Showing posts with label #Jaipur. Show all posts
Showing posts with label #Jaipur. Show all posts

राजस्थान : ‘तुम्हें (छात्राओं) बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा’: प्रिंसिपल रहे मश्‍कूर अली की करतूतों के विरोध में लड़कियों का हंगामा

                                       जयपुर में प्रदर्शन करने वाली छात्राएँ (साभार: X/arvindchotia)
राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली पर यौन शोषण का आरोप लगाकर हंगामा किया है। छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल छात्राओं को साथ सोने का दबाव बनाता था। इसके साथ ही वह कहता था कि वह लड़कियों की सप्लाई भी करता है। कॉलेज में 7 छात्राओं ने अपने बयान दर्ज करवाएँ हैं।

दरअसल, इस संबंध में छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ ने 3 फरवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से शिकायत की थी। इसके बाद जाँच के लिए एक कमिटी की गई। जाँच में दोषी पाए जाने पर मश्कूर को निलंबित कर दिया था। हालाँकि, मश्कूर ने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद जाँच कमिटी सोमवार (10 मार्च) को जाँच के लिए दोबारा कॉलेज पहुँची, जिसका छात्राओं ने विरोध किया।

छात्राओं का आरोप है कि मश्कूर अली को बचाने के लिए दोबारा जाँच करवाई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पूर्व प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली को साल 2023 में प्रिंसिपल नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही वह छात्राओं से अभद्रता करता था। उनका कहना है कि मश्कूर लाइब्रेरी के कोने में अलमारी के पीछे बैठता था, जो सीसीटीवी कैमरे की रेंज में नहीं आता था।

इसके अलावा, पूर्व प्रिंसिपल खुद को छात्राओं के पर्सनल व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़वा रखा है। वह लड़कियों को अश्‍लील मैसेज भी करता था। र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, वह बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होने का झाँसा देकर छात्राओं की अपनी कार में ले जाता था और चलती कार में अभद्रता करता था। इस दौरान वह हॉस्‍टल वार्डन और छात्राओं के परिजनों को इस संबंध में जानकारी भी नहीं देता था।

छात्राओं का आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल मश्कूर अली छात्राओं को धमकी देता था कि अगर किसी ने पुल‍िस या पर‍िजनों से शिकायत की तो वह उनका वीडियो वायरल कर देगा। छात्राओं का कहना है कि वीड‍ियो वायरल होने के डर से किसी ने थाने में र‍िपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ ने मश्कूर अली के खिलाफ महिला आयोग, मुख्यमंत्री और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की थी।

 अमर उजाला से बातचीत में लड़कियों ने कहा, “प्रिंसिपल मश्कूर अली कहता था कि तुम्हें (लड़कियों से) बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा। वह कहता था कि उसके बड़े-बड़े लोगों से लिंक हैं। वह लड़कियों की सप्लाई भी करता है। बात नहीं मानने पर वह लड़कियों को कॉलेज से निकालने की धमकी भी देता था।”

राजस्थान : मुस्लिम कट्टरपंथी जयपुर के शास्त्री नगर में रात को हिन्दुओं का दरवाजा पीटकर इलाका छोड़ने की दे रहे धमकी: दीवारों पर लगे दिखे ‘पलायन रोको’ के पोस्टर

                                                जयपुर में हिंदुओं का पलायन रोकने को लगे पोस्टर
बीजेपी शासित राजस्थान में क्या मुस्लिम कट्टरपंथी हिन्दू को इलाका छोड़ने के प्रताड़ित करते रहेंगे? क्या सरकार ऐसे मुस्लिम कट्टरपंथियों पर सख्ती से पेश आएगी या पिछली सरकारों की तरह तुष्टिकरण करती रहेगी? राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर से पलायन के पोस्टरों के कारण चर्चा में है। हालाँकि इस बार ‘सर्व हिन्दू समाज’ के नाम से यह पोस्टर लगाते हुए हिंदुओं से अपील की गई है कि वो अपने घरों को छोड़कर न जाएँ। ऐसे पोस्टर दीवारों पर बुधवार (12 जून 2024) को इसलिए सामने आए क्योंकि कई रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर के शास्त्री नगर इलाके के हिन्दू, इलाके में रहने वाले मुस्लिमों से तंग आकर अपना घर छोड़ने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। इलाके में चोरी और लड़कियों से छेड़खानी आम बात हो गई है इसलिए यहाँ उनका रहना मुश्किल है।

मामला जयपुर के शास्त्री नगर इलाके का है। यहाँ के कई मकानों पर बुधवार (12 जून) को एक पोस्टर लगा दिखा। पोस्टर में जारीकर्ता के तौर पर सर्व हिन्दू समाज लिखा हुआ है। शुरुआत में सनातनियों से अपील की गई है। इसके बाद पोस्टर में ‘पलायन को रोको’ लिखा गया है। इसे जारी करने वाले ने आगे लिखा, “सभी सनातन भाइयों बहनों से निवेदन है कि अपना मकान गैर हिन्दुओं को न बेचें।” इस पोस्टर को शास्त्री के कई मकानों पर चिपका देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टर शास्त्री नगर के शिवाजी नगर में लगाए गए हैं। यहाँ के कई निवासियों ने खुद को इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों की प्रताड़ना से तंग बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवाजी नगर इलाके में उनकी बहन-बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। स्थानीय निवासियों का यह भी दावा है कि मुस्लिम तबके के कई लोग उनकी जमीनों पर अवैध तरीके से कब्ज़ा कर रहे हैं। इन सभी ने यह भी कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन उनकी तकलीफ सुनने को तैयार नहीं है।

स्थानीय हिन्दू निवासियों ने बताया कि रात को उनके घरों के दरवाजे पीटे जाते हैं। उन पर घर को बेचकर कहीं और चले जाने का दबाव बनाया जाता है। कभी-कभार घरों पर पत्थर भी चलते हैं। टाइम्स नाऊ नवभारत की वायरल होती एक वीडियो में एक महिला ने मीडिया को बताया, “यहाँ आ कर इतना ज्यादा उधम मचाते हैं कि आपको क्या बताऊँ। बच्चियाँ बाहर नहीं खड़ी होतीं। सीटियाँ बजाते हैं यहीं पर। हर रात को चोरियाँ हो रहीं हैं। सरकारी स्कूल में जब बच्चियों की छुट्टियाँ होती हैं तो वहाँ कई गाड़ियाँ खड़ी कर दी जाती हैं।” इसी दौरान पीछे से बोल रहे एक व्यक्ति ने मुस्लिम तबके के युवाओं पर रात में 2-2 बजे तक नशा कर के घूमने का आरोप लगाया।

स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि उनके मोहल्ले में बकरों की मंडी खोलने की तैयारी चल रही है। वीडियो में कुछ लोग बकरों को लेकर खड़े भी दिखे। एक अन्य महिला ने कहा, “हमारे मंदिर के पास मीट की दुकानें खोली जा रहीं हैं।” वहीं टाइम्स नाउ के पत्रकार ने जब इलाके में घूम रही पुलिस की गाड़ी में मौजूद जवानों से बात करनी चाही तो उन्होंने ‘मुझे जानकारी नहीं है’ कह कर पल्ला झाड़ लिया। हालाँकि जयपुर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि मामले को संज्ञान में ले कर स्थानीय थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि मामले से संबंधित खबर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। टाइम्स नाऊ नवभारत की ग्राउंड रिपोर्ट में ताजा पोस्टरों के बारे में खुलासा हुआ है।

पंजाब जेल में करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश, 10 महीने पहले ही राजस्थान पुलिस के पास थी सूचना

राजस्थान में ‘श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना’ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह शेखावत मौके पर ही मौत हो गई थी। अब सामने आया है कि पंजाब के बठिंडा जेल में बंद संपत नेहरा ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। वो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गैंगस्टर है। राजस्थान पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। जयपुर पुलिस ने अपील की है कि शांति बनाए रखा जाए।

राजस्थान पुलिस ने आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की फर्जी खबर न फैलाई जाए। DGP उमेश मिश्रा ने जानकारी दी कि हरियाणा में उनके समकक्ष से बातचीत की गई है। सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए माहिर माने जाने वाले ADG (कानून व्यवस्था) दिनेश MN की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। बीकानेर में भी दबिश दी जा रही है। रोहित गोदारा का वहाँ प्रभाव है, जिसने इस हत्याकांड की फेसबुक के माध्यम से जिम्मेदारी ली है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के एक परिचित अजीत भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जयपुर के अलावा जोधपुर, कुचामन, जैसलमेर, कोटा और बूंदी जैसे इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। उदयपुर और सिरोही में भी बंद का ऐलान किया गया है। राजपूत समाज ने बुधवार (6 दिसंबर, 2023) को राजस्थान में बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल से भी पुलिस संवाद कर रही है। लोगों की माँग है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उच्च न्यायालय के जज से इस मामले की जाँच कराई जाए।

पुलिस ने जयपुर के झोटवाड़ा निवासी रोहित राठौड़ को गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से नागौर के मकराना का रहने वाला है। वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले नितिन फौजी को भी गिरफ्तार किया गया है। बाड़मेर, चूरू और राजसमंद में भी विरोध प्रदर्शन चालू है और बाजार बंद करवा दिए गए हैं। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुस कर हत्यारों ने बातचीत करते-करते अचानक 20 सेकेण्ड में ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग कर डाली जिसमें उनकी मौत हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सामने 2 युवक बैठ कर उनसे बातचीत कर रहे होते हैं, बगल में नवीन शेखावत बैठा होता है। वो एक कॉल रिसीव करते हैं तभी सामने बैठे युवक गोलियाँ बरसाने लगते हैं। नवीन शेखावत को ही गोली मारी जाती है। हमलावर जाते-जाते करणी सेना के अध्यक्ष के सिर में भी गोली मार कर जाते हैं। उनका गार्ड उन्हें बचाने की कोशिश करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। गोगामेड़ी आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और ‘पद्मावत’ को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मारने के कारण चर्चा में आए थे।

अवलोकन करें:-

फरवरी 2023 का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस को संपत नेहरा द्वारा जेल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रचने की जानकारी दी गई है। सूचना में बताया गया था कि राजस्थान में सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए इस हत्या की साजिश रची जा रही थी। सूचना में ये भी बताया गया था कि संपत नेहरा ने इस काम के लिए AK-47 का जुगाड़ भी कर लिया है।

बिश्नोई-बराड़ के गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा – हमारे दुश्मन चौखट पर अर्थी तैयार रखें

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद सुलगा राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार (5 दिसंबर, 2023) को करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर में बातचीत करने आए हमलावरों ने अचानक उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। 2017 में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की हत्या के बाद उसके शव के साथ प्रदर्शन में वो सक्रिय रहे थे। साथ ही ‘पद्मावत’ फिल्म को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खुद को इस हत्याकांड से स्तब्ध बताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की जानकारी ली और आरोपितों की जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार शपथ लेते ही कानून-व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन से माँग की है।

बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने भी कहा है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर 20 सेकेण्ड में ताबड़तोड़ 17 राउंड गोलियाँ दागी गईं। इस दौरान उनके गार्ड ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें हमलावरों में से एक नवीन सिंह शेखावत की मौत हो गई। दोपहर 1:05 में 3 व्यक्ति उनके दफ्तर में पहुँचे और 10 मिनट तक बातचीत की। जब वो जमीन से लुढ़क गए तो उनके पास जाकर सिर में गोली मारी गई।

हमले के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कागनमैन भी कमरे में ही मौजूद था। रहित गोदारा ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है, “सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों से मिल कर उनका सहयोग करता था। उन्हें पूर्ण रूप से मजबूत करने का काम करता था। हमने ही उसकी हत्या करवाई है। रही बात हमारे दुश्मनों की तो वो अपने घर की चौखट पर अर्थी तैयार रखें। जल्द ही उनसे भी मुलाकात होगी।” हालाँकि, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई है। ‘रोहित गोदारा कपूरीसर’ नामक फेसबुक पेज से ये पोस्ट आया।

उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का बताया है। रोहित गोदारा बीकानेर के एक ज्वेलर से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी भी माँग चुका है। जून 2023 में उसने धमकी दी थी कि पैसे नहीं मिले तो वो उन्हें मरवा देगा, बीकानेर में उसके 2000 लोग हैं। करणी सेना के नेता सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ ने कहा कि हमारे बार-बार सुरक्षा माँगने के बावजूद नहीं दी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जून 2013 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने चूरू स्थित भादरा से बसपा से चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे।

उनका असली नाम सुखदेव सिंह शेखावत था, उन्होंने अपने गाँव का नाम ‘गोगामेड़ी’ अपने नाम में लगा लिया था। उनके पिता का नाम अंचल सिंह था। सुखदेव 50 साल के थे। भरवाना स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से उन्होंने पढ़ाई की थी। स्कूल के दिनों में वो अच्छे धावक हुआ करते थे। अगस्त 2023 में उन्होंने 2100 फ़ीट का तिरंगा झंडा भादरा में लहराया था। वो कॉन्ग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहते थे।

अवलोकन करें:-

राजस्थान : करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस कर हत्या: साल भर से माँग रहे थे सु

राजस्थान में 3 दिसंबर को हुई मतगणना के बाद उन्होंने शाम 6:07 में अपना अंतिम ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, “राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हुए हैं, इसमें कॉन्ग्रेस की गलत टिकट वितरण और करणी सेना की अनदेखी करने के कारण शर्मनाक हार हुई है। हमारे विधानसभा भादरा में कुल 3669 में रह गई। पाँचवें नंबर पर रही है। आला कमान को ध्यान देना चाहिए।” उनकी हत्या के बाद हमलावर एक महिला की स्कूटी छीन कर भाग निकले।

राजस्थान : कांग्रेस को अब ‘भारत माता की जय’ से भी चिढ़, जयपुर बैठक में चले लात-घूँसे

भारत माता की जय के नारों से नाराज हुई कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा (फोटो साभार: X/ @KumariDiya)
कांग्रेस ने विपक्षी दलों का जो गुट बनाया है उसका नाम INDIA रखा है। लेकिन, उसके खुद के नेता हों या सहयोगी दल के, उनकी ​भारत और हिंदू घृणा बाहर आ ही जाती है। एक ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘भारत माता की जय’ से भड़क गईं।

भारत माता के जयकारे राजस्थान के जयपुर में आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस की 4 सितंबर 2023 को हुई बैठक में लगे। लेकिन आराधना मिश्रा इससे नाराज हो गईं। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताया। कहा कि नारे लगाने तो कांग्रेस जिंदाबाद कहो। इस बैठक में कांग्रेसियों के बीच आपस में ही लात-घूँसे भी चले।

राजस्थान में इसी साल चुनाव होने हैं। आराधना मिश्रा बतौर पर्यवेक्षक बैठक में मौजूद थीं। उन्हें मोना तिवारी के नाम से भी जाना जाता है। वे उत्तर प्रदेश की रामपुर खास से कांग्रेस की विधायक हैं। उनके पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी हैं। तिवारी राज्यसभा के लिए राजस्थान से ही चुने गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को जयपुर के आदर्श नगर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा और जिलाध्यक्ष आर आर तिवारी भी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान गुलाम मुस्तफा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने का कांग्रेस नेता अफजल ने विरोध किया। उन्होंने गुलाम मुस्तफा को पूर्व भाजपाई बताया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।

दोनों पक्षों में लात-घूँसे चलने की भी खबर है। मारपीट में घायल कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज की है। चोटिल लोगों की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा व उनके 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज करववया गया है। इस पूरे विवाद के पीछे आदर्श नगर के कॉन्ग्रेस विधायक रफीक खान के समर्थकों और विरोधियों का मनमुटाव बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

बताया जा रहा है कि इसी बवाल के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इससे आराधना मिश्रा भड़क गईं। कार्यकर्ताओं से केवल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा।

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा सांसद दिया कुमारी ने इस हंगामे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, “देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। जयपुर में भारत माता के जयकारे लगाने को कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा अनुशासनहीनता बता रही हैं। मैं, मेरा और अहंकार समाहित घमंडिया कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ चुका है।”