Showing posts with label #Principal. Show all posts
Showing posts with label #Principal. Show all posts

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में पादरी ने बेटे संग मिलकर हिंदू प्रिंसिपल का किया बलात्कार

        कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल ने बिशप और उनके बेटे पर गैंगरेप का लगाया आरोप (साभार: Dainik Bhaskar)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘डायसिस ऑफ लखनऊ’ के अंतर्गत संचालित कॉन्वेंट स्कूल बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की हिंदू महिला प्रिंसिपल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए संस्था के चेयरमैन बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान और सेक्रेटरी राकेश चत्री ने बलात्कार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित प्रिंसिपल ने कर्नलगंज थाने में 23 मई 2026 को 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में प्रिंसिपल ने बताया कि बिशप और उनके साथियों ने उनसे यह भी कहा कि तुम्हें ऊपर के अधिकारियों को संतुष्ट करना है तभी तुम्हारी नौकरी बची रहेगी। प्रिंसिपल ने इस मामले में अपने पूर्व पति विशान नोवेल सिंह को भी शामिल बताया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रिंसिपल मूलरूप से बिहार की रहने वाली है, जो करीब 15 साल पहले प्रयागराज आई थी। यहाँ कटरा के एक स्कूल में वह हेडमिस्ट्रेस रहीं, तभी से वह यहाँ काम कर रही हैं। महिला ने बताया कि उसका दो साल पहले पति से तलाक हो चुका है। आरोपित उनके तलाकशुदा होने का फायदा उठाते हैं और एक साल से शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

पीड़िता ने नौकरी जाने के डर से इस बारे में किसी को खुलकर नहीं बताया। उन्होंने बताया कि 07 मई 2026 को बिशप मॉरिस एडगर दान ने उन्हें फोन करके सेक्रेटरी राकेश चत्री के घर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने मना किया तो गंदी-गंदी गालियाँ देने लगा और नौकरी से भी निकालने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों ने पूर्व प्रिंसिपल को भी इसी तरह टॉर्चर कर स्कूल से निकाल दिया था।

मामले में एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया कि पीड़ित प्रिंसिपल की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की जाँच में जुट गई है। महिला की भी मेडिकल जाँच और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान : ‘तुम्हें (छात्राओं) बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा’: प्रिंसिपल रहे मश्‍कूर अली की करतूतों के विरोध में लड़कियों का हंगामा

                                       जयपुर में प्रदर्शन करने वाली छात्राएँ (साभार: X/arvindchotia)
राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली पर यौन शोषण का आरोप लगाकर हंगामा किया है। छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल छात्राओं को साथ सोने का दबाव बनाता था। इसके साथ ही वह कहता था कि वह लड़कियों की सप्लाई भी करता है। कॉलेज में 7 छात्राओं ने अपने बयान दर्ज करवाएँ हैं।

दरअसल, इस संबंध में छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ ने 3 फरवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से शिकायत की थी। इसके बाद जाँच के लिए एक कमिटी की गई। जाँच में दोषी पाए जाने पर मश्कूर को निलंबित कर दिया था। हालाँकि, मश्कूर ने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद जाँच कमिटी सोमवार (10 मार्च) को जाँच के लिए दोबारा कॉलेज पहुँची, जिसका छात्राओं ने विरोध किया।

छात्राओं का आरोप है कि मश्कूर अली को बचाने के लिए दोबारा जाँच करवाई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली को साल 2023 में प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही वह छात्राओं से अभद्रता करता था। उनका कहना है कि मश्कूर लाइब्रेरी के कोने में अलमारी के पीछे बैठता था, जो सीसीटीवी कैमरे की रेंज में नहीं आता था।

इसके अलावा, पूर्व प्रिंसिपल खुद को छात्राओं के पर्सनल व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़वा रखा है। वह लड़कियों को अश्‍लील मैसेज भी करता था। र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, वह बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होने का झाँसा देकर छात्राओं की अपनी कार में ले जाता था और चलती कार में अभद्रता करता था। इस दौरान वह हॉस्‍टल वार्डन और छात्राओं के परिजनों को इस संबंध में जानकारी भी नहीं देता था।

छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल मश्कूर अली छात्राओं को धमकी देता था कि अगर किसी ने पुल‍िस या पर‍िजनों से शिकायत की तो वह उनका वीडियो वायरल कर देगा। छात्राओं का कहना है कि वीड‍ियो वायरल होने के डर से किसी ने थाने में र‍िपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ ने मश्कूर अली के खिलाफ महिला आयोग, मुख्यमंत्री और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की थी।

 अमर उजाला से बातचीत में लड़कियों ने कहा, “प्रिंसिपल मश्कूर अली कहता था कि तुम्हें (लड़कियों से) बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा। वह कहता था कि उसके बड़े-बड़े लोगों से लिंक हैं। वह लड़कियों की सप्लाई भी करता है। बात नहीं मानने पर वह लड़कियों को कॉलेज से निकालने की धमकी भी देता था।”

मध्य प्रदेश : ‘ये शेरो-शायरी नहीं चलेगी’: स्कूल में संस्कृत श्लोक पढ़ने पर प्रिंसिपल ने छीन ली माइक


मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित वंदना कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोक का पाठ किए जाने पर प्रिंसिपल नाराज हो गई और बच्चों के साथ से माइक छीन लिया। जिसके बाद वहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गुना में वंदना कॉन्वेंट स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया। कथित तौर पर प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उस दिन भाषणों के लिए केवल अंग्रेजी की अनुमति थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 जुलाई 2024 को गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल में छात्र असेंबली कार्यक्रम हो रहा था। उस कार्यक्रम में एक छात्र ने संस्कृत का श्लोक बोल दिया, जिस पर स्कूल की प्रिंसिपल भड़क गईं और छात्र के हाथ से माइक छीन लीं। इस घटना के बाद विद्यार्थी परिषद के सक्षम दुबे, ध्रुव सिंह किरार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 छात्रों का कहना है कि सुबह स्कूल में छात्र असेंबली कार्यक्रम हो रहा था। स्कूल के छात्र धुर्ब पलिया और गौरव किरार ने हिंदू संस्कृति के अनुसार संस्कृत में स्पीच की शुरुआत की। छात्रों ने संस्कृत श्लोक सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संतु निरामया का वाचन किया, जिसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर कैथरीन ने नाराज होकर बच्चों से माइक छीन लिया और उसे स्पीच देने से रोक दिया। बच्चों से सिस्टर कैथरीन ने बोला कि यह सब शायरियाँ यहाँ नहीं चलेंगी, इंग्लिश में बोलो।

इस मामले में, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर सिसोदिया ने स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सुबह की सभा में चुने हुए छात्र आमतौर पर हिंदी और अंग्रेजी में भाषण देते हैं। उस दिन भाषण अंग्रेजी में होना था, लेकिन छात्र ने हिंदी में बोलना शुरू कर दिया। शिक्षक ने उसे हिंदी में बोलने के लिए कहा।

प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की। वे यह भी चाहते थे कि जिस संस्कृत श्लोक को पढ़ने से छात्र को रोका गया था, उसे दैनिक स्कूल प्रार्थना में शामिल किया जाए और उन्होंने प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की माँग की। विरोध प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुँचे और आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।

सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल आफताब अहमद, बच्चों से पकड़वाता था अपना लिंग: अभिभावकों से बोला- जो उखाड़ना हो उखाड़ लो

बच्चों से लिंग पकड़वाता था प्रिंसिपल (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार: Bing AI)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा छात्र-छात्राओं का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित प्रिंसिपल का नाम आफताब अहमद है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अभिभावकों ने बताया है कि वह बच्चों से अपना लिंग पकड़वाता था।

ताजा मामला 1 अक्टूबर 2023 का है। जब अभिभावकों ने इसके बारे में प्रिंसिपल से पूछा तो वह उनसे गाली गलौच पर उतर आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र का है। यहाँ के कटघर गाँव के कम्पोजिट विद्यालय में 55 साल का आफताब अहमद प्रिंसिपल है।

पीड़ित छात्रों के परिजनों का आरोप है कि आफताब अहमद उनके बच्चों से स्कूल में अपना प्राइवेट पार्ट पकड़वाता था। कुछ साल पहले भी उसके द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने का मामला सामने आया था। लेकिन उस समय आफताब ने माफी माँग कर मामला निपटा लिया था। कुछ समय बाद उसने दोबारा बच्चों का यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया।

इसी क्रम में एक अक्टूबर को उसने 13 साल के एक अनुसूचित जाति के छात्र के साथ गंदी हरकत की। छात्र ने घर आ कर पूरी बात अपनी माँ को बताई। छात्र की माँ के स्कूल पहुँचने के बाद आफताब की हरकतों से पीड़ित अन्य बच्चों के अभिभावक भी वहाँ पहुँच गए। पीड़ित छात्रों और छात्राओं की संख्या करीब 1 दर्जन बताई गई है। इनकी उम्र 10 से 13 साल के बीच है।

स्कूल में अभिभावकों के पहुँचने पर आफताब नाराज हो गया। पीड़ित छात्र की माँ के अनुसार आफताब ने अपनी गलती मानने के बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। उसने अभिभावकों को गंदी-गंदी गालियाँ दी। उनसे कहा, “जो उखाड़ना हो उखाड़ लो। तुम सब कुछ नहीं कर पाओगे।” सभी पीड़ित छात्र-छात्रों के परिजनों ने शिकायत पर गवाह के तौर पर दस्तखत किए हैं और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने आफताब के खिलाफ IPC की धारा 354, 294 और 504 के साथ SC/ST व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

ऑपइंडिया के पास शिकायत की कॉपी मौजूद है। इस मामले में आजमगढ़ जिले के SP सिटी ने बताया कि शिकायत मिलने पर क्षेत्र के DSP को जाँच सौंपी गई थी। जाँच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपित प्रिंसिपल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आफ़ताब अहमद को हिरासत में ले लिया गया है।