमरे तोड़ डाले। खुद को बचाने के लिए महिला ने दुकान का शटर बंद कर लिया। तब हिंसक भीड़ ने महिला के घर और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आखिरकार भीड़ महिला के घरों के दरवाजे तोड़ कर अंदर घुसने में कामयाब रही। पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया। महिला का घुटना बुरी तरह से घायल हो गया। महिला के एक पैर पर चाकू घोंप दिए गए। पुरुष हमलावरों ने पीड़िता के बालों को उखाड़ लिया। पीड़िता के कपड़े फाड़ कर उसे सड़क पर घुमाया गया। हमलावरों ने अपनी इन करतूतों के वीडियो भी बनाए। इसी दौरान पीड़िता की दुकान से किराने का सामान और कैश लूट लिया गया। महिला की चीखें सुन कर आपसस के लोग जमा हुए। उन्होंने जैसे-तैसे पीड़िता को बचाया।

हमलावरों को आपराधिक सोच और जमीन हड़पने वाला बताकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि पीड़िता तृणमूल कांग्रेस की नेत्री है। उन्होंने आगे लिखा कि हमलावर भीड़ तृणमूल कांग्रेस की वोटबैंक है जिसकी वजह से उन पर पुलिस ने भी कोई एक्शन नहीं लिया है। अब पीड़िता की मदद विश्व हिन्दू परिषद जैसे संगठन कर रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस में मौजूद हिन्दुओं से कहा है कि केवल बीजेपी ही उनकी रक्षा कर सकती है।

इसी साल जून में भी उत्तरी दिनाजपुर में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने एक महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा था। तब इस घटना का वीडियो वामपंथी पार्टी (CPI- M) के नेता मोहम्मद सलीम ने शेयर किया था। उन्होंने बाहुबली माने जाने वाले एक स्थानीय TMC नेता तजेमुल को इस घटना का गुनहगार बताया था। तजेमुल को लोग JCB कह कर बुलाते हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र के फुलबारी में एक महिला ने सार्वजानिक पिटाई के सदमे में आत्महत्या कर लिया था।

मध्य प्रदेश : जेब में ब्रा-पैंटी, स्कूटी पर घूम-घूम महिलाओं को छेड़ता था इजहार खान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

   भोपाल में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले इजहार खान की स्कूटी से बरामद हुई ब्रा और पैंटी (चित्र साभार- न्यूज़ 24)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने मंगलवार (26 नवंबर, 2024) को लड़कियों से छेड़खानी करने वाले इजहार खान को गिरफ्तार किया है। इजहार खान पिछले एक महीने से शहर में कई महिलाओं को छेड़ चुका था। पुलिस ने इजहार खान की स्कूटी को भी सीज कर दिया है। स्कूटी की डिग्गी और इजहार की जेब से महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स बरामद हुए हैं। अब पुलिस अंडरगारमेंट्स इकट्ठा करने की वजह की पड़ताल कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला भोपाल के चूनाभट्टी इलाके का है। यहाँ के यशोदा विहार में रहने वाली कई महिलाएँ एक स्कूटी वाले की छेड़खानी से काफी दिनों से परेशान थीं। सोमवार (25 नवंबर) को 2 महिलाओं ने इस संबंध पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थीं।

इसी दिन शाम को एक और महिला ने अपने साथ हुई छेड़खानी पर शोर मचाया था। तब लोगों ने दौड़ा कर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया था। बाद में उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम इजहार खान बताया।

इजहार खान के अम्मी-अब्बा टीचर है। अम्मी-अब्बा ने दावा किया है कि उन्हें अपने बेटे की करतूत के बारे में कुछ पता ही नहीं था। इजहार ने अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने अपनी एक्टिवा स्कूटी के नंबर प्लेट पर कागज चिपका रखा था। स्कूटी की जाँच की गई तो उसकी डिग्गी के अंदर महिलाओं के कई अंडरगारमेंट्स (ब्रा-पैंटी) बरामद हुई।

इजहार खान ने पुलिस के आगे सोमवार को हुई दोनों छेड़खानी की वारदातों में अपने ही होने की बात कबूल कर ली। पुलिस उसके द्वारा की गई अन्य हरकतों की भी जाँच में जुटी है। पता चला है कि इजहार खान पीड़िताओं को धमकाता भी था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इजहार को साइको अपराधी माना है। वह पूछे जा रहे सवालों के भी उलटे-सीधे जवाब दे रहा है।

इस्लाम में ये कैसा महिला सम्मान? : महिलाओं की आवाज ‘आवारा’, ‘औरतों की आवाज इबादत के वक्त भी सुनाई न पड़े’ : अल्लाह-हु-अकबर और सुभानाल्लाह कहने की भी आजादी नहीं: अफगान महिलाओं के लिए तालिबान मंत्री खालिद हनफी का फरमान

                                                       अफगान महिलाएँ (साभार: NBC)
अफगानिस्तान में साल 2021 में सत्ता सँभालने के बाद से तालिबान महिलाओं के खिलाफ एक के बाद एक फरमान जारी कर रहा है। स्कूल-कॉलेज एवं नौकरीपेशा से निकालने के बाद तालिबान ने एक और विचित्र फरमान जारी किया है। तालिबान ने कहा कि इबादत करते समय महिलाओं की आवाज सुनाई नहीं देनी चाहिए। तालिबान ने महिलाओं की आवाज को ‘आवारा’ बताया है।

तालिबान के मंत्री मोहम्मद खालिद हनफी ने अपने फरमान में कहा कि औरतों की आवाज को आवारा माना जाता है। इसलिए उन्हें छिपकर रहना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर उनकी आवाज किसी के कानों में नहीं पड़नी चाहिए। महिलाओं के भी नहीं। इसलिए कुरान पढ़ते समय भी उनकी आवाज सुनाई नहीं देनी चाहिए। पूर्वी लोगार प्रांत में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री खालिद हनफी ने इसकी घोषणा की।

हनफी ने कहा, “जब एक वयस्क महिला प्रार्थना करती है और दूसरी महिला उसके पास से गुजरती है तो उसे इतनी ऊँची आवाज में प्रार्थना नहीं करनी चाहिए कि वह सुन सके।” म्यूजिक को लेकर उन्होंने आगे कहा, “अगर उन्हें प्रार्थना करते समय (एक-दूसरे की) आवाज सुनने की भी अनुमति नहीं है तो उन्हें गाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है, किसी और चीज की तो बात ही छोड़िए।”

हनफी ने कहा, “एक महिला के लिए किसी अन्य वयस्क महिला के सामने कुरान की आयतें पढ़ना वर्जित है। यहाँ तक कि तकबीर (अल्लाह हु अकबर) के नारे लगाने की भी अनुमति नहीं है।” उन्होंने कहा कि वे सुभानाल्लाह भी नहीं कह सकतीं। एक महिला को अजान देने की अनुमति भी नहीं है। हनफी की टिप्पणी का ऑडियो मंत्रालय के सोशल मीडिया मंच पर साझा किया गया था, लेकिन बाद में हटा दिया गया।

मंत्री ने कहा कि नैतिकता कानूनों के तहत ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं और उन्हें इसका पालन करना होगा। इन कानूनों के तहत महिलाओं को घर के बाहर बिना बुर्के के निकलना, ऊँची आवाज में बात करना और अपना चेहरा दिखाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा, लड़कियों को छठी कक्षा के बाद पढ़ाई पर रोक और महिलाओं को नौकरियों से बाहर रखा गया है।

यह फरमान तालिबान द्वारा इस साल अगस्त में लागू किए गए उस नए कानून ठीक दो महीने बाद आया है, जिसमें महिलाओं को घर से बाहर निकलते समय चेहरे सहित पूरे शरीर को ढकने का आदेश दिया गया है। तालिबान के अधिकारी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को बात करने से मना करते हैं, खासकर पुरुष रिश्तेदारों से।

हेरात में दाई का काम करने वाली एक महिला ने एक टीवी चैनल को कहा, “जब हम काम पर जाते हैं तो वे हमें चेकपॉइंट पर बात करने की भी अनुमति नहीं देते हैं और क्लीनिकों में हमें पुरुष रिश्तेदारों के साथ चिकित्सा मामलों पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा जाता है।” दाई ने बताया कि उसने आठ सालों तक दूरदराज के स्वास्थ्य क्लीनिकों में काम किया है।

विदेश में रहने वाले अफगान कार्यकर्ताओं ने तालिबान के इस आदेश की निंदा की है। ऑस्ट्रेलियाई हजारा एडवोकेसी नेटवर्क की ज़ोहल अज़रा ने कहा, “पिछले महीने तालिबान द्वारा सार्वजनिक रूप से महिलाओं की आवाज़ और चेहरे पर प्रतिबंध लगाने के बाद स्थिति और खराब होने की कल्पना करना कठिन है। इस आदेश के साथ हमने देखा कि महिलाओं को नुकसान पहुँचाने की तालिबान की क्षमता की कोई सीमा नहीं है।”

अज़रा ने कहा, “अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद से तालिबान ने 105 से अधिक आदेशों और फतवों को लागू करके महिलाओं और बच्चियों के सार्वजनिक जीवन को समाप्त कर दिया है। इन्हें हिंसक और मनमाने ढंग से लागू किया जाता है, जिसमें हिरासत, यौन शोषण, यातना और क्रूरता या अपमानजनक व्यवहार एवं दंड जैसे कि महिलाओं और लड़कियों को पत्थर मारना और कोड़े मारना शामिल हैं।”

मुंबई : बेटी पैदा होने पर मर्चेंट नेवी अफसर तस्लीम मोहम्मद, बीवी को डाक से भेजा तीन तलाक: भाई-बहन-अब्बा सब केस में नामजद

प्रतीकात्मक चित्र
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहाँ मर्चेंट नेवी में काम करने वाले एक शख्स ने अपनी बीवी को डाक से तीन तलाक भेजा। ये डाक 2 बार अलग-अलग तारीखों पर भेजे गए। आरोपित का नाम तस्लीम मोहम्मद है। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। आरोपित शौहर के साथ इस केस में उसका अब्बा, भाई, बहन और बहनोई भी नामजद किए गए हैं। तलाक की वजह बेटा न पैदा होना और दहेज़ का लालच बताया गया है।

नवभारत टाइम्स के मुताबिक यह मामला मुंबई के थानाक्षेत्र वकोला का है। यहाँ रहने वाली एक 30 वर्षीया मुस्लिम महिला ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि साल 2018 में पीड़िता का निकाह तस्लीम मोहम्मद से हुआ था, तब तस्लीम पढ़ाई करता था। उस समय पीड़िता के अब्बा ने दहेज़ में 5 लाख रुपए दिए थे। इस बीच जनवरी 2021 में तस्लीम मोहम्मद को मर्चेंट नेवी में नौकरी मिल गई और वह 9 माह के लिए अपनी शिप पर चला गया।

आरोप है कि तस्लीम मोहम्मद के पानी के जहाज पर जाते ही ससुराल के बाकी सदस्यों ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सबसे पहले घर छोटा होने का बहाना बताकर पीड़िता को उसके मायके भेज दिया गया। इस बीच पीड़िता गर्भवती हुई और एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद तस्लीम के घर वालों ने पीड़िता को और ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया। बताया गया है कि आरोपित बेटा चाहते थे। इस बीच नवंबर 2023 को पीड़िता की सास की मौत हो गई।

शिकायत में आगे बताया गया है कि सास की मौत की जानकारी मिलते ही पीड़िता अपनी ससुराल पहुँची, तब पीड़िता की ननद ने उसे घर के अंदर घुसने भी नहीं दिया। कुछ दिनों बाद दिसंबर 2023 में तस्लीम मोहम्मद छुट्टी पर घर आया। उसने भी अपने घर के बाकी सदस्यों जैसी हरकत की और जनवरी 2024 को पीड़िता को तीन तलाक का नोटिस भेज दिया। जब पीड़िता ने यह नोटिस लेने से इंकार कर दिया तो उसके शौहर की तरफ से 17 फरवरी को दूसरा और 21 मार्च को तीसरी बार तलाक का नोटिस भेजा गया।

हालाँकि पीड़िता ने इसमें से एक भी नोटिस रिसीव नहीं किया, तब तस्लीम मोहम्मद ने तलाक की यही नोटिस पीड़िता को व्हाट्सएप कर दिया। पीड़िता तलाक के पक्ष में नहीं बताई जा रहीं है। उसने ससुराल में रहने की इच्छा जताई और काउंसिलिंग की माँग की। लेकिन, इन प्रयासों का तस्लीम और उसके घर वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। आखिरकार मजबूर हो कर पीड़िता ने अपनी ससुराल पक्ष के कुल 7 आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

इस शिकायत पर पुलिस ने तीन तलाक अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। FIR में पीड़िता के शौहर तस्लीम मोहम्मद, ससुर इलियास खान, ननद आफरीन और परमीन, ननद का शौहर बिलाल, देवर इमरान और गुफरान को नामजद किया गया है। इन सभी पर साल 2018 से 2024 के बीच पीड़िता को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने, दहेज़ माँगने और तीन तलाक देने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

केरल : काम था महिला क्रिकेटरों को कोचिंग देना, करने लगा यौन शोषण: नग्न तस्वीरें खींचकर कहता था- ये चयन के लिए जरूरी है

महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने वाला केरल क्रिकेट एसोसिएशन का कोच मनु पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार (चित्र साभार- onmanorama.com)
‘केरल क्रिकेट एसोशिएशन’ (KCA) के पूर्व कोच पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोपित का नाम मनु है जिसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मनु पर महिला खिलाड़ियों की नग्न तस्वीरें खींचने और प्रशिक्षण के दौरान उनसे छेड़खानी करने का आरोप है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और रविवार (7 जुलाई, 2024) को KCA को नोटिस जारी कर के स्पष्टीकरण माँगा है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार(7 जुलाई) को केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया था। इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 10 साल से अधिक समय तक कोच रहे मनु ने कई नाबालिग खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न किया था। उसने क्रिकेट टीम में चयन के लिए जरूरी बता कर कई नाबालिग लड़कियों की नग्न तस्वीरें खींची थीं। उस पर तमिलनाडु के तेनकासी ले जा कर महिला खिलाडियों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर मनु पर केस दर्ज कर लिया गया था।

राज्य मानवाधिकार आयोग ने इन आरोपों की पुष्टि के लिए एक पैनल का भी गठन कर लिया। मनु पर केस दर्ज होने के बाद 5 लड़कियाँ सामने आई हैं। इन्होंने मनु के खिलाफ अपने बयान दर्ज करवाए हैं। आखिरकार पुलिस ने 2 दिन पहले मनु को पॉक्सो एक्ट के तहत तिरुवनंतपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। उसको रिमांड पर ले कर पूछताछ भी की गई। आखिरकार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आयोग ने KCA को भी तलब किया। KCA ने आयोग को बताया है कि उनको इन घटनाओं की जानकारी नहीं थी।

मनु फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में है। इधर केरल क्रिकेट एसोशिएसन (KCA) ने पीड़िताओं को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। मनु पर पूर्व में भी एक महिला खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालाँकि, बाद में लड़की अपने बयान से मुकर गई थी।

पश्चिम बंगाल : ताजेमुल की ‘शरिया अदालत’ का दूसरा वीडियो बंगाल में महिला को रस्सी से बाँध कर परेड निकाला, डंडे से पीटा, जमीन पर छटपटाती रही…

 चोपरा में ताजेमुल हक़ के 'शरिया सज़ा' का दूसरा वीडियो
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर स्थित चोपरा में सत्ताधारी TMC (तृणमूल कॉन्ग्रेस) के विधायक हमीदुल रहमान के करीबी ताजेमुल का एक और वीडियो सामने आया है। इससे पहले वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया था कि वो एक महिला और उसके प्रेमी की खुलेआम भीड़ के सामने पिटाई कर रहा है। वहीं अब पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष व नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने उसका नया वीडियो जारी किया है, जो रविवार (16 जून, 2024) का है।

ये वीडियो रात के समय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को रस्सी से बाँध कर उसका परेड निकाला जा रहा है। उक्त महिला के साथ-साथ एक पुरुष के भी कपड़े उतार कर ये रस्सी उसने शरीर में बाँध दी गई है। रास्ते में परेड निकाले जाने वक्त दोनों की डंडे से पिटाई भी की जा रही है। साथ में कई अन्य लोग भी तमाशा देखते हुए चल रहे हैं। इसके बाद इन दोनों को एक पेड़ के पास जमीन पर बिठा कर पीटा गया। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे होते हैं।

फिर एक कमरे में ले जाकर महिला और उस पुरुष को जमीन पर लिटा कर पीटा गया, इस दौरान वो छटपटाती रही। कोई उन्हें बचाने की कोशिश नहीं करता है। शुभेंदु अधिकारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “स्ट्रीट जस्टिस का दूसरा एपिसोड। इसमें TMC नेता ताजिमुल उर्फ ​​JCB जज, जूरी और जल्लाद की भूमिका में हैं। ममता बनर्जी के बंगाल में एक और दिन, जहां ‘मुस्लिम राष्ट्र’ की परंपराओं का मनमाने ढंग से पालन किया जाता है।”

अवलोकन करें:-

ममता बनर्जी के MLA के सीने में धधक रहा ‘मुस्लिम राष्ट्र’, वही हर ताजेमुल के सीने में तालिबानी राज

इससे पहले जो वीडियो सामने आया था, उसमें भी एक महिला और उसके प्रेमी को बाँस के डंडे से पीटते हुए ताजेमुल दिखा था। उसका बचाव करते हुए चोपरा के विधायक हमीदुल रहमान ने कहा था कि ‘मुस्लिम राष्ट्र’ के कुछ आचार-विचार होते हैं। ऐसे में सवाल पूछे जाने लगे थे कि चैतन्य महाप्रभु और रामकृष्ण परमहंस की धरती क्या अब ‘मुस्लिम राष्ट्र’ है? शरिया भारत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है, जहाँ मनमाने ढंग से भारत के संविधान और कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

बंगाल की ‘कंगारू कोर्ट’ में एक और महिला की पिटाई, आहत हो पीड़िता ने जहर पीकर दे दी जान: पीड़ित पति ने बताया- TMC नेता ने जबरन पंचायत में बुलवाया था; बंगाल की जनता कब वोट की चोट से इस अत्याचारी सरकार को औंधे मुंह गिराएगी?

पश्चिमी बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है, दुःख होना स्वाभाविक है, लेकिन ठंठे दिमाग से सोंचने पर निष्कर्ष यही निकलता है कि बंगाल में पनप रही शरिया कोर्ट की जिम्मेदार जनता है। जब से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी तभी से हिन्दुओं पर अत्याचार होते आ रहे हैं, कोई मीडिया नहीं बोलती, क्योकि बंगाल बीजेपी शासित राज्य नहीं। हाँ, अगर बीजेपी सत्ता में होती, देखो अपनी TRP बढ़ाने सारी मीडिया मदारी का तमाशा कर रही होती। दूसरे, जनता खुद है, क्यों ममता की TMC को वोट देते हैं। मत दो बीजेपी को वोट, दूसरी पार्टियां भी हैं। संदेशखाली में इतना सबकुछ होने पर लोकसभा में ममता को वोट दिया। हिन्दू त्योहारों के लिए न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता है।  
पश्चिम बंगाल में तालिबानी अदालतों का दौर थम नहीं रहा है। अब न्यू जलपाईगुड़ी जिले में एक महिला ने जनता के बीच पिटाई होने के बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। महिला पर एक लड़के के साथ अवैध सम्बन्धों का आरोप लगाकर उसे पीटा और बेइज्जत किया गया था। महिला को प्रताड़ित करने वाले इस कंगारू कोर्ट का आयोजन करने का आरोप TMC की नेता और उसके पति पर है। अब इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यू जलपाईगुड़ी जिले के फूलबाड़ी इलाके में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि 29 जून, 2024 को महिला और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया और बेइज्जत करते हुए पीटा गया। महिला पर अवैध संबंध का आरोप इस कोर्ट में लगाया गया। इसके बाद महिला ने आहत होकर जहर पी कर आत्महत्या कर ली।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी किसी के साथ चली गई थी। पति ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। हालाँकि, इसके कुछ दिनों बाद वह लौट आई थी। महिला के लौटने पर स्थानीय नेता और पंचायत की मुखिया TMC नेता मालती राय और उसके पति शंकर राय ने उसे बुलाया। जब महिला और उसका पति वहाँ पहुँचे तो उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें मारा पीटा गया। महिला का चरित्र हनन भी किया गया।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सबसे सामने यह पिटाई और चरित्र हनन की बात बर्दाश्त नहीं कर पाई। घर वापस आने के बाद उसने जहर पी लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने कुछ लोगों के विरुद्ध इस मामले में FIR दर्ज करवाई है।

TMC नेता मालती राय और शंकर राय ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि यह विवाद उनके पड़ोसियों के साथ हुआ है, हम वहाँ मौजूद नहीं थे। शंकर राय ने बताया है कि महिला वहाँ से कुछ देर के लिए जाने की बात कहकर गई और उसने जहर पी लिया।

अवलोकन करें:-

ममता बनर्जी के MLA के सीने में धधक रहा ‘मुस्लिम राष्ट्र’, वही हर ताजेमुल के सीने में तालिबानी राज

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने के बाद फिर से एक बार ममता बनर्जी की सरकार पर प्रश्न खड़े हुए हैं। इस घटना के एक दिन पहले ही उत्तरी दिनाजपुर में ताजेमुल इस्लाम नाम के माफिया ने एक महिला को सार्वजनिक तौर पर पीटा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। ताजेमुल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुस्लिम महिला को सरेआम पीटने वाले को गिरफ्तार कर ताजेमुल (JCB) को इस्लामपुर भेजा गया; बंगाल पुलिस में दिखा हमले का खौफ,

                                         ताजेमुल को गिरफ्तार करके भेजा गया इस्लामपुर थाने
पश्चिम बंगाल की सड़क पर महिला से सरेआम मारपीट करने वाले ताजेमुल हक को चोपड़ा जेल में न रखकर इस्लामपुर में शिफ्ट किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुलिस को संदेह था कि अगर उसे चोपड़ा थाने में रखा जाता तो पुलिस थाने पर हमला हो सकता था।

 इस संबंध में समाचार एजेंसी को इस्लामपुर पलिस के एसपी जोबी थॉमस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा- “अगर हम चोपड़ा में उसे रखते हैं तो थाने पर हमला हो जाता। हमने सुरक्षा लिहाज से उसे इस्लामपुर में रखा है।”

इससे पूर्व मीडिया रिपोर्ट्स में ताजेमुल हक चोपड़ा को टीएमसी विधायक हामिदपुर रहमान का करीबी बताया गया था। साथ ही ये भी कहा गया था कि तालिबान स्टाइल में अपनी ‘इंसाफ सभा’ चलाता है जहाँ तुरंत शरिया मुताबिक कार्रवाई की जाती है।

इसी क्रम में उसने बंगाल के दीनाजपुर में एक महिला को निर्ममता से सरेआम सड़क पर मारा था। महिला की गलती ये थी कि वो शादीशुदा होने के बावजूद किसी और शख्स से मिल रही थी। रविवार को उस महिला को उस युवक के साथ पकड़ा गया तो ताजेमुल अपनी छड़ी लेकर आ गया। उसने महिला को बीच राह में ताबड़तोड़ छड़ी मारनी शुरू की। उसने ऐसा तब तक किया जब महिला बेहोश नहीं हो गई।

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद जब सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल हुआ तो पहले तो टीएमसी विधायक हमीदुJ रहमान ने ताजेमुल के एक्शन की निंदा करने की बजाय महिला के चरित्र पर सवाल उठाए।

अवलोकन करें:-

पश्चिम बंगाल : ‘शरिया कोर्ट’ पर पर्दा डाल रही बंगाल पुलिस? मोदी को तानाशाह बताने वाले ममता की ता

वहीं बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को तो गिरफ्तार किया, लेकिन फिर वो उनके खिलाफ सख्त होने लगी जिन्होंने वीडियो शेयर की थी। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स हैं जिनके वीडियो शेयर करने पर बंगाल पुलिस ने एक्स से अनुरोध किया है कि वो उनका पोस्ट हटा दें।