Showing posts with label paraded. Show all posts
Showing posts with label paraded. Show all posts

भगवान राम और माता कौशल्या पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला समाजवादी पार्टी नेता यदुनंदन गिरफ्तार, रात में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कराई परेड

सपा नेता यदुनंदन गिरफ्तार
देर आए दुरुस्त आए जो कदम उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस ने अब उठाया है यह कदम बहुत पहले उठा लेना चाहिए था। कालनेमि हिन्दू अपने मुस्लिम वोटबैंक को साधने सनातन धर्म पर कीजड़ उछालने से बाज नहीं आते। जनता को भी ऐसे लोगों और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर शर्मनाक और आपत्तिजनक करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल राजपूत (वर्मा) को हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरदोई पुलिस ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) रात यदुनंदन की गिरफ्तार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह पुलिसकर्मियों के साथ रात में सड़क पर चलता दिख रहा है।

हरदोई पुलिस ने X पर पोस्ट में लिखा, “हरपालपुर पुलिस द्वारा धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाली अभद्र, अश्लील एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है।”

मंच से उगला जहर, Video वायरल होते ही मचा हड़कंप

यह पूरा विवाद हरदोई के सांडी इलाके के अंटवा खेरवा गाँव में सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ। आरोप है कि मंच से भाषण देते हुए यदुनंदन लाल ने भगवान राम और उनकी माता कौशल्या के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे सुनकर वहाँ मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

जैसे ही इस भाषण का Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, न केवल हरदोई बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपित की तुरंत गिरफ्तारी की माँग करने लगे।

पश्चिम बंगाल : ताजेमुल की ‘शरिया अदालत’ का दूसरा वीडियो बंगाल में महिला को रस्सी से बाँध कर परेड निकाला, डंडे से पीटा, जमीन पर छटपटाती रही…

 चोपरा में ताजेमुल हक़ के 'शरिया सज़ा' का दूसरा वीडियो
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर स्थित चोपरा में सत्ताधारी TMC (तृणमूल कॉन्ग्रेस) के विधायक हमीदुल रहमान के करीबी ताजेमुल का एक और वीडियो सामने आया है। इससे पहले वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया था कि वो एक महिला और उसके प्रेमी की खुलेआम भीड़ के सामने पिटाई कर रहा है। वहीं अब पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष व नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने उसका नया वीडियो जारी किया है, जो रविवार (16 जून, 2024) का है।

ये वीडियो रात के समय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को रस्सी से बाँध कर उसका परेड निकाला जा रहा है। उक्त महिला के साथ-साथ एक पुरुष के भी कपड़े उतार कर ये रस्सी उसने शरीर में बाँध दी गई है। रास्ते में परेड निकाले जाने वक्त दोनों की डंडे से पिटाई भी की जा रही है। साथ में कई अन्य लोग भी तमाशा देखते हुए चल रहे हैं। इसके बाद इन दोनों को एक पेड़ के पास जमीन पर बिठा कर पीटा गया। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे होते हैं।

फिर एक कमरे में ले जाकर महिला और उस पुरुष को जमीन पर लिटा कर पीटा गया, इस दौरान वो छटपटाती रही। कोई उन्हें बचाने की कोशिश नहीं करता है। शुभेंदु अधिकारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “स्ट्रीट जस्टिस का दूसरा एपिसोड। इसमें TMC नेता ताजिमुल उर्फ ​​JCB जज, जूरी और जल्लाद की भूमिका में हैं। ममता बनर्जी के बंगाल में एक और दिन, जहां ‘मुस्लिम राष्ट्र’ की परंपराओं का मनमाने ढंग से पालन किया जाता है।”

अवलोकन करें:-

ममता बनर्जी के MLA के सीने में धधक रहा ‘मुस्लिम राष्ट्र’, वही हर ताजेमुल के सीने में तालिबानी राज

इससे पहले जो वीडियो सामने आया था, उसमें भी एक महिला और उसके प्रेमी को बाँस के डंडे से पीटते हुए ताजेमुल दिखा था। उसका बचाव करते हुए चोपरा के विधायक हमीदुल रहमान ने कहा था कि ‘मुस्लिम राष्ट्र’ के कुछ आचार-विचार होते हैं। ऐसे में सवाल पूछे जाने लगे थे कि चैतन्य महाप्रभु और रामकृष्ण परमहंस की धरती क्या अब ‘मुस्लिम राष्ट्र’ है? शरिया भारत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है, जहाँ मनमाने ढंग से भारत के संविधान और कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।

इजरायली महिला की हत्या की, नग्न किया, थूका… वीडियो में दिखी ‘अल्लाह-हू-अकबर’ चिल्लाते इस्लामी आतंकियों की बर्बरता

                                हमास के आतंकियों ने इजरायली महिला को नग्न कर बनाया बंधक (बाएँ)
7 अक्टूबर को इजरायल में रहने वाले लोगों की सुबह सायरन, रॉकेट के धमाकों और गोलीबारी की आवाज के साथ हुई। इजरायल की सुरक्षा एजेंसियाँ जब तक एक्शन में आ पातीं तक तक फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के लोग जमीन, पानी और आकाश तीनों ही रास्तों से घुसपैठ कर हमला करने और लोगों को बंधक बनाने, मारने-पीटने में जुटे हुए थे।

इसी दौरान हमास के आतंकी ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारों के बीच महिलाओं को प्रताड़ित करते नजर आए। वहीं कुछ आतंकियों ने महिलाओं को नग्न कर घिनौनी करतूत की। सामने आए वीडियो में नग्न महिला आतंकियों की गाड़ी में बंधक नजर आ रही हैं। वहीं आतंकी इस्लामी नारों के बीच जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। थूक भी रहे हैं। एक अन्य वीडियो में खून से लथपथ एक महिला को बंधक बनाते देखा जा सकता है।

हमास के हमले के बाद बारी इजरायल की थी। एक ओर जहाँ हमास के हमले में इजरायल के 40 लोग मारे गए थे। वहीं इजरायल की जवाबी कार्रवाई में फिलिस्तीन के करीब 200 लोगों मारे गए हैं। वहीं 1600 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

इजरायल हमास पर लगातार हवाई हमले कर रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि देश गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों के साथ युद्धस्तर पर लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलिस्तीन को ऐसा जवाब मिलेगा जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा।

इसके अलावा, बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन से भी बात की है। इसमें अमेरिका ने इजरायल को साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। वहीं नेतन्याहू ने बायडेन से कहा कि उनका देश एक मजबूत और लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। इसमें उन्हें जरूर जीत मिलेगी।

इजरायल-फिलिस्तीन के बीच जारी जंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “इजरायल पर आतंकी हमले से काफी आहत हूँ। हमारी प्रार्थनाएँ एवं संवेदनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस कठिन परिस्थिति में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

उधर इजरायल की IDF (डिफेन्स फोर्सेज) ने गाजा में घुस कर कई ड्रोन स्ट्राइक को अंजाम दिया है। उधर यूक्रेन ने भी इजरायल का समर्थन किया है। यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इजरायल के समर्थन में बयान जारी किया है। गाजा पट्टी से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओफ़ाकिम शहर में कई लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर है। वहाँ कई आतंकियों को इजरायल की सेना ने भी मार गिराया है।

कीबुत्ज के लोगों ने सेना से गुहार लगाई है कि उन्हें बचाया जाए। हमास के बंदूकधारी आतंकी शहरों में सड़कों पर घूमते हुए और गोलीबारी करते हुए देखे जा सकते हैं। हमास ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो इजरायल की मिलिट्री एम्बुलेंस पर बमबारी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

इजरायल में जमीन, जल और आकाश – तीनों मार्गों से घुसपैठ हुई है। हमास ने उन वीडियोज को भी जारी किया है, जिनमें उसे इजरायली सैनिकों को बंधक बना कर उन पर अत्याचार करते हुए देखा जा सकता है। इजरायल में लगभग 8 घंटे लगातार रॉकेट्स दागे गए हैं। गाजा पट्टी में हमास के 17 सैन्य परिसर और 4 मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं।